‘भारत खुद सक्षम है, हमारी जरूरत नहीं,’ दिल्ली आतंकी धमाके पर मार्को रुबियो ने जांच प्रक्रिया की सराहना की

हैमिल्टन । भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर जी7 के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए कनाडा पहुंचे हुए हैं। कनाडा में उन्होंने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से भी मुलाकात की। अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए बम धमाके को आतंकवादी हमला बताया है और घटना में भारतीय जांच की सराहना की।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “साफ तौर पर यह एक आतंकवादी हमला था। एक कार अत्यधिक विस्फोटक पदार्थों से भरी थी, जिसमें विस्फोट हुआ और कई लोग मारे गए।”

वहीं उन्होंने हमले के बाद भारत की कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा, “उनकी सराहना की जानी चाहिए; वे इस जांच को बहुत ही सोच-समझकर, सावधानी से और बहुत ही पेशेवर तरीके से कर रहे हैं। वे जांच बहुत अच्छी तरह से कर रहे हैं, और मुझे लगता है कि जल्द ही वे सभी तथ्यों को जुटाकर जारी करेंगे।”

मार्को रुबियो ने कहा, “अमेरिका ने जांच में मदद की पेशकश की है, लेकिन मुझे लगता है कि वे इन जांचों में बहुत सक्षम हैं (और) उन्हें हमारी मदद की जरूरत नहीं है।”

बता दें, मीडिया से बातचीत के दौरान दिल्ली में हुए आतंकी धमाके को लेकर बयान देने से पहले उन्होंने और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर साझा कर भारतीय विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट जानकारी साझा की। दोनों नेताओं के बीच हुई इस बैठक को भारतीय विदेश मंत्री ने अच्छा बताया और कहा, “दिल्ली में हुए विस्फोट में हुई मौतों पर उनकी (अमेरिकी विदेश मंत्री की) संवेदनाओं के लिए आभार।”

बता दें, सोमवार को दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक आतंकवादियों द्वारा नियोजित धमाका हुआ, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा घायल हो गए।

भारत के केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसे आतंकवादी हमला घोषित करते हुए एक प्रस्ताव में कहा, “देश ने एक जघन्य आतंकवादी घटना देखी है, जिसे राष्ट्र-विरोधी ताकतों ने कार विस्फोट के जरिए अंजाम दिया है।”

इस प्रस्ताव में आगे कहा गया, “मंत्रिमंडल निर्देश देता है कि घटना की जांच अत्यंत तत्परता और पेशेवर तरीके से की जाए ताकि अपराधियों, उनके सहयोगियों और उनके प्रायोजकों की पहचान की जा सके और उन्हें बिना किसी देरी के न्याय के कटघरे में लाया जा सके।”

वहीं मीडिया ने जब मार्को रुबियो से पूछा कि आतंकवादी हमले के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर वह कितने चिंतित हैं, तो इस पर उन्होंने कहा, “हम इसकी संभावना से वाकिफ हैं।” वहीं तनाव बढ़ने की अटकलों को कम करते हुए, उन्होंने इसकी जांच में भारत की बेहद संतुलित, सतर्क और बेहद पेशेवर प्रतिक्रिया की प्रशंसा की।

–आईएएनएस

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

अवैध टेंट के व‍िवाद में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, ‘आप’ के सदस्‍यों पर आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली के शालीमार बाग सीए ब्लॉक स्‍थित एक सार्वजनिक पार्क में अवैध रूप से टेंट लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं की दबंगई का एक...

लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम पर हुए गोलीबारी के मामले के मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। लॉरेंस बिश्नोई...

ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में देंगी धरना, मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में धरना देंगी। यह धरना राज्य में एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) प्रक्रिया के...

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दो पुलिसकर्मियों को लगाई कड़ी फटकार, आचरण को बताया अवमानना के समान

प्रयागराज/नई दिल्ली । इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी और रिहाई में देरी को लेकर प्रयागराज पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है।...

झारखंड: गढ़वा में शख्स की सरे बाजार गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा । झारखंड के गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र स्थित भीड़-भाड़ वाले बिजका बाजार में तीन दिन पहले दिनदहाड़े दीपक चौधरी नामक शख्स की हत्या के मामले का खुलासा...

दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका

नई दिल्ली । दिल्ली उच्च न्यायालय 9 मार्च को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें 2022 के दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आम...

2007 में रेप की घटना, 2019 में दोबारा से पोस्टमार्टम; सात साल बाद परिजन को मिला अवशेष

विजयवाड़ा । वर्ष 2007 में दुष्कर्म और हत्या की शिकार 17 वर्षीय छात्रा आयशा मीरा के पार्थिव अवशेष शुक्रवार को प्रशासन ने उनके माता-पिता को सौंप दिए। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो...

जयपुर : बैंक फ्रॉड मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, आरोपी आलोक अग्रवाल पर 5 लाख के जुर्माने और 7 साल की सजा

जयपुर । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) द्वारा दर्ज एक पुराने बैंक फ्रॉड मामले में एसीजेएम (एसपीई केस) जयपुर ने आरोपी आलोक अग्रवाल को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने...

दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल और सिसोदिया की कैद से लेकर बरी होने तक की पूरी कहानी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी की राऊज एवेन्यू अदालत ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके करीबी सहयोगी मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति...

admin

Read Previous

भारत–अमेरिका वायुसेना का युद्धाभ्यास, आपसी तालमेल और तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन

Read Next

बारामूला में आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई हिरासत में

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com