बिहार : बिहार विधान परिषद चुनाव के जरिए राजग में वीआईपी ने भाजपा से लिया ‘पंगा’

पटना, 14 मार्च (आईएएनएस)| बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने विधान परिषद की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए अपने सात प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारकर तथा जदयू कोटे की सीटों पर उसके प्रत्याशियों को समर्थन कर भाजपा को सीधे चुनौती दे दी है। वीआईपी ने हालांकि तीन सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी को भी समर्थन देने की घोषणा की है।

वीआईपी के इस कदम को लेकर माना जा रहा है कि वीआईपी अब भाजपा से आरपार की लड़ाई लडने के मूड में है।

बिहार विधान परिषद के लिए होने वाले स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन 2022 के लिए वीआईपी ने सात उम्मीदवार तय कर दिए है।

वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि पार्टी ने समस्तीपुर से आदर्श कुमार, बेगूसराय -खगड़िया से जय राम सहनी, सहरसा – मधेपुरा – सुपौल से चंदन कुमार, सारण से बालमुकुंद चौहान को उम्मीदवार बनाया है जबकि रोहतास -कैमूर से गोविंद बिंद, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज से श्यामा नंद सिंह तथा दरभंगा से बैद्यनाथ सहनी को उम्मीदवार बनाया है।

देव ज्योति ने बताया कि इसके अलावा, पार्टी ने 17 सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के प्रत्याशी की समर्थन देने की घोषणा की है।

वीआईपी ने जिन सात सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, उन सभी पर भाजपा के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावे वीआईपी ने 17 सीटों पर प्रत्याशियों को समर्थन देने की भी घोषणा की है। इसमें 11 सीटें वे हैं जहां से जदयू के उम्मीदवार है जबकि भाजपा की तीन सीटों और एक राष्ट्रीय लोजपा के कोटे की सीटों पर समर्थन देने का ऐलान किया है।

वीआईपी ने पूर्वी चंपारण और सीवान पर निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन दिया है।

उल्लेखनीय है कि वीआईपी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के खिलाफ मुखर होकर चुनावी मैदान में उतरी थी। सूत्रों का कहना है कि भाजपा राजग में शामिल बिहार के मंत्री और वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी के खिलाफ जल्द ही कोई फैसला ले सकती है।

भाजपा के कई विधायकों ने सहनी को मंत्री पद से हटाने की मांग भी कर दी है। हालांकि रविवार को भाजपा के पूर्व सांसद आर के सिन्हा के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और मुकेश सहनी को एक दूसरे को गुलाल लगाते भी देखा गया है।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव में राजग में समझौते के तहत 11 सीटें जदयू के हिस्से गई हैं, जबकि 13 सीट भाजपा के हिस्से आई है, जिसमें से भाजपा ने एक सीट सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोजपा को दे दी।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद ने इस मसले पर कहते हैं, “भाजपा अपने गठबंधन सहयोगी दलों और उनके शीर्ष नेताओं का दिल से सम्मान करती हैं। गठबंधन में सीट शेयरिंग और उम्मीदवार के चयन का विषय घटक दलों के शीर्ष नेता आपस में मिलकर तय करते हैं। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की ओर से जो भी तय होगा और जो भी निर्देश मिलेंगे उसका हम सभी ईमानदारी से शत-प्रतिशत पालन करेंगे।”

उन्होंने कहा कि “राजनीति कयासों और अनुमानों की बुनियाद पर नहीं होती है। हाल के उत्तर प्रदेश के चुनाव से यह सबक तो मिल ही जाना चाहिए कि जिन सहयोगियों ने हमारा साथ छोड़ा उनका हश्र क्या हुआ।”

आनंद साफ लहजे में कहा, “भाजपा किसी को छोड़ती नहीं लेकिन कालांतर में उदाहरण जरूर रहे है कि अति महत्वकांक्षा के कारण कुछ लोग अलग हुए है लेकिन उन्होंने अपना नैतिक- वैचारिक वजूद खो दिया।”

–आईएएनएस

सरकार और प्रशासन चारधाम के तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं : हरीश रावत

देहरादून । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र और राज्यों की राजनीति पर टिप्पणी की है।...

टेक्सास के हिल कंट्री इलाके में विंबर्ली के पास छोटा विमान क्रैश, पांच लोगों की मौत

वाशिंगटन । टेक्सास के हिल कंट्री इलाके में विंबर्ली के पास 30 अप्रैल की रात एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई।...

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना का श्रमिक दिवस संदेश, ‘डेढ़ दशक में जो हमने कमाया उसे यूनुस सरकार ने गंवाया’

ढाका । शुक्रवार को विश्व श्रमिक दिवस के मौके पर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश की वर्तमान स्थिति को चिंतनीय बताया। हसीना ने कहा कि पिछले...

मिडिल ईस्ट संकट लंबा खिंचने का खतरा, सप्लाई बाधित रहने से मंदी की आशंका: सिंगापुर पीएम

सिंगापुर । सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि मिडिल ईस्ट संकट से पैदा हुई सप्लाई बाधाएं आने वाले कई महीनों तक जारी रह सकती हैं।...

भारत-यूएई सीईपीए से व्यापार में मजबूत बढ़ोतरी और व्यवसायों को नए अवसर मिल रहे हैं: पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत-यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) व्यापार को तेजी से बढ़ा रहा है और भारतीय...

आईसीएसआईएल में डेटा एंट्री ऑपरेटर सहित 20 पदों पर वैकेंसी, इस दिन वॉक-इन इंटरव्यू

नई दिल्ली । इंटेलीजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) ने डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) के 10 और एमटीएस के 10 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके...

ताइवान का चीन पर बड़ा आरोप, वियतनाम के रास्ते सब्जियां भेज रहा बीजिंग

ताइपे । ताइवान ने चीन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजिंग वियतनाम के रास्ते सब्जियां भेजकर आयात प्रतिबंधों से बचने की कोशिश कर रहा है। ताइवान सरकार...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बड़ी उपलब्धि, 15 जून से शुरू होंगी फ्लाइट

नोएडा । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित खबर सामने आई है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि यहां से आम यात्रियों...

कोहिनूर को लेकर न्यूयार्क के मेयर का बड़ा बयान, बोले-हीरा भारत से की ब्रिटिश लूट का प्रतीक

न्यूयॉर्क । उपनिवेश-विरोधी बयानों से सुर्खियों में रहने वाले न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा है कि अगर ब्रिटेन के किंग चार्ल्स उनसे मिलते, तो वे उनसे कोहिनूर...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव से तेल आपूर्ति पर खतरा, अमेरिकी सांसदों ने महंगाई और बढ़ने की आशंका

वॉशिंगटन | अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। अलग-अलग राज्यों में तेल की कीमतें 90 रुपए से लेकर...

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जमा राशि में अंतर की रिपोर्ट्स को खारिज किया

मुंबई । सरकारी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुवार को उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिसमें जमा राशि में अंतर की बात कही गई थी। साथ ही कहा...

नेपाली एयरलाइंस ने नेटवर्क मैप में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया, बवाल मचने पर मांगी माफी

काठमांडू । नेपाल की सरकारी स्वामित्व वाली नेपाल एयरलाइंस ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने नेटवर्क मैप में भारत के जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने...

editors

Read Previous

त्यागराजन कुमारराजा की ‘अरण्य कंदम’ का बनेगा हिंदी रीमेक

Read Next

यूपी में भाजपा की प्रचंड जीत संभव कराने वाले कुछ सितारे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com