अमेरिकी उपराष्ट्रपति के स्वागत को जयपुर तैयार, राजस्थानी अंदाज से होंगे रूबरू, करेंगे आमेर के किले की सैर

जयपुर । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड (जेडी) वेंस 21 अप्रैल को भारत यात्रा पर आ रहे हैं। उनके स्वागत के लिए जयपुर में जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। वे चार दिन की भारत यात्रा पर रहेंगे, जिस दौरान ‘पिंक सिटी’ का भी भ्रमण करेंगे।

उपराष्ट्रपति वेंस फिलहाल इटली में अपने परिवार के साथ हैं और सोमवार (21 अप्रैल) को भारत पहुंचेंगे। वह सबसे पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे, जिसके बाद उसी शाम जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। जयपुर एयरपोर्ट पर उनका रेड कार्पेट वेलकम किया जाएगा।

वेंस 21 से 24 अप्रैल तक जयपुर में रहेंगे। 22 अप्रैल की सुबह वह ऐतिहासिक आमेर किले का दौरा करेंगे, जहां उनका पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया जाएगा।

वेंस और उनके परिवार को जोधपुरी साफा पहनाया जाएगा और राजस्थानी कठपुतली शो, लोक नृत्य, पारंपरिक भोजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम दिखाए जाएंगे।

इसके बाद वे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होने वाले यूएस-इंडिया बिजनेस समिट में हिस्सा लेंगे और दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों को लेकर अपना विजन साझा करेंगे।

23 अप्रैल को वे अमेरिकी वायुसेना के विशेष विमान से आगरा जाकर ताजमहल का दीदार करेंगे। वहां लगभग तीन घंटे रुकने के बाद वे दोपहर में फिर से जयपुर लौट आएंगे और उसी दिन जयपुर सिटी पैलेस भी देखेंगे।

24 अप्रैल की सुबह 6:30 बजे वे वाशिंगटन डीसी के लिए रवाना हो जाएंगे।

जयपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिनमें राजस्थान पुलिस के सादे कपड़ों में अधिकारी, 20 गाड़ियों का काफिला और विशेष एम्बुलेंस शामिल हैं। आमेर किले को वेंस की यात्रा के दौरान ढाई घंटे के लिए आम जनता के लिए बंद रखा जाएगा।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर दिल्ली में वेंस की अगवानी करेंगे और उनके साथ आमेर किले की यात्रा में भी शामिल हो सकते हैं।

बिजनेस समिट के बाद उपराष्ट्रपति वेंस राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से भी मुलाकात करेंगे।

वेंस के साथ उनकी पत्नी उषा, बच्चे इवान, विवेक और मिराबेल समेत अन्य वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी भी होंगे।

पिछले 13 वर्षों में यह पहली बार है जब कोई अमेरिकी उपराष्ट्रपति भारत का दौरा कर रहा है। इससे पहले 2013 में जो बाइडेन भारत आए थे।

–आईएएनएस

बलूचिस्तान में टैंकों के साथ घुसी पाकिस्तानी सेना, मानवाधिकार कार्यकर्ता बोले- कब्जे की कोशिश होगी नाकाम

क्वेटा । बलूचिस्तान में बलूच विद्रोहियों और पाकिस्तानी सेना के बीच तनाव जारी है। इस बीच स्थानीय मीडिया ने जानकारी साझा की है कि बलूच विद्रोहियों के साथ जानलेवा झड़प...

इजरायली राष्ट्रपति हर्जोग का ऑस्ट्रेलिया में विरोध, आहत पीएम अल्बनीज ने की शांति अपील

सिडनी । इजरायली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। बोंडी बीच आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने उन्हें न्योता भेजा था। सोमवार को हर्जोग पहुंचे, लेकिन स्वागत...

आईएफआर के जरिए अफ्रीकी देशों के लिए खुलेंगे नए आयाम, चीन के बढ़ते प्रभाव पर भी लगेगी लगाम

नई दिल्ली । चीन दुनिया भर के देशों को अपनी कर्ज नीति में फंसा रहा है। अफ्रीकी देशों पर भी वह पिछले एक दशक से ज्यादा समय से अपना फोकस...

बांग्लादेश में नहीं थम रहा हिंदुओं की हत्या का दौर, लूट के बाद कारोबारी को बेरहमी से मार डाला

ढाका । बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसक गतिविधियों में कोई कमी नहीं आई है। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को बताया कि मैमनसिंह जिले के त्रिशाल उपजिला में बदमाशों ने...

कुकी-जो काउंसिल की समुदाय के कर्मचारियों को सलाह, मैतेई इलाकों में पोस्टिंग से बचें

इंफाल । कुकी-जो समुदाय की शीर्ष संस्था कुकी-जो काउंसिल (केजेडसी) ने रविवार को अपने समुदाय से जुड़े राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ निजी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

नए इनकम टैक्स नियमों और फॉर्म्स पर सरकार ने लोगों से मांगे सुझाव

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने आयकर अधिनियम 2025 के तहत बनने वाले नए नियमों और फॉर्म्स पर लोगों से सुझाव मांगे हैं। ये नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू...

आंतकवाद पर कोई दोहरा मापदंड नहीं और कोई समझौता नहीं : मलेशिया में बोले पीएम मोदी

कुआलालंपुर । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की और...

अमेरिका के साथ बातचीत के बाद अराघची बोले- ईरान अपना यूरेनियम संवर्धन प्रोग्राम को नहीं छोड़ेगा

काहिरा । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका के साथ बातचीत का नया दौर जल्द शुरू होगा। उन्होंने एक दिन पहले...

सुरक्षा सहयोग से द्विपक्षीय भुगतान संबंधों तक, भारत और मलेशिया ने छह प्रमुख समझौतों पर लगाई मुहर

कुआलालंपुर । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने रविवार को कुआलालंपुर में द्विपक्षीय मुलाकातों के दौरान भारत और मलेशिया के बीच छह बड़े समझौतों...

गौरव गोगोई से जुड़े ‘पाकिस्तान कनेक्शन’ पर केंद्र से जांच चाहती है असम सरकार

गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार को कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई से जुड़े कथित 'पाकिस्तान कनेक्शन' को लेकर गंभीर आरोप लगाए और इस मामले की जांच...

केंद्रीय बजट 2026-27 बदलाव के दौर से गुजर रही अर्थव्यवस्था के आत्मविश्वास और परिपक्वता को दिखाता है: हरदीप सिंह पुरी

देहरादून । केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 वर्ष 2014 के बाद से परिवर्तन से गुजरी अर्थव्यवस्था के आत्मविश्वास...

admin

Read Previous

अमेरिका और पेरू की यात्रा पर जाएंगी वित्त मंत्री सीतारमण, आईएमएफ-विश्व बैंक की बैठकों में होंगी शामिल

Read Next

जेईई मेंस रिजल्ट 2025 : राजस्थान कोटा से सात छात्रों ने प्राप्त किया 100 पर्सेंटाइल, बताई अपनी स्ट्रेटजी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com