श्रेष्ठ चुनाव निकाय को ग्लोबल अवार्ड दिया जाएगा

नई दिल्ली : दुनिया में सर्वश्रेष्ठ चुनाव प्रबंधन करनेवाले देश को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा ।
इसके अलावा बेहतर चुनावी व्यवस्था की खूबियों को साझा करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय पोर्टल भी विकसित किया जाएगा।
कोलंबिया में चल रहे विश्व चुनाव निकाय महासंघ की 11वीं बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूर किया गया। दरअसल ये प्रस्ताव भारत ने दिए जिसे महासंघ के कार्यकारिणी बोर्ड ने स्वीकार लिया।
गौरतलब है कि भारत 2019 से22 तक विश्व चुनाव निकाय महासंघ का अध्यक्ष भी रह चुका है और वह इस समय इसके कार्यकारिणी बोर्ड का सदस्य भी है।भारत के बाद दक्षिण अफ्रीका इसका अध्यक्ष बना था।
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इस बैठक में भाग लेते हुए यह सुझाव दिया कि विश्व में चुनाव प्रबंधन की बेहतर परम्पराओं और व्यस्थाओं को एक दूसरे से साझा करने के लिए एक पोर्टल का निर्माण किया जाना चाहिए ताकि दुनियाभर के देश अपने यहां चुनाव में दूसरे देशों की बेहतर चुनाव व्यवस्था को फायदा उठा सकें ।
श्री कुमार ने यह भी सुझाव दिया कि विश्व में जो देश बेहतर चुनाव प्रबंधन कर रहे हैं उन्हें सम्मानित करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी शुरू किया जाना चाहिए। बैठक में कार्यकारी बोर्ड ने इस प्रस्ताव को भी स्वीकार कर लिया। श्री कुमार तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृव कर थे जिसमें उपचुनाव आयुक्त मनोज साहू और सहायक निदेशक अनुज चंडोक शामिल हैं।
इस अवसर पर कोरिया और भारत ने चुनाव प्रबंधन सिलसिले में एक द्वीपक्षीय बैठक भी की।गौरतलब है कि कोरिया ने भारत से चुनाव प्रबंधन के गुर सीखने के लिए एक करार पर समझौता भी किया हुआ है।
गौरतलब है कि विश्व चुनाव महासंघ की स्थापना 2013में हुई थी और इस समय इसके 119 सदस्य देश शामिल है तथा करीब 20 संगठन भी इसके सदस्य हैं।

––इंडिया न्यूज स्ट्रीम

ईरानी फिल्ममेकर कियारोस्तामी के घर पर बमबारी, विदेश मंत्रालय का सवाल- क्या वो भी था खतरा?

तेहरान । ईरान के मशहूर और कई पुरस्कारों के विजेता रहे दिवंगत फिल्ममेकर अब्बास कियारोस्तामी का घर अमेरिका-इजरायल की बमबारी में क्षतिग्रस्त हो गया। उनके बेटे अहमद कियारोस्तामी ने मंगलवार...

यूएई को हथियारों और सैनिकों से ज्यादा समर्थन को लेकर स्पष्टता की जरूरत है : राष्ट्रपति के सलाहकार

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों की वजह से तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे में संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान से लड़ने के...

ऑस्ट्रेलिया ने ईरानियों के टूरिस्ट वीजा एंट्री पर लगाया छह महीने का बैन

कैनबरा । ऑस्ट्रेलिया ने ईरान के नागरिकों के टूरिस्ट वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने उन ईरानियों पर छह महीने का बैन लगाने की घोषणा की है...

होर्मुज स्ट्रेट में तनाव की वजह से जापान अपने सरकारी भंडार से 30 दिनों का तेल करेगा जारी

नई दिल्ली । ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर अपनी पकड़ बनाए रखी है, इसलिए जापान की सरकार गुरुवार से अपने सरकारी रिजर्व से 30 दिनों का तेल निकालना शुरू करेगी।...

ईरान की सियासत का अहम चेहरा बन कर उभर रहे गालिबाफ! ट्रंप के प्रस्ताव को बताया फेक

नई दिल्ली । ईरान की राजनीति में इन दिनों एक नाम काफी चर्चा में है, और ये मोहम्मद बागर गालिबाफ का है। मौजूदा समय में वे इस्लामिक कंस्लटेटिव असेंबली, यानी...

बांग्लादेश में खाद्य महंगाई की ‘रेड’ स्थिति बरकरार, हालिया वृद्धि से बढ़ी चिंता

नई दिल्ली । बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्टों और वर्ल्ड बैंक की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, देश लगभग पिछले तीन वर्षों से भी उन अर्थव्यवस्थाओं की 'रेड' श्रेणी में बना हुआ है,...

ईरान के नए सुरक्षा प्रमुख होंगे मोहम्मद बाघेर जोलघदर, लारीजानी की मौत के बाद खाली था पद

तेहरान । ईरान ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का नया प्रमुख नियुक्त कर लिया है। नए सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी का स्थान लेंगे, जिनकी 17 मार्च को एयर स्ट्राइक में मौत...

तेल अवीव पर ईरानी मिसाइल हमला, कई घायल, इमारतों को भारी नुकसान

तेल अवीव । इजरायली अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को ईरान की ओर से दागी गई एक मिसाइल तेल अवीव में आकर ग‍िरी। धमाके में कई लोग घायल हो गए...

ईरानी मीडिया का दावा ‘एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला हुआ’, खोर्रमशहर के गवर्नर बोले ‘पाइपलाइन को बनाया निशाना’

तेहरान । ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि मंगलवार को दो गैस संयंत्रों और एक पाइपलाइन को निशाना बनाया गया। फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...

इंडोनेशिया में टीबी के खिलाफ जंग तेज, टीकाकरण को लेकर बनाई राष्ट्रीय रणनीति

जकार्ता । इंडोनेशिया ने वर्ल्ड टीबी डे के मौके पर ऐलान किया कि वो तपेदिक (टीबी) के खिलाफ जंग पूरी मुस्तैदी से लड़ेगा। देश संक्रमण को रोकने, संक्रमितों को ट्रेस...

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

वॉशिंगटन । ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच युद्ध से उपजी चिंताओं के बीच पाकिस्तान दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश करता नजर आ रहा है। वह अमेरिका के...

ट्रंप के ईरान अल्टीमेटम पर रूस का स्पष्ट मत, ‘राजनीतिक और रणनीतिक तरीका अपनाना ही बेहतर’

मास्को । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया, इसके बाद तेहरान ने भी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। दुनिया इन बयानों से...

admin

Read Previous

दक्षिण कोरिया का दावा, उत्‍त्‍र कोरिया ने संदिग्‍ध बैलेस्टिक मिसाइल दागी

Read Next

राहुल गांधी के समर्थन में पटना के गांधी मैदान में मौन सत्याग्रह पर बैठे कांग्रसी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com