मप्र में नेहरू के जन्मदिन पर बाल कांग्रेस की स्थापना

भोपाल, 15 नवंबर (आईएएनएस)| देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन मध्यप्रदेश में भी धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष कमल नाथ ने रविवार को बाल कांग्रेस की स्थापना की। बाल कांग्रेस स्थापना के अवसर पर 16 से 20 वर्ष के युवाओं को संबोधित करते हुए कमल नाथ ने कहा कि आज पंडित जवाहरलाल नेहरू की 132वीं जयंती के अवसर पर हम बाल कांग्रेस की स्थापना कर रहे हैं।

उन्होंने किशोरों से कहा, “आप देश का भविष्य हैं और आपको ही देश का भविष्य सुरक्षित रखना है। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने नेता तुम्हीं को कल के, बच्चों के भविष्य की परिकल्पना की थी। आज देश जिस मुकाम पर खड़ा है, वह उनकी ही देन है। जो हमारे साथ मंच पर बैठे हैं उनका भविष्य भी आप ही हैं।”

कमल नाथ ने आगे कहा कि “हमारी संस्कृति जोड़ने की रही है, हम संबंध जोड़ते हैं, रिश्ते जोड़ते हैं। भारत देश में इतनी जातियां हैं, इतने धर्म हैं, इतने समाज हैं, इतने देवी-देवता हैं, इतनी भाषाएं हैं, हम होली भी मनाते हैं और दीवाली भी मनाते हैं, ईद भी मनाते हैं, क्रिसमस भी मनाते हैं, गुरुनानक को भी याद करते हैं, पूरे विश्व में ऐसा कोई देश नहीं है, केवल भारत ही ऐसा देश है, जहां अनेकता में एकता है और उसी के कारण आज हम एक झंडे के नीचे खड़े होकर देश की संस्कृति को अपनाते हैं।”

उन्होंने कहा, “आज हमारी संस्कृति पर हमला हो रहा है। आपको भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। देश जब आजाद हुआ तो पंडित नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने और उनके सामने बहुत सारी चुनौतियां थीं। बाबा साहेब ने जो संविधान बनाया, केवल भारत ही नहीं, पूरे विश्व के कई देशांे ने उस संविधान को अपनाया। आज लोग पंडित नेहरू को नीचा दिखाना चाहते हैं।

बाल कांग्रेस स्थापना के अवसर पर आज बाल कांग्रेस में शामिल हुए 16 से 20 वर्ष की आयु के युवाओं को कमल नाथ ने शपथ दिलाई कि “मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा गठित बाल कांग्रेस के हम सभी साथी यह शपथ लेते हैं कि हम चाचा नेहरू के सपनांे के अनुरूप भारत देश के निर्माण में अच्छे नागरिक बनकर योगदान देंगे। हम सब स्वतंत्रता संग्राम के गौरवमयी इतिहास को जानेंगे और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर आज तक जितने भी कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताआंे ने देश के निर्माण एवं विकास में योगदान दिया है, उसका अनुसरण कर राष्ट्र निर्माण मंे सहयोग करेंगे।”

पूर्व मंत्री बाल कांग्रेस के प्रभारी बाला बच्चन ने इस अवसर पर उपस्थित सभी कांग्रेसजन एवं बाल कांग्रेस में शामिल हुए युवाओं का आभार व्यक्त किया। पूर्व मंत्री एन.पी. प्रजापति ने बाल कांग्रेस में शामिल नये सदस्यांे को सदस्यता दिलाई, जिसमें 1000 से अधिक बच्चे-बच्चियों ने सदस्यता ली। समन्वयक विक्रम चौहान ने नए सदस्यों को बैच लगाकर उनका सम्मान किया।

बाल कांग्रेस के समन्वयक नीर प्रजापति ने बाल कांग्रेस की रूपरेखा से अवगत कराया। वहीं, बाल कांग्रेस के अध्यक्ष लक्ष्य गुप्ता और समन्वयक शिवम शेखर ने बाल कांग्रेस के नए सिपाहियों को संबोधित किया। जिला कांग्रेस भोपाल के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।

–आईएएनएस

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ऑस्ट्रेलिया और जापान ने एनर्जी-मिनरल्स पर समझौते पर लगाई मुहर

सिडनी । मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान हमलों की वजह से जारी तनाव के बीच ऑस्ट्रेलिया और जापान ने ऊर्जा और जरूरी मिनरल्स पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई...

