संघ पर दिग्विजय और भाजपा में बढ़ी तकरार

भोपाल: मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा दिए गए बयान ने राज्य की सियासत को गर्मा दिया है। सिंह ने आरएसएस को दीमक बताया तो भाजपा ने हमले तेज कर दिए। वहीं कांग्रेस की ओर से कोई बड़ा नेता इस मामले पर खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इंदौर में युवक कांग्रेस के कार्यक्रम में कहा था कि संघ दीमक की तरह काम करता है, जो बाहर से दिखाई नहीं देता। घर में जब दीमक लगती है तो बाहर से दिखाई नहीं देती। उसी तरह संघ भी काम करता है।

दिग्विजय सिंह का यह बयान सामने आने के बाद भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि आरएसएस दुनिया का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन है, जो 24 घंटे देश के बारे में विचार करता है और समाज के लिए काम करता है। ऐसे संगठन पर दिग्विजय सिंह जैसे लोग बात करें तो, ऐसी बातों का जवाब नहीं देना चाहिए. संघ पवित्र और देश की सेवा करने वाला संगठन है। उसके बारे में दिग्विजय सिंह को कहने का अधिकार नहीं है।

उन्होंने आगे कहा, दिग्विजय सिंह सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए इस तरह के बयान देते रहते हैं।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद मालू ने ट्वीट किया है और कहा, हां राजा, माफ कीजिएगा खां साहब! आरएसएस दीमक का वह नया वेरिएंट ‘ईश्वर – अल्लाह – जिसे आप मानते हैं’ ने भेजा है! यही तुष्टिकरण, देशद्रोहियों, सत्ता पिपासुओं को लील गया है। असली हिंदुत्व को मुगलों ने कब्र में डाला, कांग्रेस ने उसी पर फूल चढ़ाए, लेकिन संघ ने प्राण-प्रतिष्ठा कर दी। कांग्रेस तो 1920 में खिलाफत आंदोलन के बाद से ही भारत की शिराओं में रक्त केंसर के रूप में फैली है, जिसका इलाज करोडों हिंदु डॉक्टरों ने 2014 में ही कर दिया है। आरएसएस के प्रति कांग्रेस के पैगम्बर राघोगढ़ के पूर्व नवाब की बौखलाहट लाजमी ही है। कहो खां कैसी रही। खुदा हाफिज।

–आईएएनएस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से की फोन पर बात

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने खाड़ी देशों और मध्य पूर्व एशिया के सहयोगियों से संवाद कायम रखने का सिलसिला जारी रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

यूएस एंबेसी ने पीएम मोदी के लिए ट्रंप के बयान को दोहराया, प्रधानमंत्री को ‘काम पूरा करने वाला लीडर’ बताया

नई दिल्ली । भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें...

पीएम बनते ही बालेंद्र शाह के एक्स अकाउंट का बदला बायो, प्रधानमंत्री बनने से पहले रिलीज किया गाना

काठमांडू । राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेता बालेंद्र शाह ने शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। महज 35 साल की उम्र में पीएम बनने वाले बालेंद्र...

मिडटर्म चुनाव में ‘ऐतिहासिक जीत’ का दावा, ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मिडटर्म चुनावों को लेकर बड़ा दावा करते हुए रिपब्लिकन पार्टी की ऐतिहासिक जीत का भरोसा जताया। साथ ही उन्होंने डेमोक्रेट्स पर तीखा...

बदलते वैश्विक हालात में अमेरिका की मुश्किलें बढ़ीं, चीन-रूस बने बड़ी चुनौती

वॉशिंगटन । वैश्विक हालात में तेजी से बदलाव के बीच अमेरिका अब एक साथ दो परमाणु खतरों—चीन और रूस का सामना कर रहा है। यह बात शस्त्र नियंत्रण और अंतरराष्ट्रीय...

इजरायल का दावा ‘एयर स्ट्राइक में ईरानी नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत’

तेल अवीव । इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी को मार गिराया है। इजरायली मीडिया ने इसकी...

ब्लैक सी में रूस से तेल ला रहे तुर्की के जहाज पर हमला, क्रू मेंबर सुरक्षित

इस्तांबुल । काला सागर (ब्लैक सी) में तुर्की के क्रूड ऑयल टैंकर 'अल्टुरा' पर गुरुवार सुबह ड्रोन हमला हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन जहाज...

अबू धाबी में गिरा मिसाइल का मलबा, दो की मौत और तीन घायल

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में मिसाइल का मलबा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। गुरुवार को...

बांग्लादेश: राष्ट्रपति शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री रहमान ने स्वतंत्रता दिवस पर 1971 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ढाका । बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने गुरुवार को देश के 56वें ​​स्वतंत्रता और राष्ट्रीय दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्मारक पर फूल चढ़ाकर 'मुक्ति...

अपनी राजनीति में भारत को घसीट रहा रूस, छह नागरिकों की गिरफ्तारी में यूक्रेन ने रूस पर लगाया आरोप

नई दिल्ली । भारत में हाल ही में यूक्रेन के छह और एक अमेरिकी नागरिक को हिरासत में लिया गया। इस पर रूस के विदेश मंत्रालय की ओर से प्रतिक्रिया...

ईरानी फिल्ममेकर कियारोस्तामी के घर पर बमबारी, विदेश मंत्रालय का सवाल- क्या वो भी था खतरा?

तेहरान । ईरान के मशहूर और कई पुरस्कारों के विजेता रहे दिवंगत फिल्ममेकर अब्बास कियारोस्तामी का घर अमेरिका-इजरायल की बमबारी में क्षतिग्रस्त हो गया। उनके बेटे अहमद कियारोस्तामी ने मंगलवार...

यूएई को हथियारों और सैनिकों से ज्यादा समर्थन को लेकर स्पष्टता की जरूरत है : राष्ट्रपति के सलाहकार

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों की वजह से तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे में संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान से लड़ने के...

editors

Read Previous

झारखंड : फंदे से लटकता पाया गया निलंबित थानेदार का शव, विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम की

Read Next

अब सपा की साईकिल चलायेगें स्वामी प्रसाद मौर्य

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com