भीषण गर्मी में खराब तरबूज और खरबूज सेहत के लिए हो सकते हैं हानिकारक

रेवाड़ी । क्या आप भी इस भीषण गर्मी में तरबूज और खरबूजा खाना पसंद करते हैं? तो सावधान हो जाइए, ये फल आपकी सेहत को बिगाड़ सकते हैं।

देश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। ऐसे में लोग खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए अपने खाने में कई चीजों को शामिल कर रहे हैं। इन दिनों मंडियों में फलों की बहार है। मगर इस मौसम में खास तौर पर तरबूज और खरबूजे को काफी पसंद किया जा रहा है।

अगर आप भी इन दोनों फलों को पसंद करते हैं तो सावधान हो जाइए। बाजार में कई दुकानदार अपनी कमाई के लालच में आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। वह सड़े गले फल बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।

ऐसे विषाक्त फलों के सेवन से आप हैजा और फूड पॉइजनिंग जैसी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। इन दिनों ऐसे फलों का सेवन करने वाले मरीजों की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। अस्पतालों में मरीजों की कतार लगी हुई है।

इस बारे में बात करते हुए रेवाड़ी नागरिक अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया, ‘’42 डिग्री के तापमान में सब्जियां व फल दोनों खराब हो जाते हैं जिसके खाने से आप फूड पॉइजनिंग व अन्य बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। लोगों से अपील है कि वह बाजार में बिकने वाले कटे हुए फलों का बिल्कुल भी प्रयोग न करें, विशेषकर इन दिनों गर्मी के कारण अंदर से गल चुके तरबूज व खरबूजे जैसे फलों का सेवन तो बिल्कुल न करें।‘’

उन्होंने कहा कि तरबूज व खरबूजा ध्यान से देखकर ही खरीदें। अगर वह गला हुआ निकलता है या किसी प्रकार की दुर्गंध आती है तो उसे न खाएं। इन फलों के खाने के बाद एक घंटे तक पानी न पीएं वर्ना हैजा और फूड पॉइजनिंग जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

डॉ.सुरेंद्र ने कहा कि इस गर्मी से अपने आप को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें। दिन में 11 से 4 बजे के बीच घरों से न निकलें। अगर संभव हो तो घर से निकलते समय अपने सिर को कपड़ा से ढक लें।

इस बारे में जानकारी देने के लिए सब्जीमंडी में कुछ तरबूज और खरबूजा विक्रेताओं ने भी लोगों को आगाह किया है। फल बेचने वाले एक दुकानदार ने कहा कि फलों के खराब होने के पीछे भीषण गर्मी तो जिम्मेदार है ही, साथ ही कुछ लोभी दुकानदार भी जिम्मेदार हैं, जो ग्राहकों को खराब फल बेच देते हैं।

एक दुकानदार ने कहा, ‘’ पिछले कुछ दिनों से रेवाड़ी का तापमान 42 डिग्री से ऊपर चल रहा है, ऐसे में न केवल इंसान बल्कि पशु पक्षी भी परेशान हैं। मंडी में बिकने वाले फलों विशेषकर तरबूज और खरबूजे का गलना और सड़ना स्वाभाविक है। कुछ फल विक्रेता तरबूज व खरबूजे जैसे फलों का स्टॉक तो भर लेते हैं, लेकिन वह कई दिनों तक बिक नहीं पाते और अंदर से गल जाते हैं जिनके खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।‘’

पूरे उत्तर और पश्चिम भारत मे इस वक्त पड़ रही भीषण गर्मी के कारण ये दोनों लुभावने फल देखने में तो बहुत अच्छे लगते हैं, लेकिन गर्मी के कारण यह खतरनाक भी साबित हो रहे हैं, जो आपकी अच्छी भली सेहत को खराब कर आपके लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। यदि आप खुद को और अपने परिवार को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो अच्छी तरह से देखकर ही फल खरीदें।

–आईएएनएस

तेलिन में जेलेंस्की की फिनलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात, एयर डिफेंस पर हुई अहम बात

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ मुलाकात कर यूरोप की सुरक्षा, यूक्रेन की एयर डिफेंस क्षमता को मजबूत करने और...

