ऑस्ट्रियाई राष्ट्रपति ने चीनी विदेश मंत्री से मुलाकात की

बीजिंग । 12 सितंबर को ऑस्ट्रियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन ने वियना में चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। इस दौरान, राष्ट्रपति बेलेन ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के लिए हार्दिक अभिवादन भेजा और 2018 में चीन की अपनी राजकीय यात्रा को याद किया, जिसे उन्होंने एक सुखद अनुभव बताया।

राष्ट्रपति बेलेन ने चीन को एशिया में ऑस्ट्रिया का एक महत्वपूर्ण साझेदार बताया और कहा कि द्विपक्षीय संबंध लगातार विकसित हो रहे हैं। उन्होंने एक-चीन नीति के प्रति ऑस्ट्रिया की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि इस रुख में कोई बदलाव नहीं आएगा। अगले साल ऑस्ट्रिया और चीन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 55वीं वर्षगांठ है, जिसे दोनों देश मिलकर मनाएंगे।

बेलेन ने व्यापार, निवेश, हरित विकास, पर्यटन और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने जलवायु परिवर्तन से निपटने में चीन की प्रतिबद्धता और उसकी उत्कृष्ट उपलब्धियों की भी सराहना की, साथ ही बहुपक्षवाद को बनाए रखने और विश्व शांति व विकास को बढ़ावा देने के लिए चीन के साथ मिलकर काम करने की तत्परता भी ज़ाहिर की।

वहीं, विदेश मंत्री वांग यी ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग की ओर से हार्दिक अभिवादन देते हुए कहा कि 2018 में राष्ट्रपति शी की यात्रा के दौरान दोनों राष्ट्रों ने चीन-ऑस्ट्रिया मैत्रीपूर्ण रणनीतिक साझेदारी की स्थापना की थी, जिसने संबंधों के विकास में एक नया अध्याय जोड़ा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को पिछली आधी सदी की उपलब्धियों को संजोना चाहिए और अगले साल की 55वीं वर्षगांठ को एक अवसर के रूप में लेते हुए, हरित अर्थव्यवस्था जैसे नए क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी को नई ऊर्जा और गति देगा।

वांग यी ने इस वर्ष द्वितीय विश्व युद्ध और संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की 80वीं वर्षगांठ का भी ज़िक्र किया, जिसे उन्होंने मानवता के लिए एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक मोड़ बताया। उन्होंने कहा कि इतिहास को याद रखने, शहीदों का सम्मान करने, शांति को संजोने और भविष्य की ओर बढ़ने के लिए चीन गंभीरतापूर्वक स्मरणोत्सव आयोजित कर रहा है। उन्होंने बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए ऑस्ट्रिया के साथ काम करने की इच्छा भी व्यक्त की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने पार किया हॉर्मुज स्ट्रेट

नई दिल्ली । भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। इनमें यूरिया, डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) और सल्फर लदे हुए हैं।...

अराघची का दावा: लेबनान युद्ध रोकने की कोशिशों में सफलता, ईरान को मिली बड़ी आर्थिक राहत

नई द‍िल्‍ली । ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ हालिया वार्ताओं के बाद उसे बड़ी आर्थिक राहत मिली है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने...

ब्रिक्स एनएसए बैठक: अजित डोभाल ने ईरान के साथ पश्चिम एशिया और द्विपक्षीय संबंधों पर की बातचीत

नई दिल्ली । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने सोमवार को नई दिल्ली में हुई 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बैठक के दौरान ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल...

आईएईए निरीक्षकों पर ईरान की सहमत‍ि परमाणु संकट खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम : वेंस

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को कहा कि ईरान ने इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों को फिर देश में आने की अनुमति देने...

जेडी वेंस ने ईरान को सीज फंड जारी होते ही अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदने का द‍िया सुझाव

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को एक प्रस्ताव रखा, जिसके तहत भविष्य में अगर ईरान की सीज संपत्तियां वापस जारी की जाती हैं तो उनका...

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

admin

Read Previous

मणिपुर मां भारती के मुकुट पर सजा मुकुट रत्न है : पीएम नरेंद्र मोदी

Read Next

इमरान खान का आरोप, परिवार की महिलाओं को निशाना बना रहे जनरल आसिम मुनीर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com