इजरायली राजदूत ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम के ऐलान पर जताई आपत्ति, बोले- फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने का कदम गलत

कैनबरा । ऑस्ट्रेलिया की ओर से फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने की संभावित योजना पर इजरायल ने कड़ी आपत्ति जताई है। ऑस्ट्रेलिया में इजरायली राजदूत अमीर मैमून ने एक बयान में कहा कि यह फैसला शांति की दिशा में उठाया गया सही कदम नहीं है, बल्कि इससे इजरायल की सुरक्षा कमजोर होगी और अमन का उद्देश्य पीछे छूट जाएगा।

राजदूत मैमून ने कहा, “शांति आतंकवाद खत्म करने से आती है, उसे इनाम देकर नहीं।” उन्होंने आरोप लगाया कि जब हमास हिंसा, अपहरण और शांति प्रस्तावों को नकार रहा है, ऐसे में फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देना गलत संदेश देगा। इससे इजरायल की सुरक्षा को नुकसान होगा, बंधकों को छुड़ाने की बातचीत पटरी से उतर सकती है, और हिंसा का समर्थन करने वाले ताकतवर हो सकते हैं।

राजदूत ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के पहले दिए गए बयानों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछले महीने प्रधानमंत्री अल्बानीज ने स्पष्ट किया था कि फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने से पहले कुछ शर्तें पूरी होनी चाहिए, जैसे हिंसा का त्याग, बंधकों की रिहाई और जवाबदेह शासन की स्थापना। लेकिन, अब ऑस्ट्रेलिया इन शर्तों को नजरअंदाज कर केवल प्रतीकात्मक रूप से मान्यता देने की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि यह कदम जमीन पर कोई बदलाव नहीं लाएगा। “शांति सिर्फ घोषणा करने से नहीं मिलती; इसके लिए आतंक और हिंसा को पूरी तरह छोड़ना ज़रूरी है। आतंक को राजनीतिक साधन के रूप में इस्तेमाल करने वालों को इनाम देना खतरनाक संदेश देता है कि हिंसा से राजनीतिक लाभ मिल सकता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि ऑस्ट्रेलिया का यह कदम हमास की स्थिति को मजबूत करता है और उन लोगों के हितों को नुकसान पहुंचाता है जो शांति और स्थायित्व के लिए काम कर रहे हैं।

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने ऐलान किया है कि उनका देश सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा में फिलिस्तीनी राज्य को औपचारिक मान्यता देगा। इजरायल को इसी पर आपत्ति है

आईएएनएस

अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान ने इंटरनेट शटडाउन में बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल से युद्ध के बीच ईरान में लगा इंटरनेट शटडाउन दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा ब्लैकआउट बन गया है। यह जानकारी डिजिटल मॉनिटरिंग ग्रुप...

अफगानिस्तान : पुल‍िस की कार्रवाई में 300 किलो अवैध नशीले पदार्थ जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

काबुल । अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, पुलिस ने 300 किलोग्राम हशीश सहित अवैध ड्रग्स बरामद किए हैं और चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार...

ईरान: संघर्ष के 37 दिन, दुनिया का सबसे लंबा इंटरनेट शटडाउन जारी

तेहरान । पश्चिम एशिया तनाव के बीच ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट अब तक का सबसे लंबा राष्ट्रव्यापी शटडाउन बन गया है। ऐसा जो 37 दिनों से जारी है। रिपोर्ट के...

बांग्लादेश: ईरान संघर्ष का असर, ईंधन और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ीं

नई दिल्ली । ईरान संघर्ष का असर बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। द डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईंधन, उर्वरक, माल ढुलाई और विदेशी मुद्रा...

नेतन्याहू ने ‘प्रिय मित्र’ ट्रंप से कहा,’ अमेरिकी एयरमैन को बचाने के लिए आपको सलाम’

तेल अवीव । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ पर दावा किया कि उनकी ताकतवर सेना ईरान से कर्नल को वापस ले आई है। ट्रंप के इस जज्बे की इजरायली...

ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, बोले ‘होर्मुज खोलो वरना मंगलवार को तबाही देखो’

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की मोहलत देने का ऐलान किया था। इसके 24 घंटे पहले ही उन्होंने ईरान से गुस्से में कहा...

व्हाइट हाउस ने ट्रंप के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को बताया झूठ

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही उन अटकलों को खारिज क‍िया है, ज‍िसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अस्पताल में भर्ती क‍िए जाने की बात...

होर्मुज को लेकर ट्रंप की धमकी, बोले-‘नहीं माने तो 48 घंटे बाद बरपेगा कहर’

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन दी है। धमकी होर्मुज नाकेबंदी को लेकर है। उन्होंने स्पष्ट और सख्त टोन...

ईरान के हमले ने उजागर की चीन की रक्षा प्रणाली की कमजोरियां: रिपोर्ट

हांगकांग । पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान द्वारा अमेरिका के उन्नत रडार सिस्टम एएन/टीपीवाई-2 को निशाना बनाकर नष्ट करने की घटना ने चीन की रक्षा तैयारियों पर...

ईरान का दावा: इजरायल से जुड़े जहाज पर ड्रोन हमला, पोत में लगी आग

तेहरान । ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना ने शनिवार को दावा किया कि उसने इजरायल से जुड़े एक वाणिज्यिक जहाज पर ड्रोन हमला कर उसे आग...

डोनाल्ड ट्रंप ने 1.5 ट्रिलियन डॉलर का रक्षा बजट प्रस्ताव रखा

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वित्त वर्ष 2027 के लिए रिकॉर्ड 1.5 ट्रिलियन डॉलर के रक्षा बजट का प्रस्ताव रखा है, जो 44 प्रतिशत की वृद्धि है। इससे...

नाटो प्रमुख मार्क रुट्टे अगले सप्ताह वाशिंगटन में डोनाल्ड ट्रंप से करेंगे मुलाकात

वाशिंगटन । उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव मार्क रुट्टे 8 से 12 अप्रैल तक वाशिंगटन डीसी की यात्रा पर रहेंगे, जहां वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य...

admin

Read Previous

मायावती ने पक्ष-विपक्ष से की शांतिपूर्ण ढंग से यूपी विधानसभा सत्र चलाने की अपील

Read Next

ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज का ऐलान, ‘सितंबर में हम फिलिस्तीन राज्य को देंगे मान्यता’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com