पीओके में मानवाधिकार उल्लंघन और फर्जी खबरें फैलाकर अपनी नाकामी छ‍िपा रहा पाकिस्तान: एमईए

नई दिल्ली । भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह लगातार फर्जी खबरें और वीडियो फैलाकर अपनी नाकामियों को छिपाने और पाकिस्तानी कब्‍जे वाले कश्मीर (पीओके) में...

नेपाल में रियल-टाइम क्रॉस बॉर्डर पेमेंट के लिए यूपीआई-एनपीआई लिंकेज लाइव

नई दिल्ली । एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने मंगलवार को इंडिया के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और नेपाल के नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस (एनपीआई) के बीच क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट लिंकेज शुरू...

रोमानिया की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी से भारतीय एनडीसी प्रतिनिधिमंडल का अध्ययन दौरा शुरू

बुखारेस्ट । भारतीय नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को रोमानिया के अपने अध्ययन दौरे की शुरुआत करते हुए कैरोल नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी पहुंचा। भारत के दूतावास ने...

पीओके में तनावपूर्ण हालात की ब्रिटेन में चर्चा, 50 सांसदों ने यूके की विदेश सचिव यवेट कूपर को लिखी चिट्ठी

लंदन । पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच ब्रिटेन के 50 सांसदों ने विदेश सचिव यवेट कूपर को चिट्ठी लिखी और पीओके में...

जेलेंस्की का दावा: 1100 किमी दूर रूस के अहम सैन्य और तेल ठिकानों पर क‍िया हमला

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया क‍ि रूसी हमलों के जवाब में यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने रूस के कई ठिकानों पर हमले किए हैं। इन...

अमेरिका ने ईरान पर कसा शिकंजा, क्रिप्टो एक्सचेंजों और उनसे जुड़े लोगों पर प्रतिबंध

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका ने दबाव बढ़ाते हुए ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज समेत कई कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। यह कदम ऐसे समय...

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर बातचीत तेज, निवेश और व्यापार बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में बातचीत तेज हो गई है। इसी क्रम में अमेरिकी...

‘ईरानी एजेंट्स रच रहे थे अमेरिकी राजनेताओं की हत्या का षड्यंत्र’, रूबियो के इस बयान को बाघेई ने बताया ‘बेतुका’

वाशिंगटन/तेहरान । तेहरान ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो के उस बयान को सिरे से खारिज किया जिसमें उन्होंने दावा किया था कि अमेरिकी राजनेताओं, यहां तक कि राष्ट्रपति...

हनव्हा एयरोस्पेस फैक्ट्री विस्फोट: जांच में दक्षिण कोरिया की एजेंसियां देंगी तकनीकी सहायता

सोल । दक्षिण कोरिया की हथियार खरीद एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि उसकी सहयोगी संस्थाएं हाल ही में हनव्हा एयरोस्पेस के एक कारखाने में हुए विस्फोट की जांच में...

विदेश मंत्री जयशंकर से मिले जर्मन राजनेता मारियो, व्यापार और तकनीक पर हुई बात

नई दिल्ली । जर्मनी के थ्यूरिंगिया राज्य के मिनिस्टर-प्रेसिडेंट मारियो वोग्ट ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। दोनों के बीच व्यापार और तकनीकी साझेदारी को लेकर...

इस्फहान में अमेरिका-इजरायल हमलों के बाद बचे विस्फोटकों को ईरान ने किया निष्क्रिय

तेहरान । ईरान ने इस्फहान में उन विस्फोटकों को निष्क्रिय (नष्ट) किया, जो हाल ही में अमेरिका-इजरायल हमलों के दौरान फटे नहीं थे। यह कार्रवाई क्षेत्र में विस्फोट की आशंका...

admin

Read Previous

ऑल टाइम हाई लगाने के बाद 23,400 के नीचे निफ्टी बंद

Read Next

कुवैत की एक इमारत में आग लगने से कई भारतीय समेत दर्जनों लोगों की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com