ईरान ने अमेरिका को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से दूर रहने की दी चेतावनी

तेहरान । ईरान ने सोमवार को अमेरिका की सेना को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में प्रवेश करने के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी। ईरान ने कहा कि अगर अमेरिकी सेना इस जलडमरूमध्य...

पाकिस्तान: इमरान खान को झटका, कोर्ट ने की याचिका खारिज

इस्लामाबाद । इस्लामाबाद हाई कोर्ट (आईएचसी) ने सोमवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी बेगम बुशरा बीबी की उन याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिनमें 190 मिलियन...

फ्रांस ने अमेरिका के प्रोजेक्ट फ्रीडम में भागीदारी से किया इनकार, होर्मुज खोलने की अपील

पेरिस । फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को कहा कि यूरोप अपना सिक्योरिटी सॉल्यूशन बना रहा है और होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के ऑपरेशन में हिस्सा...

सिएरा लिओन के राष्ट्रपति के साथ सीएमजी का विशेष साक्षात्कार

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने हाल में अमेरिका के न्यूयॉर्क में सिएरा लिओन के राष्ट्रपति जूलियस माडा बायो का इंटरव्यू किया। इस मौके पर बायो ने कहा कि...

ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि इलाही का बड़ा बयान, युद्ध को बताया आशीर्वाद

नई दिल्ली । भारत में ईरानी सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अब्दुल माजिद हकीम इलाही ने मध्य पूर्व की राजनीति, अमेरिका की भूमिका और हालिया युद्ध को लेकर खुलकर अपनी बात...

पीएमए ने दी चेतावनी, पाकिस्तान में ‘मानव-निर्मित महामारी’ का खतरा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान मेडिकल एसोसिएशन (पीएमए) ने देश में एक “मानव-निर्मित महामारी” फैलने की चेतावनी दी है। पीएमए का कहना है कि देशभर में बैन होने के बावजूद फिर से...

सरकार और प्रशासन चारधाम के तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं : हरीश रावत

देहरादून । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र और राज्यों की राजनीति पर टिप्पणी की है।...

टेक्सास के हिल कंट्री इलाके में विंबर्ली के पास छोटा विमान क्रैश, पांच लोगों की मौत

वाशिंगटन । टेक्सास के हिल कंट्री इलाके में विंबर्ली के पास 30 अप्रैल की रात एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई।...

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना का श्रमिक दिवस संदेश, ‘डेढ़ दशक में जो हमने कमाया उसे यूनुस सरकार ने गंवाया’

ढाका । शुक्रवार को विश्व श्रमिक दिवस के मौके पर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश की वर्तमान स्थिति को चिंतनीय बताया। हसीना ने कहा कि पिछले...

मिडिल ईस्ट संकट लंबा खिंचने का खतरा, सप्लाई बाधित रहने से मंदी की आशंका: सिंगापुर पीएम

सिंगापुर । सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि मिडिल ईस्ट संकट से पैदा हुई सप्लाई बाधाएं आने वाले कई महीनों तक जारी रह सकती हैं।...

भारत-यूएई सीईपीए से व्यापार में मजबूत बढ़ोतरी और व्यवसायों को नए अवसर मिल रहे हैं: पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत-यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) व्यापार को तेजी से बढ़ा रहा है और भारतीय...

editors

Read Previous

अब्दुल्ला ने 2018 के पंचायत चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस की गैर-भागीदारी पर खेद व्यक्त किया

Read Next

एप्पल का कहना है कि चिप की कमी से आईफोन उत्पादन हो सकती है प्रभावित: रिपोर्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com