सबरीमाला सोना चोरी केस: ईडी की याचिका पर सुनवाई फिर टली, अब 17 दिसंबर को होगी सुनवाई

कोल्लम । केरल के कोल्लम स्थित विजिलेंस कोर्ट ने सबरीमाला सोना चोरी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को केस रिकॉर्ड उपलब्ध कराने संबंधी याचिका पर सुनवाई एक बार फिर टाल दी है। विशेष जांच दल (एसआईटी) की ओर से लिखित आपत्तियां दायर करने के लिए अधिक समय मांगे जाने के बाद अदालत ने अब अगली सुनवाई 17 दिसंबर को तय की है।

ईडी ने अदालत में एफआईआर, रिमांड रिपोर्ट, आरोपियों के बयान और अन्य अहम दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की संभावित कड़ी की जांच आगे बढ़ाई जा सके। एजेंसी का कहना है कि यह मामला प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के दायरे में आता है, इसलिए वित्तीय लेनदेन की जांच करना और संबंधित संपत्तियों को अटैच करना उसकी कानूनी जिम्मेदारी है।

वहीं, एसआईटी ने ईडी की मांग का कड़ा विरोध किया है। जांच टीम का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है और इस चरण में दस्तावेज साझा करने से मुख्य जांच प्रभावित हो सकती है। इसलिए उन्होंने लिखित आपत्तियां दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।

ईडी ने यह याचिका हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद दायर की थी। हाईकोर्ट की एक डिवीजन बेंच ने कहा था कि दस्तावेज उपलब्ध कराने पर फैसला सरकार का पक्ष सुनने के बाद ही किया जाना चाहिए।

सबरीमाला सोना चोरी मामले में एसआईटी अब तक त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड के दो पूर्व अध्यक्ष ए. पद्मकुमार और एन. वासु सहित बोर्ड के एक वर्तमान अधिकारी और मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्‌टी को गिरफ्तार कर चुकी है। पद्मकुमार और वासु, दोनों मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के करीबी माने जाते हैं।

अदालत अब 17 दिसंबर को एसआईटी की आपत्तियों और ईडी की दलीलों पर विचार करने के बाद आगे का फैसला करेगी।

–आईएएनएस

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

अवैध टेंट के व‍िवाद में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, ‘आप’ के सदस्‍यों पर आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली के शालीमार बाग सीए ब्लॉक स्‍थित एक सार्वजनिक पार्क में अवैध रूप से टेंट लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं की दबंगई का एक...

लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम पर हुए गोलीबारी के मामले के मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। लॉरेंस बिश्नोई...

ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में देंगी धरना, मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में धरना देंगी। यह धरना राज्य में एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) प्रक्रिया के...

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दो पुलिसकर्मियों को लगाई कड़ी फटकार, आचरण को बताया अवमानना के समान

प्रयागराज/नई दिल्ली । इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी और रिहाई में देरी को लेकर प्रयागराज पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है।...

झारखंड: गढ़वा में शख्स की सरे बाजार गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा । झारखंड के गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र स्थित भीड़-भाड़ वाले बिजका बाजार में तीन दिन पहले दिनदहाड़े दीपक चौधरी नामक शख्स की हत्या के मामले का खुलासा...

दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका

नई दिल्ली । दिल्ली उच्च न्यायालय 9 मार्च को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें 2022 के दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आम...

2007 में रेप की घटना, 2019 में दोबारा से पोस्टमार्टम; सात साल बाद परिजन को मिला अवशेष

विजयवाड़ा । वर्ष 2007 में दुष्कर्म और हत्या की शिकार 17 वर्षीय छात्रा आयशा मीरा के पार्थिव अवशेष शुक्रवार को प्रशासन ने उनके माता-पिता को सौंप दिए। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो...

जयपुर : बैंक फ्रॉड मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, आरोपी आलोक अग्रवाल पर 5 लाख के जुर्माने और 7 साल की सजा

जयपुर । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) द्वारा दर्ज एक पुराने बैंक फ्रॉड मामले में एसीजेएम (एसपीई केस) जयपुर ने आरोपी आलोक अग्रवाल को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने...

दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल और सिसोदिया की कैद से लेकर बरी होने तक की पूरी कहानी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी की राऊज एवेन्यू अदालत ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके करीबी सहयोगी मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति...

admin

Read Previous

तिरुपति परकमणि चोरी मामले में हाई कोर्ट ने कानूनी कार्रवाई का दिया आदेश

Read Next

एनआईए के अनुरोध पर सुप्रीम कोर्ट ने कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह की जमानत पर सुनवाई टाली

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com