ट्रंप का दावा: वेनेजुएला में अमेरिकी दखल से कम हुईं ईंधन की कीमतें, अर्थव्यवस्था को मिली मजबूती

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी ऊर्जा, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा नीति पर बात करते हुए वेनेज़ुएला का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि हाल में अमेरिका ने वेनेज़ुएला से जुड़े जो कदम उठाए हैं, उनसे ईंधन के दाम घटाने में मदद मिल रही है और आर्थिक विकास को सहारा मिल रहा है।

डेट्रॉइट इकनॉमिक क्लब में भाषण देते हुए ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला को लेकर अमेरिका की कार्रवाई सफल रही है और अब इससे ऊर्जा की आपूर्ति बढ़ रही है। उन्होंने इस कार्रवाई को पूरी तरह सफल बताया।

ट्रंप ने कहा, “उनके पास 50 मिलियन बैरल तेल है। उन्होंने कहा कि इसे ले लो, यह 5 बिलियन डॉलर का है, और हमने ले लिया। तेल को रिफाइनिंग के लिए यूनाइटेड स्टेट्स लाया जा रहा है और इससे गैसोलीन की कीमतें कम करने में मदद मिलेगी। हम इसे रिफाइन करने के लिए ला रहे हैं। तेल शिप करने के लिए दर्जनों बड़े जहाजों की जरूरत होगी। दुनिया के सबसे बड़े जहाज एक मिलियन बैरल ले जा सकते हैं। इसे बाहर निकालने के लिए हमें दुनिया के 50 सबसे बड़े जहाजों की जरूरत है।”

ट्रंप ने सीधे तौर पर कहा कि वेनेज़ुएला से आए तेल की वजह से अमेरिका में ईंधन के दाम गिर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस महीने की शुरुआत में हुई सफल कार्रवाई के बाद पेट्रोल के दाम और नीचे जाएंगे। उनके अनुसार, कई राज्यों में पेट्रोल ढाई डॉलर प्रति गैलन से नीचे आ चुका है और कई जगहों पर दो डॉलर से भी कम हो गया है।

ट्रंप ने तर्क दिया कि कम एनर्जी लागत से पूरी अर्थव्यवस्था पर दबाव कम हो रहा है। उन्होंने कहा, “जब गैसोलीन 1.99 डॉलर प्रति गैलन हो जाता है, तो सब कुछ नीचे आ जाता है। डोनट्स की कीमतें कम हो जाती हैं। डोनट्स पहुंचाने वाले ट्रक की कीमत भी कम हो जाती है।”

ट्रंप ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वह चुनाव जीत जाती, तो अमेरिका की हालत और भी खराब हो जाती। उन्होंने कहा कि अब उनकी सरकार ने हालात बदल दिए हैं और वेनेज़ुएला के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अब वे खुद वेनेजुएला के समर्थक हैं।

ट्रंप ने कहा कि तेल की बढ़ी हुई सप्लाई से कीमतें और गिरेंगी और आर्थिक विकास को सपोर्ट मिलेगा। उन्होंने कहा, “हम वेनेजुएला के साथ काम करेंगे। हम उस देश को फिर से बहुत मजबूत बनाएंगे। वेनेजुएला से नाराज़ होने का एक कारण यह था कि उन्होंने अपनी जेलों को लगभग पूरी तरह से खाली करके अमेरिका भेज दिया।”

वेनेजुएला के पास दुनिया के सबसे बड़े साबित तेल भंडारों में से एक है, लेकिन कई सालों से प्रतिबंधों, खराब ढांचे और राजनीतिक अस्थिरता के कारण वहां तेल उत्पादन कम रहा है। अमेरिका की नीति में ज़रा सा बदलाव भी दुनिया भर के तेल बाजार पर असर डालता रहा है।

अमेरिका में ऊर्जा की कीमतें हमेशा से एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा रही हैं, खासकर महामारी के बाद जब दाम तेजी से बढ़े। ट्रंप का बार-बार कहना है कि चाहे देश के भीतर हो या बाहर से, तेल और गैस की आपूर्ति बढ़ाए बिना महंगाई कम करना और विकास बनाए रखना संभव नहीं है।

–आईएएनएस

छह साल में बढ़ी गरीबी और असमानता, पाकिस्तान योजना आयोग की रिपोर्ट में खुलासा

नई दिल्ली । पाकिस्तान के योजना आयोग द्वारा जारी हालिया रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि पिछले छह वर्षों के दौरान पाकिस्तान में असमानता और गरीबी दोनों में उल्लेखनीय...

