आर्यन की न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई, हाईकोर्ट में अगले हफ्ते जमानत पर सुनवाई की उम्मीद

मुंबई: विशेष एनडीपीएस अदालत ने गुरुवार को आर्यन खान को कोई राहत नहीं देते हुए उनकी न्यायिक हिरासत 30 अक्टूबर तक बढ़ा दी।

ड्रग्स मामले में आरोपी बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन की जमानत याचिका पर 26 अक्टूबर को बंबई हाईकोर्ट की ओर से सुनवाई किए जाने की उम्मीद है।

आर्यन खान के साथ ही अन्य सात आरोपी, जिन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था, को भी अदालत द्वारा 30 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

2 अक्टूबर को एक क्रूज शिप पर चल रही रेव पार्टी के दौरान एनसीबी ने छापेमारी की थी, जिसके बाद कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इन आरोपियों में आर्यन के अलावा अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नुपुर सतीजा, इश्मीत सिंह चड्ना, मोहक जसवाल, गोमित चोपड़ा और विक्रांत छोकर शामिल हैं। बाद की जांच के दौरान एनसीबी ने 12 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया था।

आर्यन खान की न्यायिक हिरासत गुरुवार को समाप्त होने वाली थी।

इससे पहले गुरुवार को बंबई हाईकोर्ट के न्यायाधीश एन. डब्ल्यू. सांब्रे ने आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई 26 अक्टूबर को तय की थी, जिन्हें बुधवार को विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया।

यह मामला न्यायमूर्ति साम्ब्रे के समक्ष तब आया, जब आर्यन खान के वकील सतीश मानेशिंदे ने अदालत से शुक्रवार या सोमवार को तत्काल सुनवाई की मांग की थी।

हालांकि, न्यायमूर्ति साम्ब्रे ने मामले में अगले मंगलवार को ही सुनवाई करने का फैसला किया।

एनसीबी द्वारा एक क्रूज शिप पर की गई छापेमारी के बाद, आर्यन खान, मर्चेंट और धमेचा के साथ ही पांच अन्य लोगों को 3 अक्टूबर को हिरासत में लिया गया और गिरफ्तार कर लिया गया था। यह आरोपी पिछले 20 दिनों से हिरासत में हैं।

इससे पहले गुरुवार को एनसीबी की टीम ने अभिनेता शाहरुख खान के घर और यहां तक कि अभिनेत्री अनन्या पांडे के घर का भी दौरा किया। एजेंसी ने आर्यन की व्हाट्सएप चैट में अनन्या का नाम आने के बाद उन्हें मामले के संबंध में जानकारी देने के लिए तलब किया है।

–आईएएनएस

सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची में कथित जालसाजी मामले में अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी

नई दिल्ली । राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के मामले में सुनवाई अब 18 अप्रैल को होगी। सोनिया...

हजारीबाग में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और डीजीपी को भेजा नोटिस

रांची । झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ इलाके में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या की वारदात पर सोमवार को हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए...

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस: जांच के लिए एनआईए को मिला 45 दिन का और समय

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण ब्लास्ट मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 45...

केरल हाईकोर्ट का चुनाव आयोग को निर्देश, बी. गोपालकृष्णन के खिलाफ शिकायत दो महीने में निपटाई जाए

कोच्चि । केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया कि वह दो महीने के भीतर उस शिकायत पर विचार करे, जिसमें आरोप लगाया गया है कि...

पंजाब : मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

मोहाली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जालंधर जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत पंजाब के पटवारी चमकौर लाल और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ अभियोजन...

असम के पोंजी घोटाले में ईडी ने 13.41 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की

गुवाहाटी । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुवाहाटी क्षेत्रीय कार्यालय ने मंगलवार को मेसर्स डीबी स्टॉक कंसल्टेंसी और उसके मालिक दीपांकर बर्मन से जुड़े एक बड़े पोंजी घोटाले के सिलसिले में...

दिल्ली ब्लास्ट: एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किले के इलाके में हुए बम धमाके के मामले में चल रही जांच के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के...

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

अवैध टेंट के व‍िवाद में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, ‘आप’ के सदस्‍यों पर आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली के शालीमार बाग सीए ब्लॉक स्‍थित एक सार्वजनिक पार्क में अवैध रूप से टेंट लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं की दबंगई का एक...

लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम पर हुए गोलीबारी के मामले के मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। लॉरेंस बिश्नोई...

editors

Read Previous

पहला टेस्ट : लंच तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 21/1, बुमराह ने दिया पहला झटका

Read Next

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड : चौथा टेस्ट पांच जनवरी से एससीजी में खेला जाएगा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com