राजद-कांग्रेस को बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल पूछने का हक नहीं : महाचन्द्र प्रसाद सिंह

नई दिल्ली । पटना में शुक्रवार देर रात हुए उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या मामले में बिहार की नीतीश कुमार की सरकार इंडी अलायंस के निशाने पर आ गई है। राजद-कांग्रेस लगातार डबल इंजन सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। विपक्ष की ओर से पूछे जा रहे सवालों पर बिहार के सवर्ण आयोग के अध्यक्ष महाचन्द्र प्रसाद सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर राजद और कांग्रेस को सवाल पूछने का हक नहीं। बिहार की जनता जानती है कि राजद के कार्यकाल में बिहार की कानून व्यवस्था कैसी थी।

शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान सवर्ण आयोग के अध्यक्ष महाचन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस को इस मामले में राजनीति नहीं करनी चाहिए। यह एक दुखद घटना है और सरकार और प्रशासन अपना काम कर रही है। राजद और कांग्रेस नीतीश सरकार पर सवाल कर रही है। लेकिन, उन्हें याद होना चाहिए कि उनके कार्यकाल में बिहार की क्या स्थिति थी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को संवारने का काम किया है। मैं मानता हूं उद्योगपति की हत्या बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। कुछ वर्ष पहले उनके बेटे की भी हत्या हुई थी।

सवर्ण आयोग के अध्यक्ष महाचन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार में कुछ जिलों में आपराधिक घटनाएं हुई हैं, जो काफी पीड़ादायक है। लेकिन, एक चीज से सभी अच्छी तरह से अवगत हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुशासन के लिए जाने जाते हैं। देशभर में उन्हें सुशासन बाबू के तौर पर जाना जाता है। वह बिहार को विकास के पथ पर ले गए हैं। आज पूरा देश उनके योगदान की सराहना करता है। उन्होंने कहा कि मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि जो भी इस हत्या के पीछे अपराधी हैं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या मामले में नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस जगह उद्योगपति की हत्या की गई। वहां से थाना चंद कदम की दूरी पर था।

तेजस्वी ने बिहार सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हर महीने बिहार में सैकड़ों व्यापारियों की हत्या हो रही है, लेकिन इसे जंगलराज नहीं कह सकते हैं।

–आईएएनएस

भारत में बढ़ रहा है रक्षा बजट पर खर्च, आईएमएफ ने तेजी से बढ़ोतरी की उम्मीद जताई

वॉशिंगटन । अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा कि भारत का घरेलू डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने का कदम आर्थिक बढ़ोतरी को मजबूत कर सकता है। आईएमएफ ने बताया कि जब सैन्य...

भारत-अमेरिका वार्ता में व्यापार, प्रौद्योगिकी और रक्षा मामलों को अहम स्थान

वॉशिंगटन । भारत और अमेरिका ने व्यापार, रक्षा और जरूरी तकनीक के मामले में बातचीत बढ़ाई है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अपने तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे के...

नाटो से निकलने पर विचार कर रहे हैं ट्रंप, चर्चा को गठबंधन के महासचिव मार्क रूटे से की मुलाकात

वॉशिंगटन । ईरान के साथ संघर्ष के बीच नाटो और अमेरिका के बीच मतभेद बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ईरान के खिलाफ अमेरिकी सरकार की कार्रवाई से नाटो देश...

नाजुक युद्धविराम के बीच बातचीत के लिए इस्लामाबाद जाएंगे जेडी वेंस, ईरान के न्यूक्लियर मुद्दे पर रहेगा फोकस

वॉशिंगटन । अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस हंगरी की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद अब इस सप्ताह के अंत में इस्लामाबाद के लिए रवाना होंगे, जहां वह ईरान के साथ...

मैक्रों ने लेबनान में इजरायल के हमलों की आलोचना की, सभी देशों से शांति बनाए रखने पर दिया जोर

पेरिस । ईरान और अमेरिका के बीच एक महीने से ज्यादा समय तक भीषण संघर्ष चलने के बाद दोनों पक्षों के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता में सीजफायर हुई। सीजफायर के...

ईरान के साथ युद्धविराम पर इजरायल भी सहमत, प्रधानमंत्री बेंजामिन बोले- सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं

तेल अवीव । ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम की घोषणा के बीच इजरायल की लड़ाई लेबनान के मोर्च पर जारी रह सकती है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने...

ईरान-अमेरिका सीजफायर : शहबाज शरीफ ने ‘इस्लामाबाद वार्ता’ का दिया न्योता

नई दिल्ली । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दोनों देशों के प्रतिनिधियों को इस्लामाबाद आमंत्रित...

ईरान पर हमलों में विराम के बाद व्हाइट हाउस ने कहा-अमेरिका की जीत

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान को “जीत” करार दिया है और कहा कि सैन्य उपलब्धियों ने कूटनीतिक बातचीत के लिए रास्ता बनाया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड...

उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

सियोल । दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर कई छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। राष्ट्रपति ली जे म्युंग द्वारा उत्तर कोरिया...

‘ड्राफ्ट- एक्स पर पाकिस्तान के पीएम का संदेश’, शहबाज शरीफ की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम समझौते पर वाहवाही लूटने की कोशिशों में जुटे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की एक गलती ने सोशल मीडिया पर एक...

विश्व शांति के लिए आज का दिन बहुत बड़ा, ईरान अब पुनर्निर्माण का काम शुरू कर सकता है : राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे दुनिया में शांति के लिए...

लापता अमेरिकी पायलट को लेकर मीडिया कवरेज पर फूटा ट्रंप का गुस्सा, कानूनी कार्रवाई की धमकी दी

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में एक हाई-रिस्क यूएस रेस्क्यू मिशन से जुड़े लीक को लेकर पत्रकार और मीडिया सगठनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी...

admin

Read Previous

अचानक कार्डियक डेथ के खतरे को पहचानने में मददगार नई एआई तकनीक

Read Next

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मंडी में कंगना की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल, अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com