बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना का श्रमिक दिवस संदेश, ‘डेढ़ दशक में जो हमने कमाया उसे यूनुस सरकार ने गंवाया’

ढाका । शुक्रवार को विश्व श्रमिक दिवस के मौके पर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश की वर्तमान स्थिति को चिंतनीय बताया। हसीना ने कहा कि पिछले डेढ़ दशक में देश के औद्योगिक और कृषि क्षेत्र में जो तरक्की हुई, उसे 5 अगस्त, 2024 के बाद से झटका लगा है।

हसीना ने आरोप लगाया कि मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली पिछली अंतरिम सरकार की “बदले की कार्रवाई” की वजह से हजारों फैक्ट्रियां बंद हो गईं, जिसमें गार्मेंट सेक्टर भी शामिल है, जबकि एक साल में 2.1 मिलियन वर्कर अपनी नौकरी खो बैठे।

हसीना के बयान को अवामी लीग ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें लिखा है, “मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि डेढ़ दशक में इंडस्ट्री और खेती में हमने जो रफ्तार पकड़ी थी, वह 5 अगस्त, 2024 के बाद रुक गई है। यूनुस सरकार की बदले की कार्रवाई की वजह से, हजारों फैक्ट्रियां, जिसमें गार्मेंट इंडस्ट्री भी शामिल है, बंद हो गई हैं। सिर्फ एक साल के अंदर, 2.1 मिलियन (21 लाख) श्रमिक अपनी नौकरी खो बैठे। सितंबर 2025 तक, 30 लाख लोग गरीबी रेखा में पहुंच गए। संकट का यह ट्रेंड जारी है।”

विश्व श्रमिक दिवस, जिसे मई दिवस के नाम से भी जाना जाता है, दुनिया भर में उन कामगारों के ऐतिहासिक आंदोलनों और हिम्मत का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है जिन्होंने अपने अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए लड़ाई लड़ी।

इस मौके पर बांग्लादेश के लोगों को संबोधित करते हुए, हसीना ने याद दिलाया कि बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान ने देश में दबे-कुचले, वंचित और मजदूर वर्ग के अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों पर चलते हुए, अवामी लीग सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान कामगारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और कल्याण के लिए कई पहल की।

उन्होंने कुछ कानूनों का जिक्र भी किया। आगे लिखा, “इनमें बांग्लादेश लेबर (अमेंडमेंट) एक्ट 2018, मजदूरों की सामाजिक इज्जत सुनिश्चित करने के लिए नेशनल लेबर पॉलिसी 2012, नेशनल चाइल्ड लेबर एलिमिनेशन पॉलिसी 2010, नेशनल ऑक्यूपेशनल हेल्थ एंड सेफ्टी पॉलिसी 2013, बांग्लादेश लेबर रूल्स 2015, और डोमेस्टिक वर्कर्स प्रोटेक्शन एंड वेलफेयर पॉलिसी 2015 शामिल हैं।”

हसीना ने कहा कि अवामी लीग सरकार के दौरान की गई इन पहलों ने बांग्लादेश को ग्लोबल स्टेज पर एक स्थिर और उभरती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने में योगदान दिया है। पिछली अंतरिम सरकार के दौरान शुरू हुआ आर्थिक संकट अभी भी बना हुआ है, इस बात की चेतावनी देते हुए उन्होंने आगे कहा कि “कोई भी देश इंडस्ट्री बंद करके, रोजगार खत्म करके और किसानों को कमजोर करके तरक्की नहीं कर सकता।”

हसीना ने कहा, “इस ऐतिहासिक दिन पर, मैं आपको याद दिलाती हूं कि अवामी लीग हमेशा श्रमिक अधिकारों, हितों और कल्याण के साथ खड़ी रही है। हम निश्चित रूप से इस बुरे दौर से उबरेंगे और बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था को वापस विकास के रास्ते पर लाएंगे।”

–आईएएनएस

मिडिल ईस्ट संकट लंबा खिंचने का खतरा, सप्लाई बाधित रहने से मंदी की आशंका: सिंगापुर पीएम

सिंगापुर । सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि मिडिल ईस्ट संकट से पैदा हुई सप्लाई बाधाएं आने वाले कई महीनों तक जारी रह सकती हैं।...

भारत-यूएई सीईपीए से व्यापार में मजबूत बढ़ोतरी और व्यवसायों को नए अवसर मिल रहे हैं: पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत-यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) व्यापार को तेजी से बढ़ा रहा है और भारतीय...

आईसीएसआईएल में डेटा एंट्री ऑपरेटर सहित 20 पदों पर वैकेंसी, इस दिन वॉक-इन इंटरव्यू

नई दिल्ली । इंटेलीजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) ने डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) के 10 और एमटीएस के 10 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके...

ताइवान का चीन पर बड़ा आरोप, वियतनाम के रास्ते सब्जियां भेज रहा बीजिंग

ताइपे । ताइवान ने चीन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजिंग वियतनाम के रास्ते सब्जियां भेजकर आयात प्रतिबंधों से बचने की कोशिश कर रहा है। ताइवान सरकार...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बड़ी उपलब्धि, 15 जून से शुरू होंगी फ्लाइट

नोएडा । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित खबर सामने आई है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि यहां से आम यात्रियों...

कोहिनूर को लेकर न्यूयार्क के मेयर का बड़ा बयान, बोले-हीरा भारत से की ब्रिटिश लूट का प्रतीक

न्यूयॉर्क । उपनिवेश-विरोधी बयानों से सुर्खियों में रहने वाले न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा है कि अगर ब्रिटेन के किंग चार्ल्स उनसे मिलते, तो वे उनसे कोहिनूर...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव से तेल आपूर्ति पर खतरा, अमेरिकी सांसदों ने महंगाई और बढ़ने की आशंका

वॉशिंगटन | अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। अलग-अलग राज्यों में तेल की कीमतें 90 रुपए से लेकर...

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जमा राशि में अंतर की रिपोर्ट्स को खारिज किया

मुंबई । सरकारी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुवार को उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिसमें जमा राशि में अंतर की बात कही गई थी। साथ ही कहा...

नेपाली एयरलाइंस ने नेटवर्क मैप में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया, बवाल मचने पर मांगी माफी

काठमांडू । नेपाल की सरकारी स्वामित्व वाली नेपाल एयरलाइंस ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने नेटवर्क मैप में भारत के जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने...

होर्मुज शिपिंग पर हमलों की भारत ने की निंदा, फ्री नेविगेशन फिर से शुरू करने की उठाई मांग

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल शिपिंग पर हुए हमलों की निंदा की और फ्री नेविगेशन को फिर से शुरू करने की...

अमेरिका का साइबर ऑपरेशन स्ट्रैटेजी के मामले में चीन पर फोकस, सीनियर कमांडर ने क्षमता बढ़ाने की दी चेतावनी

वाशिंगटन । अमेरिका अपनी लंबे समय की रणनीतिक चुनौती के तौर पर चीन पर अपना मिलिट्री फोकस बढ़ा रहा है। अमेरिका के सीनियर कमांडरों ने चेतावनी दी है कि बढ़ते...

अमेरिका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत मैंडेलसन मामले में ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर की नहीं होगी जांच

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के खिलाफ ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन मामले की जांच नहीं होगी। हाउस ऑफ कॉमन्स में वोटिंग के बाद यह फैसला लिया...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

होर्मुज संकट का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा नकारात्मक असर: यूएन प्रमुख

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com