भाई-बहन के प्रेम को एक नई मजबूती देगी वैदिक राखी, लोगों को आ रही खूब पसंद

मिर्जापुर: प्राचीन काल चली आ रही रक्षाबंधन की परंपरा को एक दंपति ने वैदिक राखी के माध्यम से दोबारा शुरू करने का प्रयास किया है। पूजन में प्रयोग होने वाले अक्षत, हल्दी, दूर्वा, शमी पत्र, कुमकुम और गाय के गोबर से तैयार वैदिक राखियां भाइयों की कलाई की शोभा बढ़ाएंगी। यह भाई बहन के प्यार को और प्रगाढ़ बनाएगी। विंध्याचल स्थित महिला प्रबोधिनी फाउंडेशन की ओर से ग्रामीण महिलाओं द्वारा वैदिक राखी तैयार की जा रही है। यहां की महिलाएं लोगों को वैदिक राखी बनाकर रक्षाबंधन पर्व पर बांधने के लिए प्रेरित कर रही हैं। इसे पूजा में प्रयोग होने वाले अक्षत, हल्दी, दूर्वा, और शमी पत्र से तैयार किया जा रहा है।

महिला प्रबोधिनी फाउंडेशन की अध्यक्ष नंदिनी मिश्रा ने आईएएनएस को बताया, “कोरोना संकट से लोगों को धर्म शास्त्रों में वर्णित जीवन पद्धति के प्रति आस्था बहुत ही तेजी से बढ़ी है। ऐसे में विन्ध्याचल में स्वयं सहायता समूहों की कुछ ग्रामीण महिलाओं ने वैदिक राखी का निर्माण शुरू किया है। वैदिक राखी का निर्माण सनातन धर्म संस्कृति में वर्णित प्राकृतिक तžवों में मौजूद औषधीय गुणों पर आधारित है।”

उन्होंने आगे कहा, “वैदिक राखी भी पंच प्राकृतिक तžवों – दूर्वा , चंदन, शमी पत्र, अक्षत, कुम कुम का प्रयोग करके बनाया गया है। इसमें आस-पास की बेरोजगार महिलाओं को इस फांउडेशन में जोड़कर इस काम में लगाया गया है। हम लोगों को इस क्षेत्र से कोई नाता नहीं है। मैं प्रयाग से हूं, पति बिहार से हैं। 1999 से यही पर हैं। यहां की ग्रामीण महिलाओं को बहुत सारे रोजगार के माध्यम से जोड़ा गया है। विंध्य क्षेत्र की ग्रामीण मातृशक्तियों को संगठित कर उन्हें शुरू से ही आत्मनिर्भर बनने के लिए पूरी तरह तैयार किया जा रहा है।

फाउंडेशन के निदेशक विभूति मिश्रा ने बताया, “महिला प्रबोधिनी का उद्देश्य यह रहा है कि मातृशक्तियां आत्मनिर्भर बनें, इसलिए स्वयं सहायता समूह का बनाया गया है। उन्होंने बताया कि वैदिक राखी बनाने में करीब पांच दिन लगते हैं। इसमें 3 से 5 रुपए का खर्च आता हैं। इस काम में 50 महिलाएं लगी हुई हैं। यह स्वयं सहायता समूह किसी प्रकार से सरकार अनुदान नहीं लेता है। इस बार अभी तक तकरीबन 15 सौ राखियां बिक चुकी है। इसकी बिक्री 25 रुपये की होती है।”

उन्होंने बताया कि प्रयागराज, बनारस, भदोही, मीरजापुर क्षेत्रों में भी इसकी खूब मांग रही है। संत महात्मा, धमार्चार्य भी इस राखी की मांग कर रहे हैं। राखी निर्माण में मंजू लता, विश्वकर्मा, शिवदुलारी गुप्ता, शान्ति देवी , मालती देवी, और आरती देवी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

मंजू लता ने बताया, “वैदिक राखी का आधार गाय के गोबर से तैयार किया जाता है। इसमें उरद दाल का चूर्ण, गोंद और मुल्तानी मिट्टी मिलाकर सूती कपड़े में बेस बनाकर इसे सुखाया जाता है। इसके बाद इसको पेंसिल से डिजाइन काटा जाता है। उसी डिजाइन में शमी के पत्ते को बिछाया जाता है। इसमें हल्दी, चंदन, कुमकुम का पेस्ट लगाया जाता है। इसमें भी उरद और गोंद का मिश्रण लगाया जाता है। फिर सूखा लिया जाता है। इसके बाद सीट तैयार हो जाती है। इसे कैंची से काट कर तैयार कर लिया जाता है। कलावा राखी के पीछे लगा दिया जाता है। राखी ऐसी तैयार हो जाती है।”

प्रसिद्ध ज्योतिष शास्त्री प्रखर गोस्वामी ने बताया, “वैदिक राखी के निर्माण में जिन समाग्रियों का प्रयोग हो रहा है, उनका हमारे वैदिक धर्म ग्रंथों में बड़ा ही महत्व बताया गया है। धर्म शास्त्र के अनुसार, अक्षत जिसे चावल भी कहते हैं, यह सभी धार्मिक अनुष्ठानों में प्रयुक्त होता है, वही हल्दी का भी पूजन यज्ञ आदि में प्रयोग होता है। इसके अलावा यह बहुत बड़ा रोग प्रतिरोधक माना जाता है। दूर्वा का भी धर्म शास्त्रों में बहुत ही बड़ा स्थान है, उसी प्रकार शमी पत्र तो सावन माह में बाबा भोलेनाथ का विशेष प्रिय पत्र है।”

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

editors

Read Previous

‘पुष्पा’ में आइटम नंबर करती नजर आएंगी सामंथा

Read Next

अंकिता लोखंडे ने ‘पवित्र रिश्ता: इट्स नेवर टू लेट’ में अपनी भूमिका को लेकर बात की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com