इजरायली बस्तियों के विस्तार पर फिलिस्तीन दूतावास का बयान, अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन का आरोप

नई दिल्ली । इजरायली बस्तियों के विस्तार को लेकर भारत में मौजूद फिलिस्तीन दूतावास की ओर से एक बयान जारी किया गया है। बयान में कहा गया है कि अवैध कदमों, कार्रवाइयों और घोषित नीतियों के अपने लंबे रिकॉर्ड को आगे बढ़ाते हुए इजराइल के वित्त मंत्री बेजेल स्मोट्रिच ने घोषणा की है कि इजरायली कैबिनेट ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में 19 और अवैध बस्तियों की घोषणा और उनके ‘विनियमन’ को मंजूरी दे दी है।

बयान में कहा गया है कि पिछले तीन वर्षों में 69 नई बस्तियों को विनियमित किया गया है, जो अपने आप में एक अभूतपूर्व रिकॉर्ड है। इस घोषणा के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र में फिलिस्तीनी राज्य की स्थापना को रोकना है।

फिलिस्तीन का कहना है कि यह भड़काऊ बयान एक बार फिर इजरायली सरकार की असली सोच को सामने लाता है। यह सोच शांति के प्रति खुली दुश्मनी दिखाती है और दो-राज्य समाधान के पूरी तरह खिलाफ है। ऐसे बयान साफ करते हैं कि इजरायल का बस्ती विस्तार एक सोची-समझी और योजनाबद्ध नीति है, जिसका मकसद कब्जे को मजबूत करना, फिलिस्तीनी आत्मनिर्णय को कमजोर करना और किसी भी व्यवहारिक राजनीतिक समाधान को रोकना है।

फिलिस्तीन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह याद रखना जरूरी है कि इजरायली बस्तियां अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अवैध हैं। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने 19 जुलाई 2024 को अपनी सलाहकार राय में साफ तौर पर कहा था कि वेस्ट बैंक और पूर्वी यरुशलम सहित कब्जे वाले फिलिस्तीनी क्षेत्रों में इजराइल की मौजूदगी गैरकानूनी है और यह चौथे जिनेवा कन्वेंशन का उल्लंघन है।

न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि कब्जे वाले क्षेत्रों में इजरायल की नागरिक आबादी को बसाना अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है। साथ ही इजरायल को सभी बस्ती गतिविधियां बंद करने और कब्जे वाले फिलिस्तीनी इलाकों से बसने वालों को हटाने का निर्देश दिया गया है।

फिलिस्तीन का कहना है कि बस्तियों के विस्तार को बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचा परियोजनाओं, खासकर सड़कों के निर्माण से बढ़ावा दिया जा रहा है। इन सड़कों का इस्तेमाल फिलिस्तीनी जमीन पर कब्जा करने और बस्तियों को मजबूत करने के लिए किया जाता है। 6 मई 2025 को इजरायली वित्त मंत्री ने कहा था कि सरकार ने जनवरी 2025 से सड़क निर्माण पर सात अरब शेकेल, यानी करीब 2.1 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है।

बयान में कहा गया है कि इसके उलट, कब्जे वाले वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों की आवाजाही और पहुंच पर सख्त पाबंदियां हैं। कम से कम 849 इजरायली चेकपोस्ट, नाकाबंदी और अन्य बाधाएं उनकी आवाजाही को बुरी तरह सीमित करती हैं। जमीन कब्जाने के साथ-साथ सुरक्षा के नाम पर फिलिस्तीनी कृषि भूमि, फसलों और जैतून के बागों को भी व्यवस्थित तरीके से नष्ट किया जा रहा है।

फिलिस्तीन ने कहा कि इजरायली बस्तियों का लगातार विस्तार न केवल अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के प्रति इजराइल की अवहेलना को दिखाता है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के दोहरे मापदंडों और पाखंड को भी उजागर करता है। कई देश खुले तौर पर बस्तियों का विरोध करते हैं और मानवाधिकारों की बात करते हैं, लेकिन उनके बाजारों में सेटलमेंट से जुड़े उत्पाद खुलेआम बिक रहे हैं। इसके अलावा, उनके वित्तीय संस्थान और पेंशन फंड भी सीधे या परोक्ष रूप से इन गतिविधियों में निवेश कर रहे हैं। फिलिस्तीन का कहना है कि ऐसी अंतरराष्ट्रीय मिलीभगत के बिना इजराइल का बस्ती कारोबार न तो चल सकता था और न ही इतना फैल सकता था।

–आईएएनएस

ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने में करना पड़ रहा संघर्ष: रिपोर्ट

वाशिंगटन । पहले से ही तनावपूर्ण जियोपॉलिटिकल माहौल में एक नई मुश्किल खड़ी हो गई है। खबर है कि ईरान को हाल की लड़ाइयों के दौरान समुद्री माइंस बिछाने के...

