सिसोदिया को अंतरिम जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कथित भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अंतरिम जमानत पर कोई भी निर्देश देने से इनकार कर दिया।

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और एस.वी.एन. भट्टी की पीठ ने कहा, “अंतरिम राहत और नियमित जमानत अर्जी पर सुनवाई 4 सितंबर को होगी।” कोर्ट ने मामले को स्थगित करते हुए आदेश दिया।

सिसौदिया की ओर से पेश होते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने शीर्ष अदालत से सिसोदिया को उनकी बीमार पत्नी से मिलने के लिए अंतरिम जमानत देने का आग्रह किया और कहा कि यह एक “मानवीय” और “वास्तविक” मुद्दा है।

उन्होंने सिसोदिया की पत्नी की स्वास्थ्य स्थिति से संबंधित मेडिकल रिपोर्ट का हवाला भी दिया।

पीठ ने टिप्पणी की, ”दूसरा पक्ष कह रहा है कि पत्नी पिछले 23 साल से बीमार है। जब हम नियमित जमानत पर सुनवाई करेंगे तो हम इसे (पत्नी की चिकित्सीय स्थिति पर अंतरिम जमानत की याचिका) उठाएंगे। हम इसकी जांच करेंगे।” 

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस.वी. राजू को जवाब देने के लिए दो हफ्ते का समय दिया गया। 

14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने एक नोटिस जारी किया था और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता द्वारा दिल्ली उच्च न्यायालय के उन आदेशों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर जांच एजेंसियों से जवाब मांगा था, जिसमें उन्हें सीबीआई और ईडी मामलों में जमानत देने से इनकार कर दिया गया।

3 जुलाई को, दिल्ली हाई कोर्ट की एक खंडपीठ ने मनीष सिसोदिया को यह कहते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया था कि वह धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जमानत देने की दोहरी शर्तों और ट्रिपल टेस्ट को पूरा नहीं कर पा रहे हैं।

7 जुलाई को ईडी ने कहा कि उसने दिल्ली शराब नीति मामले के सिलसिले में मनीष सिसोदिया, उनकी पत्नी और कुछ अन्य आरोपी व्यक्तियों की 52.24 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है।

इस साल 26 फरवरी को सीबीआई ने सिसौदिया को गिरफ्तार किया और फिर ईडी ने 9 मार्च को उन्हें गिरफ्तार किया।

— आईएएनएस

भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को होगी सुनवाई, बसंत पंचमी के दिन नमाज पर रोक की मांग

नई दिल्ली । मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला विवाद मामले में बसंत पंचमी पर पूजा-अर्चना और नमाज पर रोक लगाने को लेकर उठे विवाद के बीच हिंदू पक्ष ने...

सबरीमला स्वर्ण चोरी मामला: केरल हाईकोर्ट की टिप्पणी, ‘यह सुनियोजित लूट प्रतीत होती है’

कोच्चि । सबरीमला मंदिर में कथित स्वर्ण चोरी मामले में केरल हाईकोर्ट ने सोमवार को कड़ी टिप्पणियां करते हुए कहा कि भगवान अयप्पा के गर्भगृह में लगे सोने के प्लेटों...

रांची में आपराधिक गिरोहों के बीच गोलीबारी के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

रांची । रांची के पंडरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुई दो आपराधिक गुटों के बीच अंधाधुंध गोलीबारी के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार...

सीबीआई ने रिश्वत मामले में श्रीनगर में दो सरकारी कर्मचारियों को किया गिरफ्तार

श्रीनगर । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग क्षेत्र से दो सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार...

करिश्मा और संजय कपूर के तलाक दस्तावेज मामले से जुड़ी याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने अभिनेत्री को जारी किया नोटिस

मुंबई । संजय कपूर के निधन के बाद उनकी संपत्ति को लेकर मामला पहले से ही कोर्ट में चल रहा है। करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा और कियान कपूर ने...

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में ब्राउन शुगर जब्त, दो गिरफ्तार

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि श्रीनगर में 14 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई है। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

रांची : ईडी कार्यालय में मारपीट का विवाद गरमाया, भाजपा बोली- जांच एजेंसी की स्वतंत्रता पर हेमंत सरकार का अनैतिक हमला

रांची । रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय में मनी लॉन्ड्रिंग के एक आरोपी संतोष कुमार के साथ कथित रूप से मारपीट और जानलेवा हमले की घटना पर उठे विवाद...

नशीली पदार्थों की तस्करी के खिलाफ डीआरआई की बड़ी कार्रवाई : करोड़ों का माल जब्त, 10 की गिरफ्तारी

मुंबई । डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई), मुंबई जोनल यूनिट ने पिछले तीन दिनों में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। हाईवे से लेकर एयरपोर्ट रनवे...

दिल्ली विधानसभा ने पंजाब पुलिस को दिया नोटिस, 15 जनवरी तक मांगा जवाब

नई दिल्ली । सिख गुरु के खिलाफ आपत्तिनजनक टिप्पणी से उपजे विवाद के बीच दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने पंजाब पुलिस को नोटिस का जवाब देने के लिए 15 जनवरी तक...

अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी रैकेट का सरगना कोलकाता में गिरफ्तार

कोलकाता । अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना को पुलिस ने मंगलवार को कोलकाता से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान एनारुल शेख के रूप में हुई...

त्रिपुरा: हिंसा प्रभावित कुमारघाट में इंटरनेट सेवा बहाल, पाबंदियों में दी गई ढील

अगरतला । त्रिपुरा के उनाकोटी जिले के हिंसा प्रभावित कुमारघाट में स्थिति में सुधार होने के बाद जिला प्रशासन ने सोमवार को इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं पर लगी रोक...

एआईएडीएमके सरकारी कर्मचारियों को ‘गुमराह’ कर रही, सीपीआई (एम) ने पुरानी पेंशन योजना पर ईपीएस की आलोचना की

चेन्नई । तमिलनाडु में वृद्ध पेंशन योजना (ओपीएस) को लेकर बहस रविवार को और तेज हो गई, जब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिव पी. शनमुगम ने के. पलानीस्वामी...

admin

Read Previous

अमृत महोत्सव में हुए दो लाख कार्यक्रम
अब समापन 30 अगस्त को कर्तव्य पथ पर होगा।

Read Next

इंडिया के नेताओं ने संसद में की बैठक, मणिपुर पर फिर मांगा पीएम का बयान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com