सीबीएसई 10वीं बोर्ड का रिजल्ट अभी नहीं, 12वीं के रिजल्ट के बाद कॉलेजों में दाखिले

नई दिल्ली: सीबीएसई बोर्ड को अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 20 जुलाई तक घोषित करना था। हालांकि अब सीबीएसई बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि दसवीं का रिजल्ट घोषित करने में अभी कुछ और दिन का समय लगेगा। सीबीएसई को 31 जुलाई तक 12वीं की बोर्ड कक्षाओं का भी रिजल्ट जारी करना है। यदि 12वीं के बोर्ड रिजल्ट में भी विलंब हुआ तो इसके चलते विश्वविद्यालयों के दाखिले में और अधिक देरी हो सकती है।

देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए नया बैच 1 अक्टूबर 2021 से शुरू हो जाएगा। यूजीसी के सचिव रजनीश जैन ने एक नोटिस जारी करते हुए सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि 12 वीं सीबीएसई बोर्ड और अन्य राज्य बोडरें के परिणाम घोषित होने के बाद ही नए बैच के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाए।

गौरतलब है कि दिल्ली विश्वविद्यालय ने भी अपने कालेजों में दाखिले की तारीख और प्रक्रिया का ऐलान कर दिया है। अंडर-ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए 2 अगस्त से 31 अगस्त तक आवेदन फार्म भरा जा सकेगा।

सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट 31 जुलाई तक घोषित करने का ऐलान किया है। इसी को देखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय ने अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 2 अगस्त की तारीख घोषित की है।

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर कार्यक्रम के लिए 26 जुलाई से 21 अगस्त, एमफिल व पीएचडी के लिए भी 26 जुलाई से 21 अगस्त और विश्वविद्यालय की प्रवेश शाखा ने शैक्षणिक वर्ष 2021-22 में दाखिला शुरू करने की यह घोषणा की है।

10वीं बोर्ड का रिजल्ट पर सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने कहा कि बोर्ड, स्कूलों के समन्वय में, अभी भी सावधानीपूर्वक डेटा संकलित कर रहा है ताकि छात्रों के लिए निष्पक्ष और पूर्ण परिणाम सुनिश्चित किया जा सके।

डॉ. संयम भारद्वाज ने कहा कि सीबीएसई 20 जुलाई को कक्षा 10 के परिणाम घोषित नहीं करने जा रहा है। बोर्ड, स्कूलों के साथ, डेटा संकलित करने के लिए दिन-रात काम कर रहा है।

दिल्ली विश्वविद्यालय में इस साल कुल 13 कोर्सेस में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया जाएगा। इस साल से चार नए कोर्सेस में भी डीयू एंट्रेंस टेस्ट के जरिए एडमिशन दिया जाएगा। इन चार कोर्सेस में बैचलर इन फिजियोथेरेपी, बैचलर इन ऑक्यूपेशनल थेरेपी, बैचलर ऑफ प्रोस्थेटिक्स एंड ऑर्थोटिक्स और मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी शामिल हैं।

–आईएएनएस

दक्षिण कोरिया होर्मुज मुद्दे पर होने वाली बहुपक्षीय बैठक में होगा शामिल

सोल । फ्रांस और ब्रिटेन की अगुवाई में आयोजित की जा रही बहुपक्षीय बैठक में दक्षिण कोरिया भी शामिल होगा। ये बैठक होर्मुज जलडमरूमध्य को स्थिर करने के साझा प्रयासों...

मध्य पूर्व में तनाव के चलते वैश्विक विकास के दृष्टिकोण में आई गिरावट: आईएमएफ

वॉशिंगटन । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को कहा है कि तकनीक निवेश और...

यूएन प्रमुख ने अमेरिका और ईरान से बातचीत जारी रखने की अपील की

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी रखने की अपील की है। यह जानकारी उनके प्रवक्ता ने दी। प्रवक्ता स्टेफान...

संघर्ष जारी रहा तो नई क्षमताओं का इस्तेमाल करेगा आईआरजीसी : ईरान

तेहरान । ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका और इज़राइल के साथ युद्ध जारी रहता है, तो वह अपनी नई सैन्य क्षमताओं...

परमाणु मांगों पर विवाद के बीच अमेरिका और ईरान की वार्ता ठप

वॉशिंगटन । अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ईरान के साथ वार्ता में “काफी प्रगति” हुई, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका। अमेरिका अपनी प्रमुख मांगों पर अड़ा रहा,...

अमेरिका के साथ चल रही बातचीत में ईरान के पास ‘कोई दांव नहीं’ बचा : ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ने कहा है कि ईरान की सैन्य ताकत अब काफी कमजोर हो चुकी है और बातचीत में उसके पास अब कोई मजबूत विकल्प नहीं...

ईरान ने बातचीत विफल होने के लिए यूएस को ठहराया दोषी, अमेरिका पर शर्तों को बदलने का लगाया आरोप

तेहरान । ईरान ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि उसने एक संभावित समझौते को अंतिम चरण में आकर पटरी से उतार दिया। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची...

ईरान मुद्दे को लेकर नाटो पर भड़के ट्रंप, बोले-हमने खर्च किया, साथ नहीं मिला

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान बहुत बुरी हालत में है और काफी हताश है। ईरानी पोर्ट से आने-जाने वाले जहाजों को ब्लॉक करने की...

पीएम मोदी ने हंगरी चुनाव में जीत पर पीटर मग्यार को दी बधाई, बोले-मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक

नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पीटर मग्यार और उनकी टिस्जा पार्टी को हंगरी के संसदीय चुनावों में निर्णायक जीत पर बधाई दी। टिस्जा पार्टी...

‘नरक तुम्हारा इंतजार कर रहा है डॉन’, ईरान ने बताई पोप की आलोचना करने वाले ट्रंप की ‘सच्चाई’

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोप लियो XIV की आलोचना की। इसके बाद घाना में ईरानी दूतावास ने अमेरिकी राष्ट्रपति पर निशाना साधा। ईरानी दूतावास ने...

ईरानी संस्था का दावा, संघर्ष के दौरान मारे गए तीन हजार से ज्यादा लोग

तेहरान । ईरान संघर्ष के दौरान तीन हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा ईरान की एक संस्था ने किया है। इसमें महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की संख्या...

राष्ट्रपति पुतिन ने की ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से बात, बोले- ‘रूस शांति प्रयासों में मदद को तैयार’

मास्को । इस्लामाबाद टॉक्स बेनतीजा रहने के बाद रूस ने शांति प्रयासों में सकारात्मक भूमिका निभाने की पेशकश की है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से...

editors

Read Previous

बेंगलुरु स्कूल के 60 छात्र निकले कोरोना पॉजिटिव

Read Next

पहाड़ दरकने के कारण हिमाचल में एक बड़ा हादसा, बस समेत कई वाहन दबे, कई लोग लापता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com