यमन के हूतियों ने डब्ल्यूएफपी के कर्मचारियों को गिरफ्तार किया

अदन । यमन की राजधानी सना में हूती समूह ने संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के कई कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। सुरक्षा और मानवीय सूत्रों ने सिन्हुआ से इसकी पुष्टि की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एक स्थानीय सुरक्षा अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर जानकारी दी कि रविवार को संगठन के सना स्थित मुख्यालय से एक डब्ल्यूएफपी कर्मचारी को हिरासत में लिया गया। जबकि, कई अन्य को लाल सागर के बंदरगाह शहर होदेइदाह स्थित कार्यालय से गिरफ्तार किया गया।

यमन में डब्ल्यूएफपी के एक सूत्र ने गिरफ्तारियों की पुष्टि की और बताया कि सना मुख्यालय में कार्यरत तीन सुरक्षा गार्डों को भी उस समय हिरासत में लिया गया, जब हूती बलों ने इमारत पर धावा बोला।

सूत्र ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा, “हमें उन कर्मचारियों का पता नहीं है, जो छापेमारी के दौरान कार्यालय के अंदर मौजूद थे।”

सूत्र ने यह भी खुलासा किया, “हूती वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के कई कर्मचारियों को पूछताछ के लिए सना स्थित एजेंसी के मुख्यालय के तहखाने में बंद करके रखे हुए हैं।”

गुरुवार को सना पर हुए इजरायली हवाई हमले में हूती समर्थित सरकार के प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी और कई अन्य मंत्रियों की मौत के बाद, यमन के सूत्रों ने बताया कि हूती खुफिया अधिकारियों ने राजधानी और अन्य क्षेत्रों में दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें कई स्थानीय मानवीय कार्यकर्ता और अंतर्राष्ट्रीय सहायता संगठनों के कर्मचारी भी शामिल हैं।

इन लोगों पर इजरायल के साथ सहयोग करने का संदेह है। संयुक्त राष्ट्र की उनकी रिहाई की बार-बार अपील के बावजूद, जून 2024 से हूतियों ने दर्जनों संयुक्त राष्ट्र कर्मचारियों और सहायता संगठन के कर्मियों को बंधक बना रखा है।

रविवार की गिरफ्तारियों के बारे में हूती समूह की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) युद्धग्रस्त यमन में कार्यरत सबसे बड़ी मानवीय एजेंसियों में से एक है। यहां वर्षों से चल रहे संघर्ष ने उस स्थिति को जन्म दिया है, जिसे संयुक्त राष्ट्र दुनिया के सबसे बुरे मानवीय संकटों में से एक बताता है।

यमन 2014 से गृहयुद्ध में घिरा हुआ है, जब हूती बलों ने राजधानी सना पर कब्जा कर लिया था, जिसके बाद 2015 में सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने हस्तक्षेप किया था।

–आईएएनएस

ईरानी फिल्ममेकर कियारोस्तामी के घर पर बमबारी, विदेश मंत्रालय का सवाल- क्या वो भी था खतरा?

तेहरान । ईरान के मशहूर और कई पुरस्कारों के विजेता रहे दिवंगत फिल्ममेकर अब्बास कियारोस्तामी का घर अमेरिका-इजरायल की बमबारी में क्षतिग्रस्त हो गया। उनके बेटे अहमद कियारोस्तामी ने मंगलवार...

यूएई को हथियारों और सैनिकों से ज्यादा समर्थन को लेकर स्पष्टता की जरूरत है : राष्ट्रपति के सलाहकार

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों की वजह से तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे में संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान से लड़ने के...

ऑस्ट्रेलिया ने ईरानियों के टूरिस्ट वीजा एंट्री पर लगाया छह महीने का बैन

कैनबरा । ऑस्ट्रेलिया ने ईरान के नागरिकों के टूरिस्ट वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने उन ईरानियों पर छह महीने का बैन लगाने की घोषणा की है...

होर्मुज स्ट्रेट में तनाव की वजह से जापान अपने सरकारी भंडार से 30 दिनों का तेल करेगा जारी

नई दिल्ली । ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर अपनी पकड़ बनाए रखी है, इसलिए जापान की सरकार गुरुवार से अपने सरकारी रिजर्व से 30 दिनों का तेल निकालना शुरू करेगी।...

ईरान की सियासत का अहम चेहरा बन कर उभर रहे गालिबाफ! ट्रंप के प्रस्ताव को बताया फेक

नई दिल्ली । ईरान की राजनीति में इन दिनों एक नाम काफी चर्चा में है, और ये मोहम्मद बागर गालिबाफ का है। मौजूदा समय में वे इस्लामिक कंस्लटेटिव असेंबली, यानी...

बांग्लादेश में खाद्य महंगाई की ‘रेड’ स्थिति बरकरार, हालिया वृद्धि से बढ़ी चिंता

नई दिल्ली । बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्टों और वर्ल्ड बैंक की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, देश लगभग पिछले तीन वर्षों से भी उन अर्थव्यवस्थाओं की 'रेड' श्रेणी में बना हुआ है,...

ईरान के नए सुरक्षा प्रमुख होंगे मोहम्मद बाघेर जोलघदर, लारीजानी की मौत के बाद खाली था पद

तेहरान । ईरान ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का नया प्रमुख नियुक्त कर लिया है। नए सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी का स्थान लेंगे, जिनकी 17 मार्च को एयर स्ट्राइक में मौत...

तेल अवीव पर ईरानी मिसाइल हमला, कई घायल, इमारतों को भारी नुकसान

तेल अवीव । इजरायली अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को ईरान की ओर से दागी गई एक मिसाइल तेल अवीव में आकर ग‍िरी। धमाके में कई लोग घायल हो गए...

ईरानी मीडिया का दावा ‘एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला हुआ’, खोर्रमशहर के गवर्नर बोले ‘पाइपलाइन को बनाया निशाना’

तेहरान । ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि मंगलवार को दो गैस संयंत्रों और एक पाइपलाइन को निशाना बनाया गया। फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...

इंडोनेशिया में टीबी के खिलाफ जंग तेज, टीकाकरण को लेकर बनाई राष्ट्रीय रणनीति

जकार्ता । इंडोनेशिया ने वर्ल्ड टीबी डे के मौके पर ऐलान किया कि वो तपेदिक (टीबी) के खिलाफ जंग पूरी मुस्तैदी से लड़ेगा। देश संक्रमण को रोकने, संक्रमितों को ट्रेस...

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

वॉशिंगटन । ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच युद्ध से उपजी चिंताओं के बीच पाकिस्तान दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश करता नजर आ रहा है। वह अमेरिका के...

ट्रंप के ईरान अल्टीमेटम पर रूस का स्पष्ट मत, ‘राजनीतिक और रणनीतिक तरीका अपनाना ही बेहतर’

मास्को । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया, इसके बाद तेहरान ने भी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। दुनिया इन बयानों से...

admin

Read Previous

मुहम्मद यूनुस गुट ने बांग्लादेश को बनाया जीता-जागता नर्क : अवामी लीग

Read Next

पुतिन संग बैठक में बोले पीएम मोदी, ‘कठिन परिस्थितियों में भी भारत-रूस कंधे से कंधा खड़े रहे हैं…’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com