कैलिफोर्निया में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई तीव्रता

नई दिल्ली । कैलिफोर्निया में 4.9 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। पहले भूकंप की तीव्रता का अनुमान 5.3 माना जा रहा था। हालांकि, अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, वहां के स्थानीय समयानुसार मंगलवार रात सुसानविले (लासेन काउंटी) के पास 4.9 तीव्रता का भूकंप आया।

भूकंप का केंद्र शहर से 9.9 मील दूर उत्तर-पूर्व में सुसानविले में 2.9 मील, यानी कि 4.7 किलोमीटर, की गहराई पर था, जो मंगलवार रात 9:49 बजे आया था। हालांकि, इसकी वजह से फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस डिस्पैचर ट्रेसी मैटर्न ने इसे बस एक छोटी सी गड़गड़ाहट बताया। यह इलाका कैलिफोर्निया की बड़ी फॉल्ट लाइनों के पूर्व में है, लेकिन आसपास हैट क्रीक जैसे कुछ फॉल्ट भी हैं। भूकंप किस फॉल्ट की वजह से आया, यह तुरंत साफ नहीं हो पाया। इससे पहले रविवार दोपहर को, सुसानविले के उत्तर-पश्चिम में 4.7 की तीव्रता का एक छोटा भूकंप महसूस हुआ था।

अमेरिकी मीडिया के अनुसार पिछले महीने कैलिफोर्निया के इसी इलाके में 300 से ज्यादा भूकंप आए, जिससे वहां के लोगों में डर है कि जल्द ही कोई बड़ा भूकंप आ सकता है।

ईस्ट बे में सैन रेमन इस भूकंप की गतिविधि का केंद्र रहा है, जो सैन एंड्रियास फॉल्ट सिस्टम की एक एक्टिव ब्रांच, कैलावरस फॉल्ट के ऊपर है। कैलावरस फॉल्ट 6.7 तीव्रता का भूकंप ला सकता है, जिससे सैन फ्रांसिस्को बे एरिया के लाखों लोग प्रभावित होंगे। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) का अनुमान है कि 2043 तक ऐसा होने की 72 फीसदी संभावना है।

एक महीने से ज्यादा समय से, बे एरिया में लगातार भूकंप के झटकों को महसूस किया गया है। हालांकि, इनमें से किसी भी भूकंप के झटके ज्यादा तीव्र नहीं थे। कुछ लोगों को डर है कि लगातार भूकंप की गतिविधि कई कैलिफोर्नियावासियों के लिए बड़े भूकंप की चिंता का संकेत हो सकती है।

हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ बड़े भूकंपों से पहले हल्के झटके आते हैं, लेकिन वे चेतावनी देते हैं कि अकेले भूकंप के झटकों से शायद यह पता नहीं चलता कि अगला बड़ा भूकंप कब और कहां आएगा।

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे की सीस्मोलॉजिस्ट ऐनीमेरी बाल्टे ने कहा, “बे एरिया में एक बड़ा भूकंप आने वाला है। हम अभी ठीक-ठीक नहीं कह सकते कि कब और कहां आएगा। इसलिए आपको इसके लिए तैयार रहना चाहिए।”

–आईएएनएस

इजरायल-लेबनान सीजफायर का वैश्विक स्तर पर स्वागत, खाड़ी देशों ने उल्लंघन से बचने पर दिया जोर

नई दिल्ली । इजरायल और लेबनान के बीच दस दिनों का सीजफायर हुआ है। सीजफायर की खबर से लेबनान के लोगों में खुशी और जश्न का माहौल है। लोग खुशी...

सीजफायर के दौरान इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किमी का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा : नेतन्याहू

यरूशलम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हिजबुल्लाह के साथ युद्धविराम लागू होने के बाद भी इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किलोमीटर का सुरक्षा क्षेत्र बनाए रखेगा।...

अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इजरायल-लेबनान सीजफायर का किया स्वागत

बेरूत । इजरायल और लेबनान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आखिरकार राहत की खबर सामने आई है। शुक्रवार को दोनों देशों के बीच 10 दिनों का युद्धविराम लागू हो...

होर्मुज स्ट्रेट खुलवाने के लिए मैक्रों और स्टार्मर करेंगे ग्लोबल मीटिंग की मेजबानी, लगभग 40 देशों के नेता होंगे शामिल

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की वजह से होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों के ट्रांजिट को लेकर काफी मुश्किलें आ रही है। एक तरफ ईरान होर्मुज पर...

होर्मुज स्ट्रेट खुला, ईरान पर अमेरिकी नाकेबंदी जारी: डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । मिडिल ईस्ट में युद्धविराम के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को वाणिज्यिक जहाजों के लिए “पूरी तरह खुला” घोषित किया गया है। हालांकि, अमेरिका ने संकेत दिया है कि...

अमेरिका ने ईरान वार्ता में प्रगति के दिए संकेत, कहा-समझौते की संभावनाओं को लेकर हैं आश्वस्त

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत “सार्थक और जारी” है। हालांकि होरमुज़ जलडमरूमध्य को लेकर जारी तनाव अब भी वार्ता की गति और परिणाम...

ईरान की कमर तोड़ने के लिए अमेरिका ने तेल व्यापार से जुड़े देशों को दी सेकेंडरी बैन की चेतावनी

वॉशिंगटन । पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान की वार्ता विफल होने के बाद अमेरिकी सरकार अब तेहरान को घेरने के लिए दूसरा तरीका अपना रही है। अमेरिका का कहना है कि ईरान...

ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच 34 साल बाद हो रही वार्ता का किया स्वागत

वॉशिंगटन । अमेरिका ने एक बार फिर से साफ किया है कि इजरायल और लेबनान के बीच संभावित सीजफायर ईरान के साथ उसकी बातचीत का हिस्सा नहीं है। अमेरिका के...

ईरान ने यूरेनियम संवर्धन के अधिकारों पर समझौते से किया इनकार, यूएस पर युद्ध भड़काने का लगाया आरोप

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने कहा कि ईरान अपने न्यूक्लियर संवर्धन अधिकारों से कोई समझौता नहीं करेगा। सरकारी मीडिया ने गुरुवार को बताया कि...

ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर पहुंचे भारत, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा

नई दिल्ली । ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर बुधवार को अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचे। क्रिश्चियन स्टॉकर इस दौरे पर व्यापार, निवेश और नई तकनीक जैसे खास...

अमेरिका के बिना होर्मुज मिशन की योजना बना रहा है यूरोप : रिपोर्ट

वाशिंगटन । यूरोपीय देश अमेरिका और ईरान के बीच एक महीने से ज्यादा समय तक चले संघर्ष के बाद होर्मुज स्ट्रेट को लेकर एक योजना तैयार कर रहे हैं। यूरोपीय...

मध्य-पूर्व का संघर्ष वैश्विक विकास के लिए खतरा, मुद्रास्फीति की आशंकाएं बढ़ीं

वाशिंगटन । मध्य पूर्व में जारी युद्ध का असर अब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने चेतावनी दी है कि यह संघर्ष...

admin

Read Previous

थाईलैंड ने कंबोडिया के 18 सैनिकों को किया रिहा

Read Next

नोएडा: नववर्ष के जश्न में नहीं आएगी कोई बाधा, फायर विभाग पूरी तरह अलर्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com