‘ऑपरेशन सिंदूर’ आधुनिक युद्ध का उत्कृष्ट उदाहरण: सीडीएस जनरल अनिल चौहान

नई दिल्ली । ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आधुनिक युद्ध का एक प्रेरक उदाहरण है। इसमें प्रिसिशन स्ट्राइक कैपेबिलिटी, नेटवर्क-सेंट्रिक ऑपरेशन्स, डिजिटाइज्ड इंटेलिजेंस और मल्टी-डोमेन टैक्टिक्स को सीमित समयावधि में प्रभावी रूप से तैनात किया गया। नई दिल्ली में मंगलवार को आयोजित दिल्ली डिफेंस डायलॉग में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने यह बात कही।

सीडीएस ने संबोधन में कहा कि युद्ध की प्रकृति तेजी से बदल रही है। सैन्य नेतृत्व को इन बदलते यथार्थों के अनुरूप शीघ्रता से खुद को ढालना होगा।

उन्होंने कहा, “आज के समय में तकनीकी श्रेष्ठता ही युद्ध क्षेत्र में सफलता का निर्णायक कारक बन गई है।” जनरल चौहान ने कहा कि युद्ध का मूल उद्देश्य विजय प्राप्त करना ही है, और जो राष्ट्र या सेनाएं तकनीक में अग्रणी होंगी, वही अंततः विजयी होंगी। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि उभरती प्रौद्योगिकियां, विकसित होती सैन्य अवधारणाएं, और बदलते भू-राजनीतिक समीकरण आधुनिक युद्ध को नई दिशा दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नवाचार, रणनीतिक साझेदारी और सशस्त्र बलों के संगठनात्मक रूपांतरण के माध्यम से आधुनिक युद्ध की परिभाषा निरंतर परिवर्तित हो रही है।

यह दो दिवसीय संवाद मनोहर पर्रिकर इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस (एमपी-आईडीएसए) द्वारा आयोजित किया गया। यहां रक्षा क्षमता विकास के लिए नए युग की तकनीकों का दोहन पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया।

यहां एमपी-आईडीएसए के महानिदेशक एंबेसडर सुजान चिनॉय ने इस अवसर को अत्यंत विशेष बताया, क्योंकि यह संस्थान के 60वें स्थापना दिवस के साथ ही आया है। उन्होंने कहा कि तकनीक ने रक्षा क्षमताओं के स्वरूप को पूरी तरह बदल दिया है और दुनियाभर की सेनाएं औद्योगिक युग से सूचना एवं साइबर युग की ओर बढ़ रही हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और क्वांटम फिजिक्स जैसी उभरती प्रौद्योगिकियां अब युद्ध और सुरक्षा के प्रमुख निर्धारक तत्व बन गई हैं। चिनॉय ने विदेशी तकनीक अधिग्रहण और स्वदेशी रक्षा निर्माण के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया और आत्मनिर्भर भारत नीति के अंतर्गत आत्मनिर्भर दृष्टिकोण को अपनाने का आह्वान किया।

इस संवाद में नीति-निर्माताओं, शोधकर्ताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और शिक्षाविदों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने इस बात पर अपने विचार साझा किए कि कैसे नई पीढ़ी की तकनीकों का प्रभावी उपयोग भारत की रक्षा क्षमताओं को और अधिक सशक्त बना सकता है। इस दौरान हुई चर्चाओं से डेटा-आधारित रक्षा प्रणालियों के विकास और सुरक्षा क्षेत्र में भविष्य की तकनीकी प्रगति के लिए महत्वपूर्ण योगदान मिलने की उम्मीद जताई गई है।

–आईएएनएस

विदेश मंत्री जयशंकर और ईरानी समकक्ष अराघची ने पश्चिम एशिया में तनाव पर की चर्चा

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ब्रिक्स सम्मेलन 2026 के दूसरे दिन ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के साथ बातचीत की। शुक्रवार की...

