भारत और न्यूजीलैंड के बीच एफटीए पर लगी मुहर, 20 मिलियन डॉलर का होगा निवेश

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर मुहर लग गई है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लस्कन ने इस सिलसिले में टेलीफोन पर बातचीत की और दोनों नेताओं ने मिलकर एक अहम भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की घोषणा की। दोनों देशों के बीच 20 मिलियन डॉलर का निवेश होगा।

बता दें, ओमान, ब्रिटेन, ईएफटीए देशों, यूएई, ऑस्ट्रेलिया और मॉरीशस के बाद पिछले कुछ वर्षों में यह भारत का 7वां एफटीए है। दोनों देशों के नेता इस बात पर सहमत हुए कि एफटीए दोनों देशों के बीच ज्यादा व्यापार, निवेश, नवाचार और मिले-जुले मौकों के लिए एक उत्प्रेरक का काम करेगा। दोनों देशों के बीच रक्षा, खेल, शिक्षा और लोगों के बीच संबंधों सहित द्विपक्षीय क्षेत्र के दूसरे क्षेत्र में भी विकास का स्वागत किया।

बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने अगले पांच सालों में आपसी व्यापार को दोगुना करने और अगले 15 सालों में न्यूजीलैंड से भारत में 20 बिलियन डॉलर के निवेश का भरोसा जताया।

इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से बयान भी जारी किया गया है। बयान के अनुसार, बातचीत इस साल मार्च में शुरू हुई और दोनों नेताओं ने नौ महीने के रिकॉर्ड समय में एफटीए को पूरा किया। यह दोनों देशों के बीच संबंधों को और गहरा करने की साझा महत्वाकांक्षा और राजनीतिक इच्छाशक्ति को दिखाता है।

पीएमओ के बयान में कहा गया, “एफटीए से दोनों देशों के बीच आर्थिक जुड़ाव काफी गहरा होगा, बाजार तक पहुंच बढ़ेगी, निवेश का प्रवाह बढ़ेगा, दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग मजबूत होगा और दोनों देशों के नवाचारों, उद्यमियों, किसानों, एमएसएमईएस, छात्रों और युवाओं के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में नए अवसर भी खुलेंगे।”

दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल, शिक्षा और लोगों के बीच संबंधों जैसे आपसी सहयोग के दूसरे क्षेत्रों में हुई प्रगति का भी स्वागत किया, और इस साझेदारी को और मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

यह ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता न्यूजीलैंड के 95 फीसदी निर्यात पर टैरिफ को या तो पूरी तरह समाप्त करता है या फिर काफी कम करता है। यह किसी भी भारतीय एफटीए में अब तक की सबसे बड़ी टैरिफ रियायत मानी जा रही है।

इसके तहत लगभग 57 प्रतिशत उत्पादों को पहले ही दिन ड्यूटी-फ्री पहुंच मिल जाएगी, जो समझौते के पूरी तरह लागू होने पर बढ़कर 82 फीसदी तक पहुंच जाएगी। इसके अलावा, शेष 13 फीसदी उत्पादों पर भी टैरिफ में भारी कटौती की जाएगी।

न्यूजीलैंड की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, यह न्यूजीलैंड के निर्यातकों को कई क्षेत्रों में हमारे प्रतिद्वंदियों के बराबर या बेहतर स्थिति में लाता है। इसके साथ ही यह भारत के तेजी से बढ़ते मिडिल क्लास के लिए अवसरों का दरवाजा खोलता है।

इसमें आगे कहा गया, “भारतीय अर्थव्यवस्था के 2030 तक न्यूजीलैंड 12 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ने का अनुमान है। भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता दुनिया के सबसे बड़े देश में हमारे निर्यातकों के लिए बहुत बड़ी संभावनाएं पैदा करता है और 10 सालों में निर्यात की वैल्यू को दोगुना करने के न्यूजीलैंड के बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ने में काफी तेजी लाएगा।”

–आईएएनएस

आत्मनिर्भर भारत को बड़ी मजबूती: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 449 करोड़ रुपए के स्वदेशी जीएनएसएस जैमर खरीदने का किया करार

नई दिल्ली । आत्मनिर्भर भारत और 'मेक इन इंडिया' अभियान को आगे बढ़ाते हुए रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया...

