ट्रंप बोले, ‘कौन जाने, हो सकता है पाकिस्तान किसी दिन भारत को बेचे तेल’

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (भारतीय समयानुसार) घोषणा की है कि अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत दोनों देश मिलकर ‘विशाल तेल भंडार’ का संयुक्त रूप से विकास करेंगे। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में यह तेल भारत को निर्यात किया जा सकता है।

यह घोषणा ऐसे समय में आई जब ट्रंप ने एक दिन पहले ही भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। इसके साथ ही रूस के साथ भारत के तेल और हथियारों के व्यापार को लेकर और सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी गई है।

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर ट्रंप ने लिखा, “हमने पाकिस्तान के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत पाकिस्तान और अमेरिका अपने विशाल तेल भंडार विकसित करने के लिए मिलकर काम करेंगे। हम उस तेल कंपनी को चुनने की प्रक्रिया में हैं, जो इस साझेदारी का नेतृत्व करेगी। कौन जाने, हो सकता है कि वह किसी दिन भारत को तेल बेचें!”

ट्रंप ने भारतीय निर्यात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा करते हुए यह संकेत भी दिया है कि कच्चे तेल और रक्षा उपकरणों को लेकर रूस के साथ भारत की लगातार साझेदारी के जवाब में आर्थिक दबाव और बढ़ाया जा सकता है।

अपनी पोस्ट में, ट्रंप ने यह भी कहा कि वह टैरिफ में कटौती के लिए कई देशों के साथ बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम व्हाइट हाउस में व्यापार समझौतों पर काम करने में बहुत व्यस्त हैं। मैंने कई देशों के नेताओं से बात की है, जो सभी अमेरिका को ‘बेहद खुश’ करना चाहते हैं।”

ट्रंप ने दक्षिण कोरियाई व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ होने वाली एक बैठक का जिक्र करते हुए बताया कि सोल पर वर्तमान में 25 प्रतिशत टैरिफ दर लागू है। उन्होंने आगे कहा, “उनके पास इन टैरिफ को कम करने का प्रस्ताव है। मुझे यह जानने में दिलचस्पी होगी कि वह प्रस्ताव क्या है।”

ट्रंप ने कहा कि इस तरह के समझौते अमेरिका के व्यापार घाटे को कम करने में मदद करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने ‘उचित समय पर’ पूरी रिपोर्ट देने का वादा किया।

भारतीय टैरिफ और व्यापक तनावों पर पूछे गए सवाल के जवाब में ट्रंप ने एक बार फिर ब्रिक्स में भारत की भूमिका को लेकर अपनी असंतुष्टि दोहराईउन्होंने कहा कि ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका और हाल ही में शामिल हुए अन्य देशों वाला यह समूह अमेरिका के हितों के विपरीत काम कर रहा है

ट्रंप ने कहा, “देखिए, हम अभी बातचीत कर रहे हैं, इसमें ब्रिक्स भी शामिल है। ब्रिक्स मूल रूप से उन देशों का समूह है जो अमेरिका के खिलाफ हैं और भारत उसका सदस्य है। यकीन करिए, यह डॉलर पर हमला है। हम किसी को भी डॉलर पर हमला नहीं करने देंगे। तो यह आंशिक रूप से ब्रिक्स की वजह से है। यह आंशिक रूप से व्यापार की वजह से है।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी संकेत दिया कि भारत के साथ चल रही बातचीत इस हफ्ते के अंत तक किसी निष्कर्ष तक पहुंच सकती है।

आईएएनएस

ईरान के साथ युद्धविराम पर इजरायल भी सहमत, प्रधानमंत्री बेंजामिन बोले- सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं

तेल अवीव । ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम की घोषणा के बीच इजरायल की लड़ाई लेबनान के मोर्च पर जारी रह सकती है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने...

ईरान-अमेरिका सीजफायर : शहबाज शरीफ ने ‘इस्लामाबाद वार्ता’ का दिया न्योता

नई दिल्ली । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दोनों देशों के प्रतिनिधियों को इस्लामाबाद आमंत्रित...

ईरान पर हमलों में विराम के बाद व्हाइट हाउस ने कहा-अमेरिका की जीत

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान को “जीत” करार दिया है और कहा कि सैन्य उपलब्धियों ने कूटनीतिक बातचीत के लिए रास्ता बनाया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड...

उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

सियोल । दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर कई छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। राष्ट्रपति ली जे म्युंग द्वारा उत्तर कोरिया...

‘ड्राफ्ट- एक्स पर पाकिस्तान के पीएम का संदेश’, शहबाज शरीफ की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम समझौते पर वाहवाही लूटने की कोशिशों में जुटे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की एक गलती ने सोशल मीडिया पर एक...

विश्व शांति के लिए आज का दिन बहुत बड़ा, ईरान अब पुनर्निर्माण का काम शुरू कर सकता है : राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे दुनिया में शांति के लिए...

लापता अमेरिकी पायलट को लेकर मीडिया कवरेज पर फूटा ट्रंप का गुस्सा, कानूनी कार्रवाई की धमकी दी

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में एक हाई-रिस्क यूएस रेस्क्यू मिशन से जुड़े लीक को लेकर पत्रकार और मीडिया सगठनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी...

बांग्लादेश: पूर्व स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी ढाका में गिरफ्तार

ढाका । बांग्लादेशी पुलिस ने मंगलवार को अवामी लीग की वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्लियामेंट स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी को गिरफ्तार किया। स्थानीय मीडिया ने इसका खुलासा किया गया। शिरीन...

ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर नाटो देशों और सहयोगियों पर निशाना साधा

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अमेरिका के सैन्य अभियान का समर्थन न करने के लिए नाटो और अमेरिका के खास सहयोगियों की कड़ी आलोचना की।...

खुफिया जानकारी और उन्नत निगरानी का कमाल : सीआईए ने ऐसे लगाया ईरान में फंसे पायलट का पता

वाशिंगटन । सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) ने ईरान के अंदर फंसे एक अमेरिकी पायलट का पता लगाने में अहम भूमिका निभाई है। अमेरिकी अधिकारियों ने इसे समय के खिलाफ रेस...

1973, 1979 और 2002 के मुकाबले ज्यादा गंभीर मौजूदा तेल संकट: आईईए प्रमुख

पेरिस । इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) के प्रमुख, फातिह बिरोल ने वर्तमान तेल संकट पर चिंता जाहिर की है। उनके मुताबिक हालात पूर्व के तेल संकटों से कहीं ज्यादा बदतर...

ईरानी मंत्री की अपील- ‘पावर प्लांट्स के पास मानव श्रृंखला बनाएं लोग’

तेहरान । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरानी परमाणु संयंत्रों और पुलों को उड़ाने की मियाद मंगलवार शाम (स्थानीय समयानुसार) खत्म हो रही है। वहीं ईरान ने भी होर्मुज...

admin

Read Previous

शांति वार्ता के बाद कीव पर रूस का बड़ा हवाई हमला

Read Next

गाजियाबाद: भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों के बेसमेंट में घुसा पानी, विद्युत आपूर्ति भी ठप

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com