जेईई मेंस रिजल्ट 2025 : राजस्थान कोटा से सात छात्रों ने प्राप्त किया 100 पर्सेंटाइल, बताई अपनी स्ट्रेटजी

कोटा । देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेंस 2025 के जनवरी सेशन का रिजल्ट शनिवार को जारी हो गया। इस बार 24 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल (300 में से 300 अंक) प्राप्त करके टॉपर बने हैं। सबसे ज्यादा सात टॉपर राजस्थान के हैं। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए अपनी पढ़ाई की स्ट्रेटजी के बारे में बताया।

कोटा से कोचिंग कर रहे ओम प्रकाश बेहरा ने जेईई मेंस में 300 में से 300 अंक हासिल कर पूरे देश में टॉप कर इतिहास रचा है। बेहरा ओडिशा के भुवनेश्वर के रहने वाले हैं। इस उपलब्धि के बाद अब वे जेईई एडवांस की तैयारी में जुट गए हैं। ओम प्रकाश बोहरा के साथ सक्षम जिंदल ने एआईआर-10, अर्नव सिंह ने एआईआर-11, राजित गुप्ता ने एआईआर-16, मोहम्मद अनस ने एआईआर-17, लक्ष्य शर्मा ने एआईआर-22 हासिल क‍िया है।

ओम प्रकाश बेहरा ने आईएएनएस को बताया, “मैं कोटा पढ़ने के लिए आया था। तीन साल की मेहनत के बाद मुझे फाइनल रिजल्ट मिला। मैं इसके लिए कोटा को बहुत श्रेय देना चाहूंगा। यहां का माहौल और टीचर से बहुत सपोर्ट मिला। मैंने मोबाइल का उपयोग नहीं किया। मुझे लगा कि मैं मोबाइल का सही उपयोग नहीं कर पाऊंगा, इसलिए उससे दूर रहा। लेकिन अगर कोई इसका सही उपयोग करता है, मोबाइल को लत नहीं बनाता है, तो वो इसका उपयोग कर सकता है। मैंने रोजाना 8 से 10 घंटे की पढ़ाई की।”

उन्होंने अन्य छात्रों को सलाह दिया कि अगर कोई पढ़ाई के इरादे से कोटा आ रहा है, तो उसे पढ़ाई में अपना बेस्ट देना चाहिए। जो रिजल्ट आया, उस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

जेईई मेंस में 300 में से 295 अंक प्राप्त करने वाले अर्नव सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अध्यापकों को दिया। उन्होंने तनाव से दूरी, नियमित पढ़ाई और अध्यापकों के गाइडेंस को अपनी सफलता का राज बताया।

एक अन्य छात्र ने बताया, “पढ़ाई करने में टीचर का बहुत सहयोग रहा। जब हमें कोई वर्क मिलता था, तो कोशिश रहती थी कि पूरे ध्यान के साथ उसे पूरा किया जाए। कोटा अच्छी जगह है, यहां पर अच्छे बच्चों का संगम है। सभी को अच्छा कंपटीशन मिलता है, जो रिजल्ट दिखाता है।”

अन्य छात्रों ने भी आईएएनएस से बात करते हुए अपनी सफलता में कोटा के माहौल को टीचर्स की भूमिका की तारीफ की।

बता दें कि राजस्थान के सात छात्रों के अलावा तेलंगाना, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से 3-3 छात्र टॉप स्कोरर रहे,जबकि पश्चिम बंगाल, दिल्ली और गुजरात से 2-2 उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन किया। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से 1-1 छात्र टॉप स्कोरर के रूप में सामने आए।

–आईएएनएस

‘घूसखोर पंडत’ विवाद : हाईकोर्ट में याचिका का निपटारा, मनोज बाजपेयी की फिल्म का बदलेगा टाइटल

नई दिल्ली । नेटफ्लिक्स की अपकमिंग फिल्म 'घूसखोर पंडत' के टाइटल को लेकर उठे विवाद के बाद कंपनी ने दिल्ली हाईकोर्ट में बड़ा बयान दिया है। नेटफ्लिक्स ने कोर्ट को...

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने जनकपुरी हादसे के पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की

नई दिल्ली । दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने रविवार को जनकपुरी हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिवार के घर जाकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात...

दिल्ली हाई कोर्ट से विवेक ओबेरॉय को मिली पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा, बिना इजाजत फोटो के इस्तेमाल पर होगी कार्रवाई

मुंबई । बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर रहे हैं। सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, रजनीकांत, अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय, अभिषेक...

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के सभी बिंदुओं को जल्द स्पष्ट किया जाएगा : चिराग पासवान

पटना । भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भरोसा जताया कि सरकार जल्द ही इस समझौते के सभी बिंदुओं को स्पष्ट कर देगी। वहीं जेडीयू प्रवक्ता...

नरेंद्र मोदी आरएसएस से नहीं, भाजपा से प्रधानमंत्री, वह संघ के स्वयंसेवक जरूर हैं : मोहन भागवत

मुंबई । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर नेहरू सेंटर ऑडिटोरियम, वर्ली में आयोजित दो दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला 'नए क्षितिज' का शुभारंभ शनिवार को भव्य रूप...

सूरजकुंड मेले में झूला गिरने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल

नई दिल्ली । हरियाणा के फरीदाबाद में 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में शनिवार की शाम को सुनामी झूला गिरने से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने...

एसआईआर को लेकर सुवेंदु अधिकारी का टीएमसी पर हमला, घुसपैठियों को संरक्षण देने का लगाया आरोप

पटना । मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा...

बिहार: आईजीआईएमएस से पीएमसीएच शिफ्ट किए गए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव

पटना । बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन को शनिवार को पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) से पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) शिफ्ट किया गया है।...

उत्तराखंड में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘गोदान’, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा

देहरादून । उत्तराखंड सरकार ने किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म 'गोदान' को राज्य में टैक्स फ्री करने का फैसला लिया है। इस संबंध में...

ओमान में आज से शुरू होगी अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता

वाशिंगटन । शुक्रवार को परमाणु वार्ता के लिए यूएस और ईरान ओमान में मिलेंगे। व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम कूटनीति पर...

राहुल गांधी और कांग्रेस देश में हिंसा फैलाना चाहते हैं: सांसद मनोज तिवारी

वाराणसी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने संसद की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पर फिर से गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा...

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, महिला को उसकी मर्जी के बिना गर्भावस्था जारी रखने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी अदालत किसी महिला को, खासकर नाबालिग को, उसकी मर्जी के बिना...

admin

Read Previous

अमेरिकी उपराष्ट्रपति के स्वागत को जयपुर तैयार, राजस्थानी अंदाज से होंगे रूबरू, करेंगे आमेर के किले की सैर

Read Next

ममता बनर्जी को हिन्दुओं की नहीं, वोट बैंक की चिंता : शाहनवाज हुसैन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com