बिहार में अब सभी लोगों को ‘चाणक्य’ बनकर ‘चंद्रगुप्त’ चुनना होगा : विजय सिन्हा

पटना:बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिहार में अब कोई खुद चंद्रगुप्त नहीं बनेगा, बल्कि बिहार के सभी लोगों को चाणक्य बनकर चंद्रगुप्त चुनना होगा जो सत्ता के लिए सिद्धांत से समझौता नहीं करेगा और बिहार का मान सम्मान बढ़ाएगा।

पटना प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनकल्याण संवाद सहयोग कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सिन्हा ने कहा कि आज बिहार में लोकतंत्र खतरे में है। मुख्यमंत्री कुर्सी के लिए समर्पण कर चुके हैं।

उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा आज सत्ता संपोषित अपराधिक सक्रिय है और लोग ऐसी सरकार को हटाने के लिए कृतस्ंकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि इस दमनकारी ताकतों को हटाने के लिए भाजपा का एक एक कार्यकर्ता सामाजिक सैनिक बनकर इसकी लड़ाई लड़ेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने जंगलराज भी हटाया था और गुंडाराज भी समाप्त कराएगा।

सिन्हा ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि भाजपा का मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मूलमंत्र और राष्ट्रवाद का संकल्प जो लेगा उसको भाजपा गले लगाएगी।

उन्होंने कहा कि आज बिहार के सभी जिलों में हत्या का दौर जारी है। बिहार में कानून व्यवस्था बदतर हो गई है। मुजफ्फरपुर के कांटी में सहनी समाज के एक युवक की हत्या कर दी गई, जिसमे एक मंत्री को आरोपी बनाया गया है, लेकिन पुलिस एफ आई आर बदलने में लगी है।

उन्होंने कहा कि इसकी लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री को इसका जवाब देना होगा। आज सत्ता संपोषित अपराधी खुलकर तांडव मचा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एनडीए की जब सरकार थी तब निवेशक बिहार पहुंच रहे थे, कई इथेनॉल कारखाना लगाने की योजना बनी कई प्लांट लगे भी लेकिन कानून व्यवस्था की बिगड़ती हालत के कारण निवेशक अब पीछे हटने लगे।

उन्होंने कहा कि आज कृषि रोडमेप के नाम पर किसान समागम कर सरकार बरगलाने का खेल खेल रही है।

–आईएएनएस

भारत में बढ़ रहा है रक्षा बजट पर खर्च, आईएमएफ ने तेजी से बढ़ोतरी की उम्मीद जताई

वॉशिंगटन । अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा कि भारत का घरेलू डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने का कदम आर्थिक बढ़ोतरी को मजबूत कर सकता है। आईएमएफ ने बताया कि जब सैन्य...

भारत-अमेरिका वार्ता में व्यापार, प्रौद्योगिकी और रक्षा मामलों को अहम स्थान

वॉशिंगटन । भारत और अमेरिका ने व्यापार, रक्षा और जरूरी तकनीक के मामले में बातचीत बढ़ाई है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अपने तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे के...

नाटो से निकलने पर विचार कर रहे हैं ट्रंप, चर्चा को गठबंधन के महासचिव मार्क रूटे से की मुलाकात

वॉशिंगटन । ईरान के साथ संघर्ष के बीच नाटो और अमेरिका के बीच मतभेद बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ईरान के खिलाफ अमेरिकी सरकार की कार्रवाई से नाटो देश...

नाजुक युद्धविराम के बीच बातचीत के लिए इस्लामाबाद जाएंगे जेडी वेंस, ईरान के न्यूक्लियर मुद्दे पर रहेगा फोकस

वॉशिंगटन । अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस हंगरी की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद अब इस सप्ताह के अंत में इस्लामाबाद के लिए रवाना होंगे, जहां वह ईरान के साथ...

मैक्रों ने लेबनान में इजरायल के हमलों की आलोचना की, सभी देशों से शांति बनाए रखने पर दिया जोर

पेरिस । ईरान और अमेरिका के बीच एक महीने से ज्यादा समय तक भीषण संघर्ष चलने के बाद दोनों पक्षों के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता में सीजफायर हुई। सीजफायर के...

ईरान के साथ युद्धविराम पर इजरायल भी सहमत, प्रधानमंत्री बेंजामिन बोले- सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं

तेल अवीव । ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम की घोषणा के बीच इजरायल की लड़ाई लेबनान के मोर्च पर जारी रह सकती है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने...

ईरान-अमेरिका सीजफायर : शहबाज शरीफ ने ‘इस्लामाबाद वार्ता’ का दिया न्योता

नई दिल्ली । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दोनों देशों के प्रतिनिधियों को इस्लामाबाद आमंत्रित...

ईरान पर हमलों में विराम के बाद व्हाइट हाउस ने कहा-अमेरिका की जीत

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान को “जीत” करार दिया है और कहा कि सैन्य उपलब्धियों ने कूटनीतिक बातचीत के लिए रास्ता बनाया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड...

उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

सियोल । दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर कई छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। राष्ट्रपति ली जे म्युंग द्वारा उत्तर कोरिया...

‘ड्राफ्ट- एक्स पर पाकिस्तान के पीएम का संदेश’, शहबाज शरीफ की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम समझौते पर वाहवाही लूटने की कोशिशों में जुटे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की एक गलती ने सोशल मीडिया पर एक...

विश्व शांति के लिए आज का दिन बहुत बड़ा, ईरान अब पुनर्निर्माण का काम शुरू कर सकता है : राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे दुनिया में शांति के लिए...

लापता अमेरिकी पायलट को लेकर मीडिया कवरेज पर फूटा ट्रंप का गुस्सा, कानूनी कार्रवाई की धमकी दी

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में एक हाई-रिस्क यूएस रेस्क्यू मिशन से जुड़े लीक को लेकर पत्रकार और मीडिया सगठनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी...

akash

Read Previous

मिल रही धमकियों के चलते सलमान खान ने खरीदी बुलेट प्रूफ एसयूवी

Read Next

पीएम मोदी शिक्षा का महत्व नहीं समझते : सिसोदिया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com