विदेश मंत्री एस जयशंकर की यूरोप यात्रा आज से, रणनीतिक संबंधों को मजबूत बनाने पर देंगे जोर

नई दिल्ली । विदेश मंत्री एस. जयशंकर भारत की रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं का पता लगाने के लिए 8 से 14 जून तक फ्रांस, यूरोपीय संघ और बेल्जियम की आधिकारिक यात्रा करेंगे। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने इसकी जानकारी दी।

इस यात्रा का उद्देश्य मौजूदा संबंधों को और मजबूत करना और प्रमुख यूरोपीय साझेदारों के साथ भारत की भागीदारी को सुदृढ़ करना है।

पेरिस और मार्सिले में जयशंकर फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री जीन-नोएल बैरोट के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। फ्रांस में उनके कार्यक्रमों में वरिष्ठ नेतृत्व, थिंक टैंक और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठकें भी शामिल होंगी।

विदेश मंत्रालय ने कहा, “भारत और फ्रांस ने रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। फ्रांस के साथ हमारे संबंध गहरे विश्वास और प्रतिबद्धता पर आधारित हैं। कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर दोनों देश समान दृष्टिकोण साझा करते हैं।”

मार्सिले में जयशंकर भूमध्यसागरीय रायसीना वार्ता के उद्घाटन संस्करण में भाग लेंगे, जो इस क्षेत्र में रणनीतिक चर्चाओं के लिए एक नया मंच है।

यात्रा के अगले चरण में जयशंकर यूरोपीय संघ के साथ उच्च स्तरीय वार्ता के लिए ब्रुसेल्स जाएंगे। वह यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि और उपाध्यक्ष काजा कालास के साथ रणनीतिक वार्ता करेंगे और यूरोपीय आयोग और यूरोपीय संसद के शीर्ष नेताओं से मिलेंगे।

इस वर्ष के प्रारंभ में ईयू कॉलेज ऑफ कमिश्नर्स की ऐतिहासिक भारत दौरे के बाद की जा रही यात्रा भारत-यूरोपीय संघ के संबंधों को और मजबूती प्रदान करेगी।

विदेश मंत्रालय ने कहा, “भारत-यूरोपीय संघ की रणनीतिक साझेदारी पिछले कुछ वर्षों में विविध क्षेत्रों में मजबूत हुई है और इस वर्ष फरवरी में ईयू कॉलेज ऑफ कमिश्नर्स की पहली भारत यात्रा से इसे और बढ़ावा मिला है।”

बेल्जियम में जयशंकर उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मैक्सिम प्रीवोट के साथ द्विपक्षीय विचार-विमर्श करेंगे और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।

चर्चा संभवतः व्यापार और निवेश, हरित ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, फार्मास्यूटिकल्स और हीरा क्षेत्र में संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित होगी।

मंत्रालय ने कहा, “भारत- बेल्जियम के बीच मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं और दोनों देशों के बीच मजबूत आर्थिक साझेदारी भी है। आज दोनों देशों के बीच सहयोग विभिन्न क्षेत्रों जैसे व्यापार और निवेश, हरित ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, फार्मास्यूटिकल, हीरा क्षेत्र और लोगों के बीच मजबूत संबंध तक फैला हुआ है।”

विदेश मंत्री बेल्जियम में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगे और प्रवासी कूटनीति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा से यूरोपीय संघ, फ्रांस और बेल्जियम के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों को और गहरा करने के साथ ही विविध क्षेत्रों में चल रहे सहयोग को नई गति प्रदान करने की उम्मीद है।

–आईएएनएस

ईरान में हमलों से उठा धुआं पहुंच सकता है पश्चिमी पाकिस्तान, एक्यूआई बिगड़ने का खतरा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के मौसम विभाग (पीएमडी) ने कहा है कि ईरान में हुए हवाई हमलों के बाद वहां से उठने वाला धुआं और प्रदूषण पाकिस्तान की हवा को भी...

यूएन ने जताई चिंता, तालिबान की पाबंदियों से अफगान महिलाओं तक मदद पहुंचाने में मुश्किल

काबुल । संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान में महिलाओं पर लगाए गए प्रतिबंध देश की तरक्की को नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थानीय मीडिया के...

मध्य पूर्व संकट: ईरान में भारतीय दूतावास की अपील, ‘लैंड बॉर्डर से दूर रहें, सतर्कता बरतें’

तेहरान । अमेरिका और इजरायल के ईरान पर संयुक्त सैन्य हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। हालात को देखते हुए भारत सरकार ने सोमवार को एक...

मिडिल ईस्ट संकट से बाधित इंडिगो की लंदन-मुंबई फ्लाइट 10 मार्च को भरेगी उड़ान

नई दिल्ली । भारत की सबसे किफायती माने जाने वाली एयरलाइन इंडिगो मिडिल ईस्ट संकट की वजह से 8 मार्च को मुंबई-लंदन उड़ान पूरी नहीं कर पाई थी। अब 10...

यूएई का दावा: ईरान की 12 बैलिस्टिक मिसाइलें और 17 ड्रोन मार गिराए

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान की ओर से दागी गई कई बैलिस्टिक मिसाइलों और...

सीबीएसई का बड़ा फैसला: कतर में 12 मार्च से होने वाली बोर्ड परीक्षाएं स्थगित

दोहा । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, यानी सीबीएसई, ने कतर में 12 मार्च से आयोजित होने वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक नया सर्कुलर जारी किया है। कतर...

ईरान में 400 से ज्यादा ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक: इजरायल

तेल अवीव । इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसकी वायुसेना ने ईरान में 400 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। इनमें बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर और...

कट्टरपंथ फैलाने के लिए आतंकी संगठनों ने सोशल मीडिया को बनाया अपना हथियार, ये रिपोर्ट चौंका देगी

नई दिल्ली । आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी और खबरें बहुत तेजी से लोगों तक पहुंचती हैं। लोग तुरंत घटनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते...

नॉर्वे में अमेरिकी दूतावास धमाका मामला: पुलिस ने जताई ‘आतंकी साजिश’ की आशंका

ओस्लो । नॉर्वे पुलिस ने रविवार तड़के राजधानी स्थित यूएस दूतावास में हुए जोरदार धमाके के मकसद को लेकर बड़ी टिप्पणी दी है, कहा है कि ये आतंकी हमला हो...

ऊर्जा केंद्रों पर हमला खतरनाक, ये वॉर क्राइम जो इंसानियत के खिलाफ: ईरान

तेहरान । इजरायल ने रविवार को दावा किया कि उसने ईरान के तेल ठिकानों को निशाना बनाया है। तेहरान और आसपास के शहरों में स्ट्राइक की वजह से पूरा आसमान...

नेपाल: आरएसपी की ‘महिला ब्रिगेड’ ने कर दिया कमाल, भारी जनसमर्थन के साथ बनाया खास मुकाम

काठमांडू । नेपाल के हालिया संसदीय चुनावों में राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी (आरएसपी) ने सिर्फ राजनीतिक सफलता ही नहीं हासिल की, बल्कि महिला प्रतिनिधित्व के मामले में भी एक उल्लेखनीय उदाहरण...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पाकिस्तानी पुलिस ने औरतों को नहीं करने दिया मार्च, हिरासत में लिया

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रस्तावित रैली से पहले पुलिस ने महिला अधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत...

admin

Read Previous

हिमाचल के ऊना में ‘विकसित भारत का अमृत काल’ पर कार्यशाला, अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी-सीएम सुक्खू पर बोला हमला

Read Next

देश के आर्थिक विकास में अहम योगदान दे रहीं महिलाएं : निर्मला सीतारमण

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com