मुहर्रम के दिशानिर्देशों को लेकर उत्तर प्रदेश के शिया मौलवी नाराज

लखनऊ, 2 अगस्त (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से जारी मुहर्रम के दिशानिर्देशों को लेकर शिया धर्मगुरुओं ने नाराजगी जताई है। शिया धर्मगुरु सोमवार को अपनी भविष्य की कार्रवाई तय करने के लिए कई बैठकें करेंगे।

अखिल भारतीय शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सोमवार शाम को एक बैठक बुलाई है।

शिया मौलवियों का दावा है कि मुहर्रम को लेकर जारी गाइडलाइंस में उत्तर प्रदेश पुलिस ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है।

मुहर्रम के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस आयुक्तों और पुलिस प्रमुखों को डीजीपी कार्यालय द्वारा जारी एक आंतरिक पत्र को ‘शिया समुदाय के खिलाफ आरोप पत्र’ करार देते हुए, मौलवियों ने मांग की कि सरकार को दिशानिर्देशों को तुरंत वापस लेना चाहिए।

मौलाना कल्बे नूरी ने कहा , “यह दिशानिर्देश अस्वीकार्य हैं क्योंकि यह शांतिप्रिय शियाओं को खराब छवि में दिखाते है।”

मजलिस-ए-उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि, दस्तावेज वापस लेने पर ही डीजीपी से बात हो सकेगी।

उन्होंने कहा , “भाषा निंदनीय है। हमने मुहर्रम समितियों से पुलिस और प्रशासन द्वारा बुलाई गई बैठकों का बहिष्कार करने को कहा है।”

शिया मरकजी चंद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास ने कहा कि जिस व्यक्ति ने दस्तावेज तैयार किया था, वह जाहिर तौर पर शांति भंग करने की साजिश कर रहा है।

गाइडलाइंस को लेकर मौलवी की मुख्य आपत्ति यह है कि सर्कुलर में मुहर्रम को बार-बार ‘त्योहार’ बताया गया है।

मौलाना यासूब अब्बास ने आईएएनएस से कहा , “डीजीपी को पता होना चाहिए कि मुहर्रम निश्चित रूप से ‘त्योहार’ नहीं है, बल्कि शोक का समय है। दिशानिर्देश मुस्लिम समुदाय के प्रति राज्य सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, ” यह दिशानिर्देश कहते हैं कि तबारा शिया समुदाय की ओर से पढ़ा जाता है। इसमें कहा गया है कि कुछ असामाजिक तत्व इसे जानवरों की पीठ पर लिखते हैं और ऐसी बातें लिखकर पतंग उड़ाते हैं जो सुन्नी समुदाय के लिए आपत्तिजनक हैं। यह शिया और सुन्नी समुदायों के बीच विभाजन पैदा करने के लिए जानबूझकर की गई कोशिश है।”

शिया मौलवियों ने सभी उलेमाओं और संगठनों से अपील की है कि अगर दिशा-निर्देश वापस नहीं लिया जाता है तो वे जिला और शहर स्तर पर शांति सभाओं का बहिष्कार करेंगे।

यूपी के पुलिस महानिदेशालय (डीजीपी) मुकुल गोयल ने रविवार रात जारी दिशा-निर्देशों में आदेश दिया कि राज्य में मुहर्रम के साथ-साथ कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन किया जाना चाहिए और प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए मनाया जाना चाहिए।

डीजीपी ने कहा कि किसी भी तरह के हथियार के प्रदर्शन की इजाजत नहीं होगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को असामाजिक तत्वों के खिलाफ निवारक कार्रवाई करने और फर्जी और भड़काऊ कंटेंट के लिए सोशल मीडिया पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

यूपी डीजीपी ने अपने अधिकारियों से कोविड-19 के बारे में जागरूकता फैलाने और मुहर्रम को घर के अंदर मनाने की आवश्यकता के लिए धार्मिक नेताओं के साथ संवाद करने का भी अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि, मुहर्रम पर होने वाले सभी कार्यक्रमों पर शांति समिति की बैठक में फैसला होना चाहिए।

