गुजरात में फार्मा यूनिट में ईटीपी टैंक में घुसने से 5 मजदूरों की मौत

गांधीनगर, 7 नवंबर (आईएएनएस)| गांधीनगर के खतराज में टुटसन फार्मा कंपनी के एक एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) के टैंक में शनिवार दोपहर को घुसे पांच मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, लगता है कि इन सभी की मौत करंट लगने से हुई है। गांधीनगर के कलेक्टर कुलदीप आर्य ने आईएएनएस को बताया, “पहली नजर में ऐसा लगता है कि टैंक में घुसे सभी पांच मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही सही कारण पता चलेगा।”

आर्य ने कहा, “अब तक हमें जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार कंपनी ने ईटीपी टैंक के अंदर के केमिकल को बाहर निकाल दिया था और थोड़ा सा बचा हुआ एक पंप के माध्यम से निकाला जा रहा था। इस प्रक्रिया के दौरान यह त्रासदी हुई थी। निदेशालय के जिला अधिकारी औद्योगिक सुरक्षा और स्वास्थ्य (डीआईएसएच) ने मुझे प्रारंभिक जांच रिपोर्ट भेजी है और हम मामले की जांच करेंगे और आवश्यक कार्रवाई करेंगे। सभी पांच मजदूर बिना किसी सुरक्षा गियर के ईटीपी टैंक में प्रवेश कर गए थे, जिससे नियमों का उल्लंघन होता है। फोरेंसिक विशेषज्ञों से भी परामर्श कर रहे हैं।”

कुछ सूत्रों के अनुसार, सफाई के उद्देश्य से ईटीपी टैंक में प्रवेश करने के बाद पांच मजदूरों में से एक की दम घुटने से मौत हो गई, क्योंकि उसमें रासायनिक मिश्रित पानी था। अन्य चार मजदूर उसे बचाने के लिए टैंक में घुस गए।

मृतक मजदूरों की पहचान विनय कुमार, राम प्रकाश गुप्ता, देवेंद्र कुमार, अनीश कुमार और राजन कुमार के रूप में हुई है।

–आईएएनएस

सरकार और प्रशासन चारधाम के तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं : हरीश रावत

देहरादून । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र और राज्यों की राजनीति पर टिप्पणी की है।...

टेक्सास के हिल कंट्री इलाके में विंबर्ली के पास छोटा विमान क्रैश, पांच लोगों की मौत

वाशिंगटन । टेक्सास के हिल कंट्री इलाके में विंबर्ली के पास 30 अप्रैल की रात एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई।...

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना का श्रमिक दिवस संदेश, ‘डेढ़ दशक में जो हमने कमाया उसे यूनुस सरकार ने गंवाया’

ढाका । शुक्रवार को विश्व श्रमिक दिवस के मौके पर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश की वर्तमान स्थिति को चिंतनीय बताया। हसीना ने कहा कि पिछले...

मिडिल ईस्ट संकट लंबा खिंचने का खतरा, सप्लाई बाधित रहने से मंदी की आशंका: सिंगापुर पीएम

सिंगापुर । सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि मिडिल ईस्ट संकट से पैदा हुई सप्लाई बाधाएं आने वाले कई महीनों तक जारी रह सकती हैं।...

भारत-यूएई सीईपीए से व्यापार में मजबूत बढ़ोतरी और व्यवसायों को नए अवसर मिल रहे हैं: पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत-यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) व्यापार को तेजी से बढ़ा रहा है और भारतीय...

आईसीएसआईएल में डेटा एंट्री ऑपरेटर सहित 20 पदों पर वैकेंसी, इस दिन वॉक-इन इंटरव्यू

नई दिल्ली । इंटेलीजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) ने डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) के 10 और एमटीएस के 10 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके...

ताइवान का चीन पर बड़ा आरोप, वियतनाम के रास्ते सब्जियां भेज रहा बीजिंग

ताइपे । ताइवान ने चीन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजिंग वियतनाम के रास्ते सब्जियां भेजकर आयात प्रतिबंधों से बचने की कोशिश कर रहा है। ताइवान सरकार...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बड़ी उपलब्धि, 15 जून से शुरू होंगी फ्लाइट

नोएडा । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित खबर सामने आई है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि यहां से आम यात्रियों...

कोहिनूर को लेकर न्यूयार्क के मेयर का बड़ा बयान, बोले-हीरा भारत से की ब्रिटिश लूट का प्रतीक

न्यूयॉर्क । उपनिवेश-विरोधी बयानों से सुर्खियों में रहने वाले न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा है कि अगर ब्रिटेन के किंग चार्ल्स उनसे मिलते, तो वे उनसे कोहिनूर...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव से तेल आपूर्ति पर खतरा, अमेरिकी सांसदों ने महंगाई और बढ़ने की आशंका

वॉशिंगटन | अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। अलग-अलग राज्यों में तेल की कीमतें 90 रुपए से लेकर...

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जमा राशि में अंतर की रिपोर्ट्स को खारिज किया

मुंबई । सरकारी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुवार को उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिसमें जमा राशि में अंतर की बात कही गई थी। साथ ही कहा...

नेपाली एयरलाइंस ने नेटवर्क मैप में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया, बवाल मचने पर मांगी माफी

काठमांडू । नेपाल की सरकारी स्वामित्व वाली नेपाल एयरलाइंस ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने नेटवर्क मैप में भारत के जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने...

editors

Read Previous

नफरत के बीज रोपकर देश को नाकाम कर चुके हैं अमित शाह : राहुल

Read Next

केरल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन देने के लिए इंसेटिव देने की तैयारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com