बिहार: विवाहित प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, शव को दफनाया, 2 गिरफ्तार

भभुआ, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)| बिहार के कैमूर जिले में अपनी विवाहित प्रेमिका से मिलने आए युवक की कथित तौर पर युवती के परिजनों ने ही पीट-पीटकर मार डाला और फिर शव को दफना दिया। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के खनांव गांव के रहने वाले जयप्रकाश जायसवाल (20) की अपने ही गांव की रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

प्रेमिका की शादी इस वर्ष अन्यत्र हो गई थी, लेकिन जयप्रकाश उसे भूल नहीं पा रहा था। जब युवती अपने मायके आई तो आरोप है कि युवक जयप्रकाश उससे मिलने रात को उसके घर पहुंच गया, जहां युवती के परिजनों ने उसे देख लिया और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

हत्या के बाद युवती के परिजनों ने शव को छिपाने की नियत से गांव के बाहर गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया ।

इधर, युवक के लापता होने के बाद जयप्रकाश के पिताजी मदन साह ने इसकी सूचना थाना को दी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा जयप्रकाश 27 सितंबर की रात 9 बजे एक फोन आने के बाद घर से बाहर निकला और लापता है।

पुलिस मदन साह द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जब मामले की जांच प्रारंभ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।

भभुआ की पुलिस उपाधीक्षक सुनीता कुमारी ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि जांच के क्रम में पता चला कि लापता युवक का प्रेम संबंध गांव की ही एक युवती के साथ है। इसी आधार पर पुलिस ने युवती के घर वालों से पूछताछ प्रारंभ की और फिर पूरे मामला का खुलासा हो गया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में युवती के पिता और एक भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है जब कि एक अन्य आरोपी फरार है।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की निशानदेही के बाद गड्ढे से दफनाया गए जयप्रकाश का शव बरामद किया गया जहां से उसका टूटा मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

–आईएएनएस

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

editors

Read Previous

कोहली की टीम को दक्षिण अफ्रीका के डी कॉक, नॉर्टजे और रबाडा देंगे चुनौती

Read Next

स्टोक्स इंग्लैंड की 12 सदस्यीय एशेज टीम में शामिल, एंडरसन को दिया गया आराम

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com