भारतीय सीमा पर चीन का फोकस जारी, अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

वाशिंगटन । भारत के साथ बातचीत और तनाव कम करने की कोशिशों के बावजूद चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अपनी सैन्य तैयारियों को कम नहीं किया है। अमेरिका के रक्षा विभाग (पेंटागन) की एक ताजा रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि चीन भारत सीमा पर संभावित सैन्य टकराव को ध्यान में रखते हुए लगातार तैयारी कर रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की वेस्टर्न थिएटर कमांड भारत से जुड़े सैन्य अभियानों की जिम्मेदारी संभालती है। यह कमांड विशेष रूप से ऊंचाई वाले इलाकों में युद्ध और सीमा से जुड़ी परिस्थितियों के लिए संगठित और प्रशिक्षित की गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2024 में चीनी सेना ने पहाड़ी क्षेत्रों में लाइव फायर ड्रिल और तेजी से सैन्य मूवमेंट से जुड़े अभ्यास किए। इन अभ्यासों का उद्देश्य कम ऑक्सीजन और ऊंचाई वाली परिस्थितियों में लड़ाई की तैयारी करना था।

अमेरिकी रक्षा विभाग की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चीन अपने क्षेत्रीय दावों को ‘कोर इंटरेस्ट’ यानी मूल हित मानता है, जिन पर किसी भी तरह की बातचीत की गुंजाइश नहीं है। इस सूची में भारत का अरुणाचल प्रदेश भी शामिल बताया गया है, जिसे चीन अपने दावों के दायरे में रखता है।

हालांकि, भारत और चीन ने अक्टूबर 2024 में एलएसी पर बचे हुए गतिरोध वाले इलाकों से पीछे हटने (डिसएंगेजमेंट) पर सहमति जताई थी, लेकिन रिपोर्ट चेतावनी देती है कि इससे चीन की लंबी अवधि की सैन्य रणनीति में कोई बदलाव नहीं दिखता। पेंटागन के अनुसार, तनाव में कमी का मतलब यह नहीं है कि चीन ने अपनी सैन्य तैयारी छोड़ दी है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की कोशिश है कि सीमा पर तनाव कम रखकर भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते रणनीतिक सहयोग को रोका जाए। साथ ही, बीजिंग को भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को लेकर चिंता बनी हुई है। चीन अमेरिका के इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में बढ़ते गठबंधनों को अपनी रणनीतिक स्वतंत्रता के लिए चुनौती मानता है।

इसके अलावा, चीन की व्यापक सैन्य आधुनिकीकरण प्रक्रिया भी भारत के लिए महत्वपूर्ण है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) मिसाइल क्षमता, वायु शक्ति, साइबर यूनिट्स और अंतरिक्ष आधारित निगरानी प्रणालियों का तेजी से विस्तार कर रही है। इससे चीन को एक साथ कई मोर्चों पर कार्रवाई करने की क्षमता मिल रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने अपनी पश्चिमी सीमा पर सैनिकों की तेज तैनाती और लंबे समय तक ऑपरेशन चलाने की क्षमता को भी मजबूत किया है। बेहतर लॉजिस्टिक्स, संयुक्त कमांड सिस्टम और त्वरित सैन्य जुटान पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

–आईएएनएस

ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने में करना पड़ रहा संघर्ष: रिपोर्ट

वाशिंगटन । पहले से ही तनावपूर्ण जियोपॉलिटिकल माहौल में एक नई मुश्किल खड़ी हो गई है। खबर है कि ईरान को हाल की लड़ाइयों के दौरान समुद्री माइंस बिछाने के...

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए वेंस पहुंचे पाकिस्तान, ईरानी डेलिगेशन में 71 लोग शामिल

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर वार्ता को लेकर हलचल तेज हो गई है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने डेलिगेशन को लेकर पाकिस्तान पहुंच गए हैं।...

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए अब तक फॉर्मेट तय नहीं, अलग-अलग कमरे में भी हो सकती है बात

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को लेकर वार्ता में शामिल होने के लिए दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल पहुंच चुके हैं। ईरान की सेमी-ऑफिशियल न्यूज एजेंसी तस्नीम...

पाकिस्तान में ईरानी डेलीगेशन: लीड कर रहे गालिबाफ आखिर कौन?

नई दिल्ली । ईरानी संसद के स्पीकर इन दिनों काफी चर्चा में है। विदेशी मीडिया (खासकर अमेरिकी और यूरोपीय) ने उनको पिछले दिनों सुर्खियों में बनाए रखा। दावा किया गया...

बलूचिस्तान में उड़ाई गई मुख्य गैस पाइपलाइन, सप्लाई बाधित

इस्लामाबाद । बलूचिस्तान प्रांत के सिबी जिले और उसके आस-पास के इलाकों में गैस सप्लाई तब रुक गई जब कुछ हथियारबंद लोगों ने एक पाइपलाइन में विस्फोट कर दिया। स्थानीय...

नेतन्याहू का सख्त बयान: इजरायल के खिलाफ टेढ़ा रुख रखने वाले देशों पर कार्रवाई की चेतावनी

नई द‍िल्‍ली । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक सख्त बयान में कहा कि इजरायल अपने खिलाफ किसी भी हमले या विरोध के सामने चुप नहीं रहेगा। उन्होंने कहा...

राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकरों से शुल्क वसूले जाने की रिपोर्टों पर ईरान को दी चेतावनी

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते तेल की शिपमेंट को सीमित करके संघर्ष-विराम (सीजफायर) की सहमति का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। इसके...

प्रणय वर्मा बेल्जियम में भारत के अगले राजदूत नियुक्त, यूरोपीय यूनियन में भी निभाएंगे अहम भूमिका

नई दिल्ली । भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को वरिष्ठ राजनयिक प्रणय वर्मा को बेल्जियम में भारत का अगला राजदूत नियुक्त करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्हें यूरोपीय...

दक्षिण कोरिया में मध्य पूर्व युद्ध के प्रभाव को कम करने के लिए अतिरिक्त बजट विधेयक पर होगा मतदान

सियोल । दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय संसद शुक्रवार को एक अतिरिक्त बजट विधेयक पर विचार करने वाली है, जिसका उद्देश्य मध्य पूर्व में जारी युद्ध के आर्थिक प्रभाव से निपटना...

जापान मई से 20 दिन का अतिरिक्त तेल भंडार जारी करेगा

टोक्यो । जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार मई से 20 दिनों के तेल भंडार बाजार में जारी करेगी। यह कदम मार्च के मध्य...

वेंस की पाकिस्तान यात्रा से पहले सुरक्षा को लेकर चिंता, सालों बाद यूएस के किसी शीर्ष अधिकारी का पाक दौरा

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच इस हफ्ते के अंत में पाकिस्तान में बातचीत होने वाली है। अमेरिका की तरफ से इस बैठक में शामिल होने के लिए...

भारत में बढ़ रहा है रक्षा बजट पर खर्च, आईएमएफ ने तेजी से बढ़ोतरी की उम्मीद जताई

वॉशिंगटन । अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा कि भारत का घरेलू डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने का कदम आर्थिक बढ़ोतरी को मजबूत कर सकता है। आईएमएफ ने बताया कि जब सैन्य...

admin

Read Previous

नाइजीरिया : मस्जिद में धमाके से कम से कम 10 लोगों की मौत

Read Next

भारत के नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट ‘एनएमआईए’ ने शुरु की कमर्शियल उड़ान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com