‘सबसे बड़ा भगोड़ा’ वीडियो पर एमईए की प्रतिक्रिया के बाद ललित मोदी का यू-टर्न, मांगी माफी

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी का भगोड़े विजय माल्या के साथ हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में ललित मोदी ने माल्या और खुद को सबसे बड़ा भगोड़ा बताते हुए भारत पर तंज कसा था।

इस वीडियो पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया भी जाहिर की थी। अब इसके कुछ समय बाद ही ललित मोदी ने यू-टर्न लेते हुए भारत सरकार से माफी भी मांग ली है।

सोमवार को ललित मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर माफी मांगते हुए लिखा, “अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, खासकर भारत सरकार की, जिसका मैं बहुत सम्मान करता हूं, तो मैं माफी चाहता हूं। मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया और इसका ऐसा मतलब कभी नहीं था। एक बार फिर मैं दिल से माफी चाहता हूं।”

ललित मोदी के जिस वीडियो ने हंगामा खड़ा कर दिया, वह विजय माल्या और एक अन्य के साथ लंदन में आयोजित माल्या की बर्थडे पार्टी का है। बर्थडे पार्टी में कैप्चर किए गए इस वीडियो में ललित मोदी को यह कहते हुए सुना गया, “हम दो भगोड़े हैं, भारत के सबसे बड़े भगोड़े।”

ललित मोदी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया था। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा था, “मुझे कुछ ऐसा करने दो, जिससे इंटरनेट फिर से ठप हो जाए। आप लोगों के लिए कुछ। जलन से अपना दिल जला लो।”

हालांकि, इस पोस्ट पर लोगों की तरफ से तीखी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा। मामले में ट्विस्ट तब आया, जब इसे लेकर भारत के विदेश मंत्रालय की रेगुलर ब्रीफिंग में सवाल किया गया।

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सवाल के जवाब में कहा, “भारत उन सभी भगोड़ों को वापस भारत लाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो भारत में कानून के हिसाब से वांछित हैं। इस खास वापसी के लिए, हम कई देशों की सरकारों से बात कर रहे हैं, और प्रक्रिया चल रही है। इनमें से कई मामलों में, कई तरह की कानूनी बातें शामिल हैं, लेकिन हम उन्हें वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि वे यहां की अदालतों में ट्रायल का सामना कर सकें।”

दूसरी ओर सोशल मीडिया पर ललित मोदी को इतनी आलोचना मिली कि उन्हें इस वीडियो को अपने अकाउंट से डिलीट करना पड़ा। कई लोगों ने दोनों पर भारत सरकार और देश के कानूनी सिस्टम का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया।

ललित मोदी और विजय माल्या पर भारत में गंभीर आरोप हैं। दोनों कई सालों से ब्रिटेन में रह रहे हैं। ललित मोदी के खिलाफ टैक्स चोरी, मनी लॉन्ड्रिंग, और आईपीएल से जुड़े प्रॉक्सी ओनरशिप के आरोप सामने आए थे। इसके बाद उसने 2010 में भारत छोड़ दिया था।

ईडी का आरोप है कि ललित ने 2009 में आईपीएल ब्रॉडकास्ट राइट्स देने की प्रक्रिया में हेरफेर किया था और बदले में कथित तौर पर 125 करोड़ रुपए से ज्यादा की रिश्वत ली।

दूसरी ओर यूनाइटेड बेवरेज के पूर्व चेयरमैन और दिवालिया किंगफिशर एयरलाइंस के प्रमोटर विजय माल्या पर भी भ्रष्टाचार का आरोप है। उस पर लगभग 9,000 करोड़ रुपए बकाया होने का आरोप है।

–आईएएनएस

ईरान के साथ युद्धविराम पर इजरायल भी सहमत, प्रधानमंत्री बेंजामिन बोले- सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं

तेल अवीव । ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम की घोषणा के बीच इजरायल की लड़ाई लेबनान के मोर्च पर जारी रह सकती है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने...

ईरान-अमेरिका सीजफायर : शहबाज शरीफ ने ‘इस्लामाबाद वार्ता’ का दिया न्योता

नई दिल्ली । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दोनों देशों के प्रतिनिधियों को इस्लामाबाद आमंत्रित...

ईरान पर हमलों में विराम के बाद व्हाइट हाउस ने कहा-अमेरिका की जीत

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान को “जीत” करार दिया है और कहा कि सैन्य उपलब्धियों ने कूटनीतिक बातचीत के लिए रास्ता बनाया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड...

उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

सियोल । दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर कई छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। राष्ट्रपति ली जे म्युंग द्वारा उत्तर कोरिया...

‘ड्राफ्ट- एक्स पर पाकिस्तान के पीएम का संदेश’, शहबाज शरीफ की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम समझौते पर वाहवाही लूटने की कोशिशों में जुटे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की एक गलती ने सोशल मीडिया पर एक...

विश्व शांति के लिए आज का दिन बहुत बड़ा, ईरान अब पुनर्निर्माण का काम शुरू कर सकता है : राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे दुनिया में शांति के लिए...

लापता अमेरिकी पायलट को लेकर मीडिया कवरेज पर फूटा ट्रंप का गुस्सा, कानूनी कार्रवाई की धमकी दी

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में एक हाई-रिस्क यूएस रेस्क्यू मिशन से जुड़े लीक को लेकर पत्रकार और मीडिया सगठनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी...

बांग्लादेश: पूर्व स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी ढाका में गिरफ्तार

ढाका । बांग्लादेशी पुलिस ने मंगलवार को अवामी लीग की वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्लियामेंट स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी को गिरफ्तार किया। स्थानीय मीडिया ने इसका खुलासा किया गया। शिरीन...

ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर नाटो देशों और सहयोगियों पर निशाना साधा

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अमेरिका के सैन्य अभियान का समर्थन न करने के लिए नाटो और अमेरिका के खास सहयोगियों की कड़ी आलोचना की।...

खुफिया जानकारी और उन्नत निगरानी का कमाल : सीआईए ने ऐसे लगाया ईरान में फंसे पायलट का पता

वाशिंगटन । सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) ने ईरान के अंदर फंसे एक अमेरिकी पायलट का पता लगाने में अहम भूमिका निभाई है। अमेरिकी अधिकारियों ने इसे समय के खिलाफ रेस...

1973, 1979 और 2002 के मुकाबले ज्यादा गंभीर मौजूदा तेल संकट: आईईए प्रमुख

पेरिस । इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) के प्रमुख, फातिह बिरोल ने वर्तमान तेल संकट पर चिंता जाहिर की है। उनके मुताबिक हालात पूर्व के तेल संकटों से कहीं ज्यादा बदतर...

ईरानी मंत्री की अपील- ‘पावर प्लांट्स के पास मानव श्रृंखला बनाएं लोग’

तेहरान । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरानी परमाणु संयंत्रों और पुलों को उड़ाने की मियाद मंगलवार शाम (स्थानीय समयानुसार) खत्म हो रही है। वहीं ईरान ने भी होर्मुज...

admin

Read Previous

हादी हत्याकांड के दोषियों को पकड़ने के लिए यूनुस सरकार के पास 24 दिन, इंकलाब मंच फिर करेगी चक्का जाम

Read Next

ओला इलेक्ट्रिक के लिए कठिन रहा 2025, मार्केट शेयर 50 प्रतिशत कम हुआ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com