अदाणी सोलर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, वैश्विक सोलर मॉड्यूल रैंकिंग में मिला सर्वोच्च स्थान; टॉप-10 में शामिल होने वाली इकलौती भारतीय कंपनी

अहमदाबाद । भारत की कंपनी अदाणी सोलर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऊर्जा अनुसंधान और कंसल्टेंसी फर्म वुड मैकेंजी की 'ग्लोबल सोलर फोटोवोल्टिक (पीवी) मॉड्यूल मैन्युफैक्चरर रैंकिंग 2026'...

मोदी सरकार के 12 साल में भारत की अर्थव्यवस्था में आया बड़ा बदलाव: एसोचैम

नई दिल्ली । पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था में व्यापक और मजबूत बदलाव देखने को मिला है। इस दौरान आर्थिक वृद्धि, विनिर्माण, सेवा क्षेत्र, निर्यात और निवेश के...

तीन कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद सोने में लौटी तेजी, दाम 1.52 लाख रुपए के पार

नई दिल्ली । लगातार तीन कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद सोने की कीमत में फिर से तेजी देखने को मिली है और दाम 1.52 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम...

एनएचएआई ने हाईवे के रखरखाव को बेहतर बनाने के लिए ऑटोमैटिक तरीके से गड्ढों की मरम्मत को अनिवार्य किया

नई दिल्ली । नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मंगलवार को टेक्नोलॉजी पर आधारित कई पहल शुरू कीं। इनका मकसद नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर रखरखाव के तरीकों को आधुनिक...

टीसीएस नासिक मामले पर बोले एन चंद्रशेखरन, अगर कोई कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो कंपनी लेगी सख्त एक्शन

नई दिल्ली । टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मंगलवार को कहा कि अगर कंपनी की नासिक यूनिट के यौन उत्पीड़न के मामले में कोई कर्मचारी दोषी...

कैबिनेट ने ओडिशा में रामेश्वर से पारादीप तक नए तटीय राजमार्ग को मंजूरी दी, 8300.79 करोड़ रुपए होंगे खर्च

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार ओडिशा में रामेश्वर से पारादीप तक हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (एचएम) के तहत नए...

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर बातचीत तेज, निवेश और व्यापार बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में बातचीत तेज हो गई है। इसी क्रम में अमेरिकी...

भारत वैश्विक विकास में निभा रहा अहम भूमिका, ईयू-इंडिया एफटीए से व्यापार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: फिनलैंड के महावाणिज्यदूत

मुंबई । फिनलैंड के कॉन्सल जनरल यानी महावाणिज्यदूत एरिक अफ हॉलस्ट्रॉम ने मंगलवार को भारत और फिनलैंड के बीच बढ़ते सहयोग को लेकर कहा कि भारत दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण...

अमेरिका-ईरान युद्ध का असर! बीते एक महीने में पेट्रोल और डीजल करीब 7.5 रुपए महंगा हुआ, कमर्शियल एलपीजी के दाम भी बढ़े

नई दिल्ली । अमेरिका-ईरान युद्ध का असर देश की आम जनता पर भी देखने को मिल रहा है। इससे बीते एक महीने में पेट्रोल का दाम 7.35 रुपए प्रति लीटर...

एनपीसीआई इंटरनेशनल ने केएचक्यूआर के माध्यम से कंबोडिया में शुरू की यूपीआई भुगतान सुविधा

नई दिल्ली । नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने मंगलवार को एसीएलईडीए बैंक पीएलसी के साथ साझेदारी में कंबोडिया में वहां...

अदाणी पोर्टफोलियो ने वित्त वर्ष 2026 में किया करीब 1.53 लाख करोड़ रुपए का पूंजीगत निवेश, किसी भी भारतीय कॉर्पोरेट द्वारा अब तक का सबसे अधिक वार्षिक कैपेक्स

अहमदाबाद । अदाणी पोर्टफोलियो ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने वित्त वर्ष 2025-26 में 1,52,967 करोड़ रुपए (16.1 अरब डॉलर) का पूंजीगत निवेश (कैपेक्स) किया, जो किसी भी भारतीय...

admin

Read Previous

ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने आतंकी घटना को लेकर यहूदी समुदाय से मांगी माफी

Read Next

रियलमी 16प्रो सीरीज ने 200 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट मास्टर के साथ स्मार्टफोन फोटोग्राफी को फिर से परिभाषित किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com