लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में 3 की मौत, 2 घायल

बेरूत । लेबनान के दक्षिणी इलाकों में इजरायली हवाई हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई और दो नागरिक घायल हो गए। लेबनानी सैन्य सूत्रों ने मीडिया को ये जानकारी दी।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया, एक इजरायली युद्धक विमान ने लेबनान के दक्षिण-पूर्वी गांव खियाम पर हवा से सतह पर मार करने वाली छह मिसाइलें दागीं, जिसमें हिजबुल्लाह का एक सदस्य मारा गया और दो नागरिक घायल हो गए।

एक अलग घटना में, एक इजरायली ड्रोन ने दक्षिण-पश्चिमी लेबनान के टायर जिले में एक कार पर चार मिसाइलें दागीं, जिसमें हिजबुल्लाह के एक अधिकारी अब्बास इब्राहिम हमजा हमदा की मौत हो गई, जो पश्चिमी क्षेत्र में कमांडर था।

सूत्रों ने कहा कि एक इजरायली ड्रोन ने नबातिह जिले के हौमीन गांव में एक और कार पर हमला किया, जिसमें उसके चालक हादी जुमा की मौत हो गई। उसके पिता कथित तौर पर हिजबुल्लाह के करीबी थे।

7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास के हमले और इजरायल की जवाबी कार्रवाई के बाद 8 अक्टूबर, 2023 से लेबनान-इजरायल सीमा पर तनाव काफी बढ़ गया है।

उधर, इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक में एक फिलिस्तीनी किशोर की हत्या कर दी।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार फिलिस्तीनी मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि 15 साल के नईम अब्दुल्ला नईम सम्हा की इजरायली सेना ने गोलियों से भून डाला।

स्थानीय फिलिस्तीनी सूत्रों ने सिन्हुआ को बताया कि इजरायली सेना ने शहर पर धावा बोला, जिससे युवकों के साथ टकराव हुआ।

इजरायली सेना ने अभी तक इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।

फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अक्टूबर 2023 से वेस्ट बैंक और पूर्वी यरुशलम में इजरायली सेना द्वारा कम से कम 549 फिलिस्तीनियों की हत्या की गई है।

–आईएएनएस

होर्मुज शिपिंग पर हमलों की भारत ने की निंदा, फ्री नेविगेशन फिर से शुरू करने की उठाई मांग

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल शिपिंग पर हुए हमलों की निंदा की और फ्री नेविगेशन को फिर से शुरू करने की...

अमेरिका का साइबर ऑपरेशन स्ट्रैटेजी के मामले में चीन पर फोकस, सीनियर कमांडर ने क्षमता बढ़ाने की दी चेतावनी

वाशिंगटन । अमेरिका अपनी लंबे समय की रणनीतिक चुनौती के तौर पर चीन पर अपना मिलिट्री फोकस बढ़ा रहा है। अमेरिका के सीनियर कमांडरों ने चेतावनी दी है कि बढ़ते...

अमेरिका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत मैंडेलसन मामले में ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर की नहीं होगी जांच

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के खिलाफ ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन मामले की जांच नहीं होगी। हाउस ऑफ कॉमन्स में वोटिंग के बाद यह फैसला लिया...

न्यूजीलैंड के लिए भारत के साथ आगे बढ़ने का बहुत बड़ा मौका है: एफटीए डील पर बोले पीएम लक्सन

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में मुक्त व्यापार समझौता हुआ है। एफटीए को लेकर प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि ये डील न्यूजीलैंड के लिए...

ओमान के सुल्तान से मिले ईरान के विदेश मंत्री अराघची, पुतिन से भी करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची पाकिस्तान के दौरे के बाद ओमान पहुंचे। अराघची ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल और विदेश मंत्री सैय्यद...

ट्रंप ने की 30 दिनों के भीतर फिर से व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर आयोजित करने की अपील

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर को 30 दिनों के भीतर फिर से आयोजित किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि...

जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, पीएम ताकाइची ने लोगों को अलर्ट रहने की दी चेतावनी

टोक्यो । सोमवार सुबह उत्तरी जापान के एक हिस्से में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। हालांकि, किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग पर बराक ओबामा बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई शूटिंग के बाद आरोपी को पकड़ा जा चुका है। अमेरिकी एजेंसी मामले की जांच कर रही है और ये पता...

फायरिंग वाले वीडियो में जोरदार आवाज के बाद सुरक्षित स्थान पर ले जाए गए राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक वीडियो साझा...

एनएसए अजीत डोभाल ने यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात की; द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय स्थिति पर हुई चर्चा

अबू धाबी । भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं...

होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से करोड़ों के भुखमरी की चपेट में आने का खतरा बढ़ा: यूएन

नई दिल्ली/कोपेनहेगन । संयुक्त राष्ट्र ने होर्मुज स्ट्रेट की बंदी से होने वाले खतरे की ओर दुनिया का ध्यान दिलाया है। दावा किया कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए...

ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग, यूरोपीय नेताओं ने की निंदा, मैक्रों बोले- राजनीति में हिंसा की जगह नहीं

पेरिस । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी में हुई फायरिंग को लेकर यूरोपीय देशों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों...

admin

Read Previous

दिल्ली में जल संकट को लेकर आतिशी का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू

Read Next

अमेरिका के ओकलैंड में जुनेटींथ समारोह के दौरान गोलीबारी, 15 घायल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com