पांच वर्षीय अजान को छोड़ना होगा भारत, पाकिस्तानी बहू सादिया अल्वी ने लगाई गुहार

अमृतसर । पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार की तरफ से पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं निलंबित करने का असर अब दिखाई देने लगा है। भारत की बेटी और पाकिस्तान की बहू सादिया अल्वी ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

सादिया अल्वी ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि मैं दिल्ली की निवासी हूं और मेरी शादी पाकिस्तान के कराची में हुई है। मेरे पास भारतीय पासपोर्ट है, जबकि मेरे पांच वर्षीय बेटे का पासपोर्ट पाकिस्तानी है। मेरा वीजा खत्म हो गया है और ऐसे में मेरा बेटा अकेला पाकिस्तान नहीं जा सकता है। मेरी अपील है कि भारतीय अथॉरिटी मुझे यात्रा की अनुमति दे, ताकि मैं अपने बेटे के साथ पाकिस्तान वापस लौट सकूं।

सादिया अल्वी ने आगे बताया, “मैं एंबेसी भी गई थी, लेकिन वह बंद पड़ी है, जिस वजह से मुझे वीजा भी नहीं मिल पाया है। मेरी सास (मदर-इन-लॉ) बीमार रहती हैं और वे भी यात्रा करने में असमर्थ हैं। ऐसे में मेरी यही अपील है कि मुझे वीजा दिया जाए, ताकि मैं अपने बेटे को लेकर वापस पाकिस्तान लौट सकूं।

सादिया अल्वी के बेटे अजान ने बताया कि मेरे पास पाकिस्तानी नागरिकता है और मैं भारत में अपने नाना-नानी के घर आया था।

सादिया अल्वी के भारतीय पासपोर्ट पर लगा पाकिस्तानी वीजा खत्म हो चुका है। मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली पाकिस्तानी बहू सादिया अल्वी ने भारत सरकार से मदद की अपील की है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े फैसले लिए हैं। इनमें से एक फैसला यह है कि भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को अब भारत से वापस पाकिस्तान जाना होगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की ओर से लिए गए निर्णय के तहत पाकिस्तानियों को जारी वीजा सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, यह निर्णय उन हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों पर लागू नहीं होता, जिन्हें पहले से दीर्घकालिक वीजा (एलटीवी) जारी किए जा चुके हैं।

–आईएएनएस

लंबे समय तक नहीं टिक पाएगी ईरान की व्यवस्था: पूर्व अमेरिकी एनएसए

वॉशिंगटन । अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर को बढ़ाने का ऐलान किया। इस बीच पूर्व अमेरिकी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर एचआर मैकमास्टर...

पहलगाम हमले के एक साल: अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया ने कहा, ‘किसी भी रूप में आतंक अस्वीकार’

नई दिल्ली । पहलगाम आतंकी हमले को एक साल बीत चुके हैं। पहली बरसी पर भारत में अर्जेंटीना के राजदूत, मारियानो कॉसिनो और ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने पीड़ितों...

ईरान पर आर्थिक दबाव तेज, हर दिन 50 करोड़ डॉलर का नुकसान : ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की हालिया संघर्ष का अर्थव्यवस्था पर गंभीर दबाव पड़ रहा है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक छोटे...

इजरायल का 78वां स्वतंत्रता दिवस, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी बधाई

नई दिल्ली । विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इजरायल के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर वहां की सरकार और जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने दोनों देशों की विशेष रणनीतिक साझेदारी...

ओमान तट के पास कंटेनर जहाज पर फायरिंग, ईरान ने दिया कानून का हवाला

तेहरान/लंदन । ओमान के तट के पास एक कंटेनर जहाज पर कथित फायरिंग और हस्तक्षेप की घटना ने क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ईरान की अर्ध-सरकारी...

पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर ईयू का बयान, ‘हम भारत के साथ, जो हुआ वो भयावह’

नई दिल्ली । पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर यूरोपीय संघ के 27 देशों ने भारत के समर्थन में बयान जारी किया। जघन्य हमले की कड़े शब्दों में निंदा की...

पश्चिम एशिया संकट का हल बातचीत से ही, यूएन चार्टर का पालन जरूरी: अर्जेंटीना के राजदूत कॉसिनो

नई दिल्ली । भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो आगस्टिन कॉसिनो ने पश्चिम एशिया तनाव के समाधान का रास्ता शांति वार्ता के जरिए बताया। इसके साथ ही पहलगाम हमले की...

अमेरिकी चेतावनी के बावजूद हमारा ‘सिली सिटी’ होर्मुज पार कर, सुरक्षित लौटा: ईरान

तेहरान । ईरान ने दावा किया है कि अमेरिकी नाकेबंदी और चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए उनका तेल टैंकर 'सिली सिटी' स्वदेश लौट आया है। विभिन्न स्थानीय मीडिया एजेंसियों ने...

50 दिन बाद ईरान में फिर शुरू होंगी घरेलू उड़ानें

तेहरान । ईरान में 50 दिन बाद घरेलू उड़ान सेवाएं फिर शुरू होंगी। 28 फरवरी को यूएस-इजरायल के संयुक्त एयर स्ट्राइक के बाद से ही पाबंदियां लागू थीं। संघर्ष के...

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से वैश्विक तेल कीमतों पर असर

वॉशिंगटन । वैश्विक तेल कीमतों में सोमवार को तेज उछाल आया। ऐसा तब देखा गया जब अमेरिका ने एक ईरानी कार्गो जहाज को कब्जे में ले लिया। इससे तनाव बढ़ने...

ईरान ने कहा, हमारे वाणिज्यिक जहाज पर अमेरिकी गोलीबारी का जल्द जवाब देंगे

तेहरान । मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ईरान के शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी सेना द्वारा किए गए “सशस्त्र समुद्री डकैती” के खिलाफ ईरान जल्द ही...

अमेरिका से व्यापारिक तनाव के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री ने आर्थिक विविधीकरण पर दिया जोर

ओटावा । कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि अमेरिका के साथ करीबी संबंधों पर आधारित कनाडा की पूर्व ताकतें अब “कमज़ोरियां” बन गई हैं, जिन्हें वैश्विक व्यापार के...

admin

Read Previous

महज मजहबी शिक्षा केंद्र बनकर न रह जाएं मदरसे, आधुनिक शिक्षा पर भी रहे ध्यान : सीएम योगी

Read Next

कुणाल कामरा को कोर्ट से राहत, नहीं होगी गिरफ्तारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com