आईसीटी ने मानवता के विरुद्ध अपराध मामले में शेख हसीना को ठहराया दोषी, कोर्ट ने अब तक क्या-क्या कहा?

नई दिल्ली । बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के मामले में फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने हसीना को मानवता के खिलाफ अपराध के मामले का दोषी ठहराया और कहा कि हसीना सबसे कठोर सजा की हकदार हैं। फिलहाल कोर्ट ने सजा का ऐलान नहीं किया है।

कोर्ट ने फैसला सुनाने के दौरान कोर्ट ने वीडियो साक्ष्य का जिक्र किया, जिसमें हसीना पर लक्षित हत्या का आदेश देने, जुलाई-अगस्त के विरोध प्रदर्शनों के दौरान नागरिकों पर गोली चलाने और उन्हें निशाना बनाने के लिए हेलीकॉप्टरों और ड्रोनों का आदेश देने का आरोप लगाया गया है।

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि सबूत यह भी बताते हैं कि हसीना ने सरकार की आलोचना करने के कारण कई पत्रकारों, राजनेताओं और कार्यकर्ताओं को पद से हटा दिया था।

बांग्लादेश के आईसीटी ने मानवता के खिलाफ कथित अपराधों पर अपदस्थ अवामी लीग नेता के खिलाफ फैसला सुनाते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए अधिकतम सजा की हकदार हैं। कोर्ट ने शेख हसीना को मानवता के विरुद्ध अपराध का दोषी ठहराया। महीनों तक चले मुकदमे में उन्हें पिछले वर्ष छात्रों के नेतृत्व में हुए विद्रोह पर घातक कार्रवाई का आदेश देने का दोषी पाया गया था।

बता दें, सुनवाई से इतर स्थानीय मीडिया के अनुसार, सोमवार सुबह तक, पिछले 36 घंटों में, बांग्लादेश पुलिस ने नारायणगंज जिले में अवामी लीग के कम से कम 21 नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

इस घटना की पुष्टि करते हुए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तारेक अल मेहदी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे जिले में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार, उन्होंने बताया कि ढाका के प्रमुख प्रवेश बिंदुओं, प्रमुख सड़कों और राजमार्गों पर नौ चौकियां स्थापित की गई हैं, जबकि 26 मोबाइल टीमें जिले में गश्त कर रही हैं।

हसीना पर हत्या, अपराध रोकने में नाकामी और मानवता के खिलाफ अपराध के अलावा छात्रों को गिरफ्तार कर टॉर्चर करने, एक्स्ट्रा ज्यूडिशियल किलिंग, फायरिंग, और लीथल फोर्स का इस्तेमाल करने का आदेश देने समेत तमाम आरोप लगे हैं।

बांग्लादेश के प्रॉसिक्यूशन ने शेख हसीना के दोषी पाए जाने पर उनके लिए मृत्युदंड की मांग की थी। बता दें, हसीना की गैरहाजिरी में उनके खिलाफ यह फैसला सुनाया जाएगा। कोर्ट ने 10 जुलाई को हसीना के खिलाफ सभी आरोप तय किए थे।

–आईएएनएस

निक्की भाटी हत्याकांड: जेठ रोहित की जमानत याचिका खारिज, पूरे परिवार पर साजिश में शामिल होने के आरोप गंभीर

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुए चर्चित निक्की भाटी हत्याकांड में जिला अदालत ने एक अहम निर्णय सुनाते हुए आरोपी जेठ रोहित भाटी की जमानत याचिका...

टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर के निलंबित होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की प्रतिकृति के लिए नींव पत्थर रखने की घोषणा करने वाले टीएसी विधायक हुमायूं कबीर को पार्टी ने निलंबित कर दिया...

बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की खुदकुशी, 10 पेज के सुसाइड नोट में परिवार और अफसरों पर गंभीर आरोप

बेंगलुरु । कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 45 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर मुरली गोविंद राजू ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपनी जान लेने...

तलाकशुदा मुस्लिम महिला को दहेज में मिला पैसा और तोहफा वापस पाने का हक, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए कहा कि तलाक पर अधिकारों का संरक्षण एक्ट, 1986 के तहत एक तलाकशुदा मुस्लिम महिला को पिता से...

सोशल मीडिया अभद्रता मामले में राहुल ईश्वर को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

तिरुवनंतपुरम । कांग्रेस विधायक राहुल मामकूटाथिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली युवती को कथित रूप से सोशल मीडिया पर निशाना बनाने के मामले में सामाजिक कार्यकर्ता राहुल ईश्वर को...

बिहार: किशनगंज में ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, विदेशी मुद्रा भी बरामद

किशनगंज । बिहार के सीमा क्षेत्रों में शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बिहार के किशनगंज जिले स्थित गलगलिया थाना क्षेत्र से...

कोलकाता में मनी लॉन्ड्रिंग घोटाला उजागर, ईडी की टीबीएमएल सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई

कोलकाता । ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने कोलकाता में एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग घोटाले का पर्दाफाश किया है। प्रवर्तन निदेशालय ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के तहत ट्रेड-बेस्ड...

पारकमनई चोरी मामला: एसआईटी ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में रिपोर्ट सौंपी, शुक्रवार को अगली सुनवाई

अमरावती । श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, तिरुमला में हुए पारकमनई चोरी प्रकरण की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में पेश...

केरल के सीएम विजयन की पत्नी को छोड़कर पूरे परिवार को ईडी का नोटिस

तिरुवनंतपुरम । केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के सरकारी घर क्लिफ हाउस में कुछ अनोखा हुआ है। परिवार में उनकी पत्नी कमला विजयन को छोड़कर सभी को केंद्रीय जांच एजेंसियों...

मुंबई: सांताक्रूज के स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

मुंबई । मुंबई स्थित सांताक्रूज के एक स्कूल को बम उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी स्कूल को ईमेल से भेजी गई है। वहीं, बम की धमकी वाला ईमेल...

बांग्लादेश: पूर्बांचल प्लॉट घोटाले में हसीना को 5 साल की सजा, बहन रेहाना और ब्रिटिश सांसद ट्यूलिप भी दोषी करार

ढाका । बांग्लादेश की कोर्ट ने शेख हसीना को कथित गैर-कानूनी आवंटन से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में 5 साल कैद की सजा सुनाई है। शेख हसीना के साथ सह आरोपी...

नेशनल हेराल्ड मामले में एफआईआर दर्ज करना, जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश: किरण कुमार रेड्डी

नई दिल्ली । नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के ऊपर एफआईआर दर्ज करने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस बीच, कांग्रेस सांसद चमला किरण कुमार...

admin

Read Previous

आंध्र प्रदेश : मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने सऊदी बस हादसे पर जताया दुख

Read Next

5 करोड़ रुपए मूल्य के 30,000 चीनी पटाखे जब्त, एक गिरफ्तार : डीआरआई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com