बिहार : दुष्कर्म पीड़िता के परिवार की मदद न करने पर भाजपा विधायक को गांव छोड़ना पड़ा

पटना, 29 दिसंबर (आईएएनएस)| भाजपा विधायक लखेंद्र कुमार रौशन को मंगलवार को बिहार के वैशाली जिले स्थित अपने पैतृक गांव छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा, क्योंकि स्थानीय निवासियों ने दुष्कर्म और हत्या के एक मामले के प्रति उनकी उदासीनता का कड़ा विरोध किया। रौशन घटना के तीन दिन बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र पाटेपुर (एससी) के अंतर्गत अपने पैतृक गांव शाहपुर बिजरौली गए थे। लेकिन उनके काफी देर से पहुंचने पर लोग आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों ने कहा कि इसी गांव से हैं, लेकिन घटना के तीन दिन बाद आए।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीणों को विधायक ‘वापस जाओ’ के नारे लगाते हुए और अपने काफिले को वापस जाने के लिए मजबूर करते हुए दिखे जा रहा है। गांव वाले वीडियो में कह रहे थे, इस गांव में उनके लिए कोई जगह नहीं है।

पीड़िता (दलित किशोरी) एक सप्ताह पहले अपने घर से लापता हो गई थी और उसके परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उसे गांव के एक दबंग व्यक्ति ने अपहरण कर लिया था।

पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने कहा, “हमने दबंग व्यक्ति से मेरी बेटी को वापस करने का अनुरोध किया और उसने हमें कुछ दिनों के बाद उसे घर वापस भेजने का आश्वासन दिया था। उसने वादा नहीं निभाया। मेरी बेटी का अर्ध-नग्न शव तीन दिन पहले गांव के तालाब के पास मिला था।”

घटना के बाद ग्रामीणों ने गांव में कैंडल मार्च निकाला और स्थानीय प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

घटना के बाद राजद नेता शिवचंद्र राम और राजपाकड़ विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक प्रतिमा कुमार ने गांव का दौरा किया और परिजनों को सांत्वना दी।

पीड़िता के एक अन्य रिश्तेदार ने कहा, “जब लड़की को उस दबंग ने अगवा कर लिया तो घटना की जानकारी जिला प्रशासन और सभी जनप्रतिनिधियों को हो गई थी। रौशन स्थानीय विधायक हैं और इसी गांव के रहने वाले हैं, फिर भी वह नहीं आए। वह पहल करते तो लड़की की जान बचाई जा सकती थी।”

–आईएएनएस

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए ‘साहसी बने रहें : मैकी सैल

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार की दिशा में “हमें साहसी बने रहना होगा”, यह बात संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के उम्मीदवार मैकी सैल ने कही।...

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर ने भारत को बताया ‘कठिन बाजार’

वाशिंगटन । अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने प्रतिनिधियों से कहा कि भारत अभी भी अमेरिका के लिए व्यापार के लिहाज से सबसे कठिन बाजारों में से एक है।...

कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच अमेरिका ने रूसी तेल पर छूट का बचाव किया

वाशिंगटन । अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने रूस के तेल पर लगाए गए प्रतिबंधों में दी गई अस्थायी छूट का बचाव किया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से...

लेबनान में इजरायली हमले में एक और शांति सैनिक की मौत, यूएन महासचिव गुटेरेस ने जताया दुख

संयुक्त राष्ट्र । लेबनान में इजरायली हमले में एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र ने इजरायली हमले में मारे गए फ्रांसीसी सैनिकों को लेकर चिंता जाहिर की...

अमेरिकी विदेश विभाग ने एयरस्पेस फिर से खुलने के बाद अमेरिकियों को ईरान छोड़ने की दी सलाह

वाशिंगटन । अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान में मौजूद अमेरिकी नागरिकों से देश छोड़ने की अपील की है, क्योंकि मध्य पूर्वी देश ने आंशिक रूप से अपना हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस)...

इजरायली हमले में लेबनानी पत्रकार की मौत पर भड़के पीएम नवाफ, बोले-इजरायल के लिए अब यह आम हो गया है

बेरूत । लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी (एनएनए) ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमलों में एक पत्रकार समेत पांच लोग मारे गए। इजरायल और लेबनान के बीच 10...

सिबी जॉर्ज ने एंटोनियो गुटेरेस से की मुलाकात, बहुपक्षवाद में भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया

नई दिल्ली । भारत के विदेश सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। उन्होंने बहुपक्षवाद के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया और...

लंबे समय तक नहीं टिक पाएगी ईरान की व्यवस्था: पूर्व अमेरिकी एनएसए

वॉशिंगटन । अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर को बढ़ाने का ऐलान किया। इस बीच पूर्व अमेरिकी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर एचआर मैकमास्टर...

पहलगाम हमले के एक साल: अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया ने कहा, ‘किसी भी रूप में आतंक अस्वीकार’

नई दिल्ली । पहलगाम आतंकी हमले को एक साल बीत चुके हैं। पहली बरसी पर भारत में अर्जेंटीना के राजदूत, मारियानो कॉसिनो और ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने पीड़ितों...

ईरान पर आर्थिक दबाव तेज, हर दिन 50 करोड़ डॉलर का नुकसान : ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की हालिया संघर्ष का अर्थव्यवस्था पर गंभीर दबाव पड़ रहा है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक छोटे...

इजरायल का 78वां स्वतंत्रता दिवस, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी बधाई

नई दिल्ली । विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इजरायल के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर वहां की सरकार और जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने दोनों देशों की विशेष रणनीतिक साझेदारी...

ओमान तट के पास कंटेनर जहाज पर फायरिंग, ईरान ने दिया कानून का हवाला

तेहरान/लंदन । ओमान के तट के पास एक कंटेनर जहाज पर कथित फायरिंग और हस्तक्षेप की घटना ने क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ईरान की अर्ध-सरकारी...

editors

Read Previous

दिल्ली की अदालत ने सामाजिक कार्यकर्ता शरजील इमाम की जमानत याचिका रद्द की

Read Next

मुंबई की 61 मंजिला इमारत में आग लगने से एक की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com