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए वेंस पहुंचे पाकिस्तान, ईरानी डेलिगेशन में 71 लोग शामिल

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर वार्ता को लेकर हलचल तेज हो गई है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने डेलिगेशन को लेकर पाकिस्तान पहुंच गए हैं।...

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए अब तक फॉर्मेट तय नहीं, अलग-अलग कमरे में भी हो सकती है बात

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को लेकर वार्ता में शामिल होने के लिए दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल पहुंच चुके हैं। ईरान की सेमी-ऑफिशियल न्यूज एजेंसी तस्नीम...

पाकिस्तान में ईरानी डेलीगेशन: लीड कर रहे गालिबाफ आखिर कौन?

नई दिल्ली । ईरानी संसद के स्पीकर इन दिनों काफी चर्चा में है। विदेशी मीडिया (खासकर अमेरिकी और यूरोपीय) ने उनको पिछले दिनों सुर्खियों में बनाए रखा। दावा किया गया...

बलूचिस्तान में उड़ाई गई मुख्य गैस पाइपलाइन, सप्लाई बाधित

इस्लामाबाद । बलूचिस्तान प्रांत के सिबी जिले और उसके आस-पास के इलाकों में गैस सप्लाई तब रुक गई जब कुछ हथियारबंद लोगों ने एक पाइपलाइन में विस्फोट कर दिया। स्थानीय...

नेतन्याहू का सख्त बयान: इजरायल के खिलाफ टेढ़ा रुख रखने वाले देशों पर कार्रवाई की चेतावनी

नई द‍िल्‍ली । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक सख्त बयान में कहा कि इजरायल अपने खिलाफ किसी भी हमले या विरोध के सामने चुप नहीं रहेगा। उन्होंने कहा...

राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकरों से शुल्क वसूले जाने की रिपोर्टों पर ईरान को दी चेतावनी

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते तेल की शिपमेंट को सीमित करके संघर्ष-विराम (सीजफायर) की सहमति का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। इसके...

प्रणय वर्मा बेल्जियम में भारत के अगले राजदूत नियुक्त, यूरोपीय यूनियन में भी निभाएंगे अहम भूमिका

नई दिल्ली । भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को वरिष्ठ राजनयिक प्रणय वर्मा को बेल्जियम में भारत का अगला राजदूत नियुक्त करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्हें यूरोपीय...

दक्षिण कोरिया में मध्य पूर्व युद्ध के प्रभाव को कम करने के लिए अतिरिक्त बजट विधेयक पर होगा मतदान

सियोल । दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय संसद शुक्रवार को एक अतिरिक्त बजट विधेयक पर विचार करने वाली है, जिसका उद्देश्य मध्य पूर्व में जारी युद्ध के आर्थिक प्रभाव से निपटना...

जापान मई से 20 दिन का अतिरिक्त तेल भंडार जारी करेगा

टोक्यो । जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार मई से 20 दिनों के तेल भंडार बाजार में जारी करेगी। यह कदम मार्च के मध्य...

वेंस की पाकिस्तान यात्रा से पहले सुरक्षा को लेकर चिंता, सालों बाद यूएस के किसी शीर्ष अधिकारी का पाक दौरा

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच इस हफ्ते के अंत में पाकिस्तान में बातचीत होने वाली है। अमेरिका की तरफ से इस बैठक में शामिल होने के लिए...

भारत में बढ़ रहा है रक्षा बजट पर खर्च, आईएमएफ ने तेजी से बढ़ोतरी की उम्मीद जताई

वॉशिंगटन । अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा कि भारत का घरेलू डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने का कदम आर्थिक बढ़ोतरी को मजबूत कर सकता है। आईएमएफ ने बताया कि जब सैन्य...

admin

Read Previous

बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ सांबा में चलाया संयुक्त तलाशी अभियान

Read Next

भाजपा ने सोची-समझी रणनीति के तहत दिल्ली में एलजी को दोबारा ‘लॉन्च’ किया : सौरभ भारद्वाज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com