डोनाल्ड ट्रंप के बयानों पर भड़का ईरान, अमेरिका के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिखा

संयुक्त राष्ट्र । हिंसा की हर कोने में फैलती चिंगारी के कारण ईरान मुश्किल के दौर से गुजर रहा है। इसी बीच, ईरान ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष अबुकर दाहिर उस्मान को एक पत्र लिखा है, जिसमें अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाए गए।

ईरान ने अमेरिका पर हिंसा को भड़काने और देश के खिलाफ बल प्रयोग की धमकी देने के आरोप लगाते हुए संयुक्त राष्ट्र का रुख किया है। ईरान ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव और सुरक्षा परिषद से मांग की है कि वे अमेरिका की ओर से हिंसा भड़काने और बल प्रयोग की धमकी देने की निंदा करें।

ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला दिया, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, “ईरानी देशभक्तों, विरोध जारी रखें। अपनी संस्थाओं पर कब्जा करें। मदद आ रही है।”

इसी बीच, डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने ईरानी अधिकारियों के साथ सभी बैठकें रद्द कर दी हैं। डेट्रॉइट इकोनॉमिक क्लब में बोलते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि राजनयिक जुड़ाव रोकने का फैसला ईरान में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा से जुड़ा है। उन्होंने कहा, “जब तक प्रदर्शनकारियों की बेमतलब हत्याएं बंद नहीं हो जातीं, मैंने ईरानी अधिकारियों के साथ सभी बैठकें रद्द कर दी हैं।”

यह घोषणा उस बयान के एक दिन बाद आई, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि ईरान के साथ व्यापार करने वाले किसी भी देश पर अमेरिका के साथ होने वाले सभी व्यावसायिक लेन-देन पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा।

उन्होंने जिन्हें ‘ईरानी देशभक्त’ कहा, उन्हें संबोधित करते हुए उनसे विरोध जारी रखने और हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों का दस्तावेजीकरण करने का आग्रह किया। ट्रंप ने कहा, “सभी ईरानी देशभक्तों, विरोध जारी रखें। अगर संभव हो तो अपनी संस्थाओं पर कब्जा करें और हत्यारों व दुर्व्यवहार करने वालों के नाम सुरक्षित रखें।”

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान में मौतों की रिपोर्ट अलग-अलग हैं, लेकिन जोर दिया कि जवाबदेही तय होगी। उन्होंने कहा, “मैं पांच अलग-अलग संख्याएं सुन रहा हूं। एक मौत भी बहुत ज्यादा है।” उन्होंने हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों को चेतावनी दी कि इसके परिणाम होंगे।

इससे पहले, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने सोमवार को एक बयान दिया कि ईरान से निपटने के लिए अमेरिका की प्राथमिकता अब भी कूटनीति ही है, हालांकि ट्रंप प्रशासन जरूरत पड़ने पर सैन्य विकल्पों को भी इनकार नहीं करेगा।

–आईएएनएस

चीन-रूस विदेश मंत्रियों की बातचीत में ईरान पर हमले की निंदा

बीजिंग । चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 1 मार्च को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ टेलीफ़ोन पर बातचीत की। वांग यी ने कहा कि चीन हमेशा संयुक्त...

तेल रिफाइनरी पर हमले से चिंतित खाड़ी देश, क्रेमलिन का दावा ‘पुतिन करेंगे ईरान से बात’

मास्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गल्फ में तेल रिफाइनरी पर हमलों को लेकर अरब नेताओं की चिंताओं से ईरान को अवगत कराएंगे; क्रेमलिन ने इसकी पुष्टि की है।...

ईरान ने हम पर अब तक 186 मिसाइल और 812 ड्रोन दागे: यूएई

नई दिल्ली । यूएई के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि ईरान ने अब तक देश पर 186 मिसाइल और 812 ड्रोन दागे हैं। मंत्रालय ने दावा किया कि,...

ओमान की खाड़ी के पास नौसेना का युद्धपोत तैनात, जरूरत पड़ने पर मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए होगा इस्तेमाल

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच भीषण संघर्ष लगातार जारी है। इस युद्ध के चलते मध्य-पूर्व क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के साथ-साथ समुद्री व्यापार पर भी बड़ा...

अमेरिकी सेना का दावा, अंधाधुंध मिसाइलें दाग रहा ईरान

वाशिंगटन/जिनेवा । अमेरिका ने आरोप लगाया है कि ईरान बिना सोचे समझे अंधाधुंध मिसाइलें दाग रहा है। सेना ने मंगलवार को एक वीडियो क्लिप जारी कर अपनी बात सामने रखी...

ईरान युद्ध की आहट और आर्थिक अस्थिरता की चेतावनी के बीच यूएन ने शुरू की कूटनीतिक समाधान की कोशिशें

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने खाड़ी क्षेत्र के कई नेताओं से बातचीत की है। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब ईरान के साथ...

ट्रंप का नया व्यापार प्लान, भारत समेत कई देशों के साथ नए ट्रेड फ्रेमवर्क की घोषणा

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का 2026 का व्यापार नीति एजेंडा पेश क‍िया, जिसमें कहा गया, “अमेरिका वापस आ गया है।” एजेंडे में टैरिफ को...

व्हाइट हाउस ने अमेरिकियों पर ईरान के हमले की लिस्ट जारी की

वॉशिंगटन । विगत लगभग पांच दशकों से, अमेरिका की विभिन्न सरकारें ईरान पर यह आरोप लगाती रही हैं कि वह मध्य पूर्व और अन्य क्षेत्रों में अमेरिकी नागरिकों व सैन्यकर्मियों...

ईरान में चल रहे संघर्ष में छह अमेरिकी सैनिक मारे गए

वॉशिंगटन । यूएस सेंट्रल कमांड ने जारी बयान में बताया कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सेना के बड़े कॉम्बैट ऑपरेशन में छह अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं। यूएस सेंट्रल कमांड...

यदि आवश्यकता पड़ी तो ईरान में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती भी संभव : ट्रंप

न्यूयॉर्क । दुनिया में इस वक्त काफी तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशों में युद्ध में उलझने के अपने पहले के रुख से...

अमेरिका के पास तेल की कीमतों में तेजी को रोकने और शिपिंग को बचाने की योजना: रुबियो

वॉशिंगटन । अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो ने वाशिंगटन में कहा कि अमेरिका के पास तेल की बढ़ती कीमतों का मुकाबला करने और ग्लोबल शिपिंग लेन को बचाने...

हिज्बुल्लाह के हमले के बाद एक्शन में इजरायल, आईडीएफ ने लेबनान के 53 गांवों को खाली करने का दिया आदेश

तेल अवीव । ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका की कार्रवाई में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत के बाद दक्षिण लेबनान स्थित राजनीतिक सशस्त्र संगठन हिज्बुल्लाह ने इस जंग...

admin

Read Previous

ट्रंप का दावा: वेनेजुएला में अमेरिकी दखल से कम हुईं ईंधन की कीमतें, अर्थव्यवस्था को मिली मजबूती

Read Next

ईरान में मौत के बढ़ते आंकड़ों पर ईयू ने जताई चिंता, संघ की अध्यक्ष बोलीं-हम आम जनों के साथ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com