बिहार : अग्निपथ को लेकर छात्रों में शांति, विपक्ष ‘हवा’ देने की तैयारी में

पटना, 22 जून (आईएएनएस)| सेना भर्ती की योजना अग्निपथ को लेकर बिहार में प्रदर्शन थम गया। पिछले तीन दिनों से पूरे राज्य में शांति कायम है। हालांकि राजनीतिक दल अभी भी इस मुद्दे को छोड़ने के मूड में नहीं है, इस कारण इस मुद्दे को हवा देने में जुटे हैं। बिहार में विपक्षी दलों का महागठबंधन बुधवार को अग्निपथ योजना के विरोध में राजभवन मार्च करने वाला है।

अग्निपथ योजना को लेकर बिहार में विपक्षी दल केंद्र पर लगातार निशाना साध रहा है। महागठबंधन इस योजना के खिलाफ 22 जून को राजभवन तक मार्च करेंगे।

राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के सभी विधायक बिहार विधानसभा से लेकर राजभवन तक पैदल मार्च करेंगे।

राज्यपाल से मिलकर महागठबंधन की तरफ से अग्निपथ स्कीम को वापस लेने की मांग से संबंधित ज्ञापन राज्यपाल को सौपेंगे।

भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने बताया कि बिहार सरकार आंदोलनकारियों के जबदरस्त दमन पर उतर आई है। मुकदमे थोपे जा रहे हैं और जगह-जगह निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी हो रही है। हम सरकार से मांग करते हैं कि आंदोलनकारियों पर से तमाम मुकदमे वापस और सभी गिरफ्तार छात्र-युवाओं को रिहा किया जाए।

उन्होंने कहा कि पूरा देश सरकार की अग्निपथ योजना को मानने को तैयार नहीं है, फिर भी मोदी सरकार अड़ियल रवैया अपना रही है और जनभावना का अनादर कर रही है। यहां तक कि वह आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

हम बिहार सरकार से मांग करते हैं कि यदि वह सचमुच अग्निपथ योजना के खिलाफ है, तो विधानसभा के आगामी सत्र में इस योजना के खिलाफ प्रस्ताव पारित करे। उन्होंने बताया कि 22 जून को पटना में भाकपा-माले व महागठबंधन के सभी घटक दलों के विधायक राजभवन मार्च करेंगे।

माले राज्य सचिव ने कहा कि मोदी सरकार के इस अड़ियल रवैये के खिलाफ कृषि कानूनों के खिलाफ चले किसान आंदोलन से सीखते हुए सरकार को झुकाने के लिए छात्र-युवा समुदाय को लंबी लड़ाई की योजना बनानी चाहिए।

–आईएएनएस

पाकिस्तान: पेट्रोलियम की बढ़ती कीमतों और महंगाई के खिलाफ सिंध में ‘कफन’ पहन कर प्रदर्शन

इस्लामाबाद । पेट्रोलियम की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी और बढ़ती महंगाई के खिलाफ पाकिस्तानी अवाम सड़क पर उतर आई है। कराची, जैकबाबाद, हैदराबाद, सुक्कुर और सिंध प्रांत के अलग-अलग हिस्सों...

ईरान में दुर्घटनाग्रस्त विमान के पायलट को बचाने के अमेरिकी अभियान में शामिल था उच्च जोखिम

वॉशिंगटन । कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अमेरिकी बलों ने ईरान के भीतर गिराए गए एक अमेरिकी पायलट को बचाने के लिए एक उच्च जोखिम वाला अभियान चलाया। इसमें एक...

एयू की चेतावनी : मध्य-पूर्व का संघर्ष अफ्रीकी अर्थव्यवस्थाओं के लिए ‘गंभीर खतरा’

नई दिल्ली । अफ्रीकी संघ (एयू) और उसके साझेदारों ने चेतावनी दी है कि मध्य पूर्व में चल रहा संघर्ष अफ्रीकी अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है।...

ट्रंप के बीमार होने की सभी अटकलों पर लगा विराम, प्रेस ब्रीफिंग में शामिल होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर रविवार शाम से ऐसी खबरें आ रही थी कि उनकी तबीयत खराब है। हाल ही में अमेरिकी मीडिया ने...

जापान ईरान के साथ शिखर वार्ता की तैयारी कर रहा है: पीएम साने ताकाइची

टोक्यो । ईरान और अमेरिका के बीच तनाव काफी गहरा होता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को आखिरी अल्टीमेटम दिया है अगर बात नहीं मानी तो...

हाई-एंड ड्रग इनोवेशन में अभी भी निर्भरता, नवाचार पर फोकस करना होगाः रक्षामंत्री

नई दिल्ली । भारत दुनिया का एक बड़ा मेडिसिन सप्लायर जरूर है लेकिन हाई-एंड ड्रग इनोवेशन और ओरिजिनल रिसर्च के क्षेत्र में, अभी भी दूसरो पर निर्भरता दिखाई देती है।...

नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात, ईरान से अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू की दी बधाई

तेल अवीव । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जानकारी दी है कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की और उन्हें अमेरिकी पायलट के ईरान...

अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ 25वां संशोधन तेजी से लागू करने की उठी मांग

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ 25वां अमेंडमेंट लागू करने की मांग हो रही है। दरअसल, ये पूरा मामला अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईस्टर की सुबह ईरान...

अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान ने इंटरनेट शटडाउन में बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल से युद्ध के बीच ईरान में लगा इंटरनेट शटडाउन दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा ब्लैकआउट बन गया है। यह जानकारी डिजिटल मॉनिटरिंग ग्रुप...

अफगानिस्तान : पुल‍िस की कार्रवाई में 300 किलो अवैध नशीले पदार्थ जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

काबुल । अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, पुलिस ने 300 किलोग्राम हशीश सहित अवैध ड्रग्स बरामद किए हैं और चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार...

ईरान: संघर्ष के 37 दिन, दुनिया का सबसे लंबा इंटरनेट शटडाउन जारी

तेहरान । पश्चिम एशिया तनाव के बीच ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट अब तक का सबसे लंबा राष्ट्रव्यापी शटडाउन बन गया है। ऐसा जो 37 दिनों से जारी है। रिपोर्ट के...

बांग्लादेश: ईरान संघर्ष का असर, ईंधन और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ीं

नई दिल्ली । ईरान संघर्ष का असर बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। द डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईंधन, उर्वरक, माल ढुलाई और विदेशी मुद्रा...

editors

Read Previous

पुलिस पर थूकने वाली कांग्रेस नेता पर मुकदमा दर्ज होगा : दिल्ली पुलिस

Read Next

असम के सीएम की पत्नी ने मनीष सिसोदिया पर 100 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com