ईरानी हमलों के बीच यूएई ने तीन बैलिस्टिक मिसाइलें और 121 ड्रोन मार गिराए

नई दिल्ली । संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश के एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान की ओर से दागी गई तीन बैलिस्टिक मिसाइलों और 129 ड्रोन...

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर बढ़ती हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, संयम बरतने की अपील

काबुल । अफगानिस्तान में मानवाधिकारों की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदक रिचर्ड बेनेट ने उन चिंताओं को दोहराया जो अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ती झड़पों को लेकर थीं, जिसके...

बलूचिस्तान में एक और गैर-न्यायिक हत्या, 17 वर्षीय युवक का शव बरामद

क्वेटा । बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना ने एक और बलूच नागरिक की हत्या कर दी। यह घटना पूरे प्रांत में बिना कानूनी कार्रवाई के की जा रही हत्याओं और लोगों...

चीन-रूस विदेश मंत्रियों की बातचीत में ईरान पर हमले की निंदा

बीजिंग । चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 1 मार्च को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ टेलीफ़ोन पर बातचीत की। वांग यी ने कहा कि चीन हमेशा संयुक्त...

तेल रिफाइनरी पर हमले से चिंतित खाड़ी देश, क्रेमलिन का दावा ‘पुतिन करेंगे ईरान से बात’

मास्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गल्फ में तेल रिफाइनरी पर हमलों को लेकर अरब नेताओं की चिंताओं से ईरान को अवगत कराएंगे; क्रेमलिन ने इसकी पुष्टि की है।...

ईरान ने हम पर अब तक 186 मिसाइल और 812 ड्रोन दागे: यूएई

नई दिल्ली । यूएई के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि ईरान ने अब तक देश पर 186 मिसाइल और 812 ड्रोन दागे हैं। मंत्रालय ने दावा किया कि,...

ओमान की खाड़ी के पास नौसेना का युद्धपोत तैनात, जरूरत पड़ने पर मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए होगा इस्तेमाल

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच भीषण संघर्ष लगातार जारी है। इस युद्ध के चलते मध्य-पूर्व क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के साथ-साथ समुद्री व्यापार पर भी बड़ा...

अमेरिकी सेना का दावा, अंधाधुंध मिसाइलें दाग रहा ईरान

वाशिंगटन/जिनेवा । अमेरिका ने आरोप लगाया है कि ईरान बिना सोचे समझे अंधाधुंध मिसाइलें दाग रहा है। सेना ने मंगलवार को एक वीडियो क्लिप जारी कर अपनी बात सामने रखी...

ईरान युद्ध की आहट और आर्थिक अस्थिरता की चेतावनी के बीच यूएन ने शुरू की कूटनीतिक समाधान की कोशिशें

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने खाड़ी क्षेत्र के कई नेताओं से बातचीत की है। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब ईरान के साथ...

ट्रंप का नया व्यापार प्लान, भारत समेत कई देशों के साथ नए ट्रेड फ्रेमवर्क की घोषणा

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का 2026 का व्यापार नीति एजेंडा पेश क‍िया, जिसमें कहा गया, “अमेरिका वापस आ गया है।” एजेंडे में टैरिफ को...

व्हाइट हाउस ने अमेरिकियों पर ईरान के हमले की लिस्ट जारी की

वॉशिंगटन । विगत लगभग पांच दशकों से, अमेरिका की विभिन्न सरकारें ईरान पर यह आरोप लगाती रही हैं कि वह मध्य पूर्व और अन्य क्षेत्रों में अमेरिकी नागरिकों व सैन्यकर्मियों...

admin

Read Previous

थाईलैंड में ट्रेन पर क्रेन गिरने से कई कोच पटरी से उतर गए, 22 की मौत और 55 से ज्यादा घायल

Read Next

डोनाल्ड ट्रंप के बयानों पर भड़का ईरान, अमेरिका के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिखा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com