अमेरिका: 3,000 एकड़ में फैली जंगल की आग, एक फॉरेस्ट रेंजर की मौत

न्यूयॉर्क । न्यू जर्सी के पासेइक काउंटी और न्यूयॉर्क के ऑरेंज काउंटी में भीषण जंगल की आग भड़की हुई है। इस पर काबू पाने के प्रयासों में सीमित सफलता मिली है। शनिवार को आग पर काबू पाने की कोशिश में एक फॉरेस्ट रेंजर वालंटियर की मौत हो गई।

न्यू जर्सी वन अग्निशमन सेवा ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि आग ने 3,000 एकड़ क्षेत्र को जला दिया तथा कई क्षेत्रों के लिए खतरा पैदा कर दिया है।

लगभग 23 घंटे पहले तक जंगल की आग ने केवल 2,000 एकड़ क्षेत्र को प्रभावित किया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस आग को शांत करने की कोशिश में न्यूयॉर्क स्टेट फॉरेस्ट रेंजर वालंटियर और राज्य कर्मचारी 18 वर्षीय डेरियल वास्क्वेज की शनिवार को मौत हो गई।

न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क के अधिकारियों द्वारा आग बुझाने के संयुक्त प्रयासो को सीमित समफलता मिली है। इस क्षेत्र में अब तक 10 प्रतिशत जंगल की आग पर काबू पा लिया गया है।

स्थानीय प्रशासन ने अपील करते हुए कहा, “जनता से दृढतापूर्वक आग्रह किया जाता है कि वे किसी भी खुली आग का उपयोग करने से बचें और न्यू जर्सी में लम्बे समय तक अत्यधिक शुष्क परिस्थितियों के कारण जंगल में लगने वाली आग को रोकने के लिए हर संभव सावधानी बरतें।

न्यूयॉर्क सिटी के पार्कों में ग्रिलिंग (खाना पकाने का एक तरीका) पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि शहर में सूखे की स्थिति बनी हुई है। शहर में या उसके आसपास कई बार जंगल में आग लगी है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को ब्रुकलिन के प्रतिष्ठित प्रॉस्पेक्ट पार्क में आग लग गई और लगभग दो एकड़ भूमि इसकी चपेट में आ गई।

उत्तर-पूर्वी अमेरिका में लगभग 27 मिलियन निवासियों को शनिवार को गंभीर आग के लिए रेड फ्लैग चेतावनी दी गई, जबकि कनेक्टिकट में रेड फ्लैग चेतावनी रविवार तक जारी रही।

–आईएएनएस

ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने में करना पड़ रहा संघर्ष: रिपोर्ट

वाशिंगटन । पहले से ही तनावपूर्ण जियोपॉलिटिकल माहौल में एक नई मुश्किल खड़ी हो गई है। खबर है कि ईरान को हाल की लड़ाइयों के दौरान समुद्री माइंस बिछाने के...

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए वेंस पहुंचे पाकिस्तान, ईरानी डेलिगेशन में 71 लोग शामिल

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर वार्ता को लेकर हलचल तेज हो गई है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने डेलिगेशन को लेकर पाकिस्तान पहुंच गए हैं।...

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए अब तक फॉर्मेट तय नहीं, अलग-अलग कमरे में भी हो सकती है बात

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को लेकर वार्ता में शामिल होने के लिए दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल पहुंच चुके हैं। ईरान की सेमी-ऑफिशियल न्यूज एजेंसी तस्नीम...

पाकिस्तान में ईरानी डेलीगेशन: लीड कर रहे गालिबाफ आखिर कौन?

नई दिल्ली । ईरानी संसद के स्पीकर इन दिनों काफी चर्चा में है। विदेशी मीडिया (खासकर अमेरिकी और यूरोपीय) ने उनको पिछले दिनों सुर्खियों में बनाए रखा। दावा किया गया...

बलूचिस्तान में उड़ाई गई मुख्य गैस पाइपलाइन, सप्लाई बाधित

इस्लामाबाद । बलूचिस्तान प्रांत के सिबी जिले और उसके आस-पास के इलाकों में गैस सप्लाई तब रुक गई जब कुछ हथियारबंद लोगों ने एक पाइपलाइन में विस्फोट कर दिया। स्थानीय...

नेतन्याहू का सख्त बयान: इजरायल के खिलाफ टेढ़ा रुख रखने वाले देशों पर कार्रवाई की चेतावनी

नई द‍िल्‍ली । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक सख्त बयान में कहा कि इजरायल अपने खिलाफ किसी भी हमले या विरोध के सामने चुप नहीं रहेगा। उन्होंने कहा...

राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकरों से शुल्क वसूले जाने की रिपोर्टों पर ईरान को दी चेतावनी

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते तेल की शिपमेंट को सीमित करके संघर्ष-विराम (सीजफायर) की सहमति का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। इसके...

प्रणय वर्मा बेल्जियम में भारत के अगले राजदूत नियुक्त, यूरोपीय यूनियन में भी निभाएंगे अहम भूमिका

नई दिल्ली । भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को वरिष्ठ राजनयिक प्रणय वर्मा को बेल्जियम में भारत का अगला राजदूत नियुक्त करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्हें यूरोपीय...

दक्षिण कोरिया में मध्य पूर्व युद्ध के प्रभाव को कम करने के लिए अतिरिक्त बजट विधेयक पर होगा मतदान

सियोल । दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय संसद शुक्रवार को एक अतिरिक्त बजट विधेयक पर विचार करने वाली है, जिसका उद्देश्य मध्य पूर्व में जारी युद्ध के आर्थिक प्रभाव से निपटना...

जापान मई से 20 दिन का अतिरिक्त तेल भंडार जारी करेगा

टोक्यो । जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार मई से 20 दिनों के तेल भंडार बाजार में जारी करेगी। यह कदम मार्च के मध्य...

वेंस की पाकिस्तान यात्रा से पहले सुरक्षा को लेकर चिंता, सालों बाद यूएस के किसी शीर्ष अधिकारी का पाक दौरा

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच इस हफ्ते के अंत में पाकिस्तान में बातचीत होने वाली है। अमेरिका की तरफ से इस बैठक में शामिल होने के लिए...

भारत में बढ़ रहा है रक्षा बजट पर खर्च, आईएमएफ ने तेजी से बढ़ोतरी की उम्मीद जताई

वॉशिंगटन । अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा कि भारत का घरेलू डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने का कदम आर्थिक बढ़ोतरी को मजबूत कर सकता है। आईएमएफ ने बताया कि जब सैन्य...

admin

Read Previous

योगी सरकार ने 14 लाख गर्भवती महिलाओं को दी निजी केंद्रों पर फ्री अल्ट्रासाउंड की सौगात

Read Next

जापान की संसद ने शिगेरू इशिबा को फिर से चुना प्रधानमंत्री

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com