बांग्लादेश में घरेलू हिंसा गंभीर संकट, हर दो में से एक महिला हुई शिकार

ढाका । बांग्लादेश में महिलाओं के खिलाफ 'इंटीमेट पार्टनर' हिंसा गंभीर सामाजिक संकट बनी हुई है। वैश्विक और राष्ट्रीय आंकड़ों के विश्लेषण में यह सामने आया है कि घरेलू हिंसा...

पाकिस्तान: पेशावर में स्मार्ट लॉकडाउन के खिलाफ सड़कों पर उतरे व्यापारी, महंगाई को लेकर गुस्सा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पेशावर में व्यापारियों ने सरकार द्वारा लगाए गए स्मार्ट लॉकडाउन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खैबर-पख्तूनख्वा ट्रेडर्स ऑर्गनाइजेशन के नेतृत्व में...

ईरान परमाणु हथियार बनाने की सीमा से कुछ हफ्ते दूर, अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनी

वाशिंगटन । अमेरिका की सीनेट आर्म्ड सर्विसेज कमेटी की सुनवाई में अधिकारियों ने चेतावनी दी कि ईरान हथियार बनाने योग्य यूरेनियम संवर्धन से बस कुछ हफ्ते दूर है। ऊर्जा मंत्री...

कीर स्टार्मर के खिलाफ बढ़ी बगावत, नेतृत्व चुनौती पर पीएम बोले- ‘लेबर पार्टी में फैल जाएगी अराजकता’

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने स्थानीय चुनावों में खराब नतीजों के बाद सत्ता पर मंडराते खतरे के बीच बगावत करने वाले नेताओं को कड़ी चेतावनी दी है।...

ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को बताया महान नेता, बोले-आपके साथ होना सम्मान की बात

बीजिंग । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्विपक्षीय बैठक कर रहे हैं। बैठक शुरू होने से पहले दोनों नेताओं ने ओपनिंग रिमार्क दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति...

यूक्रेन में युद्ध का अंत बहुत करीब : ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच समझौते की संभावना अब काफी करीब दिखाई दे रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि...

कुवैत में घुसपैठ के आरोप को ईरान ने बताया ‘बेबुनियाद और अस्वीकार्य’

तेहरान । ईरान ने कुवैत के उस आरोप को सिरे से खारिज किया है जिसमें उसने कहा था कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स के कुछ सदस्यों ने कुवैती इलाके में...

कराची में पाबंदियों के बावजूद ‘औरत मार्च’ में जुटी भीड़, अध‍िकारों को लेकर उठाई आवाज

कराची । पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से कराची में 'औरत मार्च' पर पाबंदियां लगाए जाने के बावजूद, सैकड़ों लोग सी-व्यू पर इकट्ठा हुए, ताकि उन मुद्दों पर आवाज उठाई जा...

तमिलनाडु : विजय सरकार ने ज्योतिषी की ओएसडी के तौर पर नियुक्ति रद्द की

चेन्नई । नवगठित 'तमिलगा वेट्री कजगम' (टीवीके) सरकार के लिए एक बड़ी शर्मिंदगी की बात यह रही कि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के निजी ज्योतिषी, रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल की,...

अफ्रीका सीडीसी और डब्ल्यूएचओ ने किया हंतावायरस के लिए पूरी तैयारी करने का आह्वान

अदीस अबाबा । अफ्रीका रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (अफ्रीका सीडीसी) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने स्वास्थ्य अधिकारियों और आम जनता से सतर्क रहने और हंतावायरस निगरानी उपायों को...

कैद में पाकिस्तान के पूर्व पीएम, बहनों को भाई इमरान खान से मिलने की फिर नहीं मिली इजाजत

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद पूर्व वजीर-ए आजम (प्रधानमंत्री) और पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के संस्थापक इमरान खान की बहनों को एक बार फिर पुलिस ने मिलने...

admin

Read Previous

बिहार में टिकट बंटवारे से दुखी था, इसीलिए कांग्रेस से इस्तीफा दिया : डॉ. शकील अहमद

Read Next

धर्मेंद्र की हालत नाजुक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर अभिनेता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com