बिहार: सायरन बजाते जा रही थी एंबुलेंस, पुलिस ने ली तलाशी तो मिली 300 बोतल शराब

गोपालगंज, 13 नवंबर (आईएएनएस)| आम तौर पर एंबुलेंस का उपयोग मरीजों को असपताल लाने और ले जाने के रूप में किया जाता है, लेकिन बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा पर गोपालगंज जिले में पुलिस उस समय आश्चर्यचकित रह गई जब सायरन बजाते जा रही एंबुलेंस की जांच की गई तब उसमें से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई। इस मामले में हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने शनिवार को बताया कि उत्तर प्रदेश की सीमा पर बलथरी चेक पोस्ट पर शुक्रवार की रात आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही थी।

इसी क्रम में सायरन बजाते हुए एक एंबुलेंस भी उत्तर प्रदेश की ओर से पहुंच गई। सायरन बजाते हुए एंबुलेंस बैरिकेडिंग पार करते हुए आगे निकल गई। पुलिस ने पीछा करते हुए एंबुलेंस को रोका और उसकी तलाशी प्रारंभ की तो उसमें से करीब 300 बोतल अंग्रेजी शराब मिली।

उन्होंने बताया कि पुलिस को देख एंबुलेंस चालक और शराब तस्कर भागने में सफल हो गए। बरामद शराब 1074 लीटर है जो हरियाणा निर्मित बताई जाती है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर एंबुलेंस मालिक और तस्कर की तलाश शुरू कर दी है।

इधर, कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट के पास से ही उत्पाद विभाग ने एक लग्जरी कार से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है। इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया है।

उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश चंद्रा की टीम ने चेकपोस्ट पर निगरानी बढ़ा दी है। इसी दौरान कार बीआर-04 एम-9492 नंबर की कार पहुंची। जांच के क्रम में कार से 10 कार्टन शराब बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि इस मामले में मुजफ्फरपुर जिले के हरपाली गांव के शिवजी शर्मा, मोतीपुर के बरियारपुर गांव के सूरज कुमार शर्मा और नगर थाने के जोगियामठ के पवन कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया गया है।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

editors

Read Previous

मैसूर पुलिस ने गोलीबारी और डकैती मामले में सरगना समेत 2 और को गिरफ्तार किया

Read Next

जिम्बाब्वे ने काले गैंडों को दूसरे सबसे बड़े राष्ट्रीय उद्यान में फिर से पेश किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com