उन्होंने संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात करने के भी आदेश दिए। डीजीपी ने निर्देश दिया कि, “हर जिले में पर्याप्त संख्या में पुलिस पीएसी बल के रिजर्व रखे जाएं।”

मुहर्रम के दौरान धार्मिक जुलूसों की अनुमति नहीं देने का निर्णय योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा इस महीने की शुरूआत में कोविड -19 महामारी के कारण कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाने के बाद आया है।

–आईएएनएस

सिएरा लिओन के राष्ट्रपति के साथ सीएमजी का विशेष साक्षात्कार

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने हाल में अमेरिका के न्यूयॉर्क में सिएरा लिओन के राष्ट्रपति जूलियस माडा बायो का इंटरव्यू किया। इस मौके पर बायो ने कहा कि...

ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि इलाही का बड़ा बयान, युद्ध को बताया आशीर्वाद

नई दिल्ली । भारत में ईरानी सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अब्दुल माजिद हकीम इलाही ने मध्य पूर्व की राजनीति, अमेरिका की भूमिका और हालिया युद्ध को लेकर खुलकर अपनी बात...

पीएमए ने दी चेतावनी, पाकिस्तान में ‘मानव-निर्मित महामारी’ का खतरा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान मेडिकल एसोसिएशन (पीएमए) ने देश में एक “मानव-निर्मित महामारी” फैलने की चेतावनी दी है। पीएमए का कहना है कि देशभर में बैन होने के बावजूद फिर से...

सरकार और प्रशासन चारधाम के तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं : हरीश रावत

देहरादून । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र और राज्यों की राजनीति पर टिप्पणी की है।...

टेक्सास के हिल कंट्री इलाके में विंबर्ली के पास छोटा विमान क्रैश, पांच लोगों की मौत

वाशिंगटन । टेक्सास के हिल कंट्री इलाके में विंबर्ली के पास 30 अप्रैल की रात एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई।...

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना का श्रमिक दिवस संदेश, ‘डेढ़ दशक में जो हमने कमाया उसे यूनुस सरकार ने गंवाया’

ढाका । शुक्रवार को विश्व श्रमिक दिवस के मौके पर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश की वर्तमान स्थिति को चिंतनीय बताया। हसीना ने कहा कि पिछले...

मिडिल ईस्ट संकट लंबा खिंचने का खतरा, सप्लाई बाधित रहने से मंदी की आशंका: सिंगापुर पीएम

सिंगापुर । सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि मिडिल ईस्ट संकट से पैदा हुई सप्लाई बाधाएं आने वाले कई महीनों तक जारी रह सकती हैं।...

भारत-यूएई सीईपीए से व्यापार में मजबूत बढ़ोतरी और व्यवसायों को नए अवसर मिल रहे हैं: पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत-यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) व्यापार को तेजी से बढ़ा रहा है और भारतीय...

आईसीएसआईएल में डेटा एंट्री ऑपरेटर सहित 20 पदों पर वैकेंसी, इस दिन वॉक-इन इंटरव्यू

नई दिल्ली । इंटेलीजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) ने डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) के 10 और एमटीएस के 10 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके...

ताइवान का चीन पर बड़ा आरोप, वियतनाम के रास्ते सब्जियां भेज रहा बीजिंग

ताइपे । ताइवान ने चीन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजिंग वियतनाम के रास्ते सब्जियां भेजकर आयात प्रतिबंधों से बचने की कोशिश कर रहा है। ताइवान सरकार...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बड़ी उपलब्धि, 15 जून से शुरू होंगी फ्लाइट

नोएडा । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित खबर सामने आई है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि यहां से आम यात्रियों...

कोहिनूर को लेकर न्यूयार्क के मेयर का बड़ा बयान, बोले-हीरा भारत से की ब्रिटिश लूट का प्रतीक

न्यूयॉर्क । उपनिवेश-विरोधी बयानों से सुर्खियों में रहने वाले न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा है कि अगर ब्रिटेन के किंग चार्ल्स उनसे मिलते, तो वे उनसे कोहिनूर...

editors

Read Previous

आंध्र प्रदेश में निर्माणाधीन इमारत गिरने से दो बच्चों समेत तीन की मौत, छह लोग मलबे में फंसे

Read Next

नाबालिग लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com