यूपी में संदिग्ध आतंकियों के परिवार ने किया बेगुनाह होने का दावा

लखनऊ: आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) द्वारा अल-कायदा की एक शाखा अंसार गजवत-उल-हिंद के साथ कथित संबंधों के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किए जाने के लगभग एक पखवाड़े बाद, उनके परिवार अब दावा कर रहे हैं कि वे निर्दोष हैं और उनको रिहा किया जाना चाहिए। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, उनमें से एक आरोपी शकील की पत्नी अंबरीन ने कहा कि उसके पति को एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद उसका जीवन खतरे में पड़ गया था। उसने कहा कि उसका पति दिहाड़ी मजदूर है और उसकी सास बीमार है।

एक दूसरे संदिग्ध आरोपी और ई-रिक्शा चालक, 50 वर्षीय मसीरुद्दीन की पत्नी, जिसे भी गिरफ्तार किया गया था, उसने कहा, “मेरे पति हमारे घर के बाहर खड़े थे जब एटीएस अधिकारी उन्हें अपने साथ ले गए। उन्होंने कहा कि वे उससे पूछताछ करेंगे और वह जल्द ही घर लौट आएगा। बाद में , उन्होंने घर में तोड़फोड़ की। उन्होंने एक प्रेशर कुकर उठाया और इसे सबूत होने का दावा किया।”

30 वर्षीय मिनाज अहमद के माता-पिता सिराज और तलत फातिमा ने दावा किया कि उनके बेटे की मार्च में हर्निया की सर्जरी हुई थी और उसके बाद उसे आराम करने की सलाह दी गई थी।

एक अन्य आरोपी मुस्तकीम की पत्नी ने कहा कि वह पिछले 18 वर्षों से विकलांग थी और उसका समर्थन करने के लिए उसके पास केवल उसका पति है।

एक अन्य आरोपी मोइद की पत्नी उजमा ने कहा, “मेरे पति की गिरफ्तारी के दिन से ही हमारे पड़ोस में हिंदू और मुसलमान दोनों हमें भोजन मुहैया करा रहे हैं। क्या यह उनकी बेगुनाही का सबूत नहीं है?”

रिहाई मंच के अध्यक्ष मोहम्मद शोएब ने कहा, “यह विडंबना है कि अल-कायदा का नाम, जो अब निष्क्रिय है, उसका इस्तेमाल किया जा रहा है। क्या ऐसा संगठन यूपी में आतंकी गतिविधियों के लिए जंग लगे चाकू, बेकार बंदूकें और कुकर बम का इस्तेमाल कर सकता है?”

भूमि विवादों के लिए अलग राजस्व न्यायिक सेवा की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों को भूमि विवादों के निपटारे के लिए अलग...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

हैदराबाद : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हैदराबाद । हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट के कस्टमर सपोर्ट ईमेल पर एक बम धमकी भेजी...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशनों की ओर जाने वाली सड़कों पर सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण या अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों तक जाने वाली सड़कों...

एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराएगा भारत

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच रहे हैं। वह यहां 28 अप्रैल को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक...

कड़कड़डूमा कोर्ट की महिला वकील पर जानलेवा हमले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

नई दिल्ली । दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकील मधु राजपूत पर उनके पति द्वारा जानलेवा हमले का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम...

दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड...

रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, कोर्ट ने बैंक अकाउंट अनफ्रीज करने का दिया आदेश

मुंबई । सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) स्पेशल कोर्ट ने एक अहम फैसले...

दिल्ली विधानसभा का अगला सत्र 28 अप्रैल से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगा

नई दिल्ली । हाल ही में मिली बम धमकियों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में पुराने सचिवालय स्थित विधानसभा भवन में आठवीं दिल्ली विधानसभा का पांचवां सत्र मंगलवार को सुबह 11...

भाजपा नेता हत्याकांड: उम्रकैद के खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंचे कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी

बेंगलुरु । भाजपा नेता योगेश गौड़ा हत्याकांड में विशेष अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद कांग्रेस नेता और विधायक विनय कुलकर्णी ने शनिवार को कर्नाटक हाईकोर्ट में...

75 लाख वंचित छात्रों को 7,900 करोड़ रुपए से अधिक की शैक्षिक सहायता दी गई: वीरेंद्र कुमार

नई दिल्ली । केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि वंचित छात्रों के शैक्षिक सशक्तिकरण के तहत, 2025-26 में 75 लाख से अधिक अनुसूचित जाति लाभार्थियों...

टीएमसी की पूर्व सांसद नुसरत जहां पूछताछ को ईडी के कोलकाता कार्यालय में पेश हुईं

कोलकाता । अभिनेत्री से राजनेता बनी और पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की बसीरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस की पूर्व लोकसभा सांसद नुसरत जहां बुधवार सुबह कोलकाता के...

editors

Read Previous

रेमडेसिविर, एचसीक्यू का कोई एंटीवायरल प्रभाव नहीं : डब्ल्यूएचओ

Read Next

तुर्की में अचानक आई बाढ़ में 27 लोगों की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com