बिहार के बेतिया में संदिग्ध स्थिति में 6 की मौत, जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका

बेतिया, 4 नवंबर (आईएएनएस)| बिहार में मुजफ्फरपुर और गोपालगंज जिले के बाद पश्चिम चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र में बुधवार की रात छह लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक के परिजन मौत का कारण जहरीली शराब बता रहे हैं। पुलिस प्रशासन भी प्रथम ²ष्टया जहरीली शराब से मौत का मामला बताते हुए जांच में जुट गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि नौतन थाना क्षेत्र के दक्षिणी तेलुआ गांव में बुधवार की रात छह लोगों की मौत हुई। परिजनों का कहना है कि बुधवार शाम को इन लोगों ने गांव में देसी शराब पी थी, उसके बाद इन सभी की तबियत बिगड़ने लगी। पीड़ित कई लोगों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

च्ांपारण प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रणव कुमार प्रवीण ने आईएएनएस को बताया कि अभी तक छह लोगों की मौत की पुष्टि जिला प्रशासन द्वारा की गई है। दो अन्य लोगों की भी मौत की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि प्रथम ²ष्टया जहरीली शराब से मौत कारण बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि 13 लोग पीडित बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि यह इलाका गोपालगंज जिले के सटे हैं, जहां जहरीली शराब से 10 लोगें की मौत हो गई है। गोपालगंज जिला प्रशासन हालांकि जहरीली शराब पीने से चार लोगों की ही मौत की पुष्टि कर रहा है।

इधर, दक्षिण तेलुआ निवासी पप्पू चैधरी कहते है कि इन सभी लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। उन्होंने इसके लिए पूरी तरह प्रशासन को जिम्मेदार बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के बाद भी खुलेआम शराब बेची जा रही है।

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह मुजफ्फरपुर जिले में जहरीली शराब पीने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई थी।

बिहार में किसी भी तरह की शराब पीने और बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध है।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

editors

Read Previous

यूएस ओपन : जोकोविच ने तीसरे दौर में बनाई जगह

Read Next

सरकार जासूसी के बारे में जानकारी नहीं मांग रही क्योंकि वह इस बारे में जानती थी: चिदंबरम

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com