सीबीआई जांच से प्रभावित हो सकती है लो-फ्लोर एसी बसों की खरीद

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय (एमएचए) ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की ओर से 1,000 लो-फ्लोर एसी बसों की खरीद और वार्षिक रखरखाव अनुबंध (एएमसी) से संबंधित सौदे की सीबीआई जांच की सिफारिश की है, जिसके बाद परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि डीटीसी द्वारा बसों की खरीद में लंबी अवधि की देरी हो सकती है।

अधिकारी ने कहा कि 2008 के बाद से डीटीसी ने एक भी बस नहीं खरीदी है और एएमसी का 15 साल का अनुबंध समाप्त होने के बाद डीटीसी को अपनी सेवाएं बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि अनुबंध के 12 साल पहले ही पूरे हो चुके हैं और डीटीसी इसे अगले तीन साल के लिए बढ़ाने की प्रक्रिया में है।

अधिकारी ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि डीटीसी अगले कुछ वर्षों तक नई बसों को खरीदने में सक्षम होगी जब तक कि गृह मंत्रालय द्वारा अनुशंसित जांच पूरी नहीं हो जाती, जिसमें लंबा समय लग सकता है। यह न केवल नई बसों की खरीद की संभावना को रोक देगा, बल्कि डीटीसी के तहत कई डवलपमेंट पर भी असर पड़ेगा। डीटीसी द्वारा 2008 से नई बसों की खरीद के लिए लगातार बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है।”

अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, “डीटीसी को कई अन्य सेवाओं के लिए बोली लगाने वालों को खोजने में अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि कंपनियां विवाद में नहीं पड़ना चाहती हैं।”

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल द्वारा गठित एक समिति ने 1,000 लो-फ्लोर वातानुकूलित बसों की खरीद और एपीएम से संबंधित विभिन्न खामियां बताई, जिसके बाद एमएचए ने मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की है।

तीन सदस्यीय समिति ने एएमसी टेंडर में पात्रता मापदंड को लेकर सवाल उठाया था।

समिति ने अपनी 11 पन्नों की रिपोर्ट में पाया था कि एएमसी ने ‘गुटबंदी’ और ‘एकाधिकार मूल्य निर्धारण’ को प्रोत्साहित किया।

इसमें खरीद और एएमसी टेंडरिंग की एक सीक्वेंसिंग भी शामिल थी, जिसमें एक ऐसी स्थिति पैदा हुई जहां दोनों बोलीदाताओं को पता था कि वे खेल में एकमात्र खिलाड़ी हैं।

एमएचए के अतिरिक्त सचिव (केंद्र शासित प्रदेश), गोविंद मोहन ने 16 अगस्त को दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव को केंद्र के फैसले से अवगत कराया था।

मोहन ने मुख्य सचिव को लिखा, “मैं यह दिल्ली सरकार द्वारा 1,000 लो-फ्लोर बसों की खरीद और मामले की विस्तृत जांच के लिए एनसीटी दिल्ली सरकार द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के संबंध में लिख रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “इस मंत्रालय में मामले की जांच की गई है और सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के साथ, डीओपीटी से केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा मामले में प्रारंभिक जांच करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।”

हालांकि, दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने सभी आरोपों का खंडन करते हुए दावा किया है कि आप सरकार की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

विवाद के बावजूद, दिल्ली सरकार ने अभी तक इस सौदे को रद्द नहीं किया है, बल्कि इसे 12 जून को रोक दिया है।

वर्तमान में, 11,000 से अधिक बसों की आवश्यकता के मुकाबले दिल्ली में कुल 6,793 बसें हैं, जिनमें से 3,760 डीटीसी के तहत हैं और 3,033 क्लस्टर योजना के तहत हैं।

मार्च 2020 से, क्लस्टर योजना के तहत कुल 452 नई बसें जोड़ी गईं हैं, लेकिन 2008 से डीटीसी के तहत एक भी बस को शामिल नहीं किया गया है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

बंगाल पुलिस ने रंगदारी के मामले में तृणमूल नेता इफ्तिखार अहमद को किया गिरफ्तार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता इफ्तिखार अहमद उर्फ ​​पप्पू को कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। इन मामलों...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

लॉकडाउन के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर हुई थी पेड़ों की कटाई, हाईकोर्ट ने जांच पूरी नहीं होने पर किया सवाल

रांची । झारखंड में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कथित अवैध कटाई से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी प्रगति...

रिजु दत्ता का टीएमसी पर हमला, बोले-फ्रीज खातों को लेकर पार्टी इतनी बेचैन क्यों है?

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबति लीडर रिजु दत्ता ने टीएमसी बैंक अकाउंट, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और प्रिवेंशन डिटेंशन एक्ट से जुड़े हाईकोर्ट के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: अदालत ने सास गिरिबाला और पति की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाई

भोपाल । एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14...

झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार...

यूसीसी पर बहस तेज : जमीयत उलेमा-ए-हिंद का पुरजोर विरोध, कांग्रेस नेता ने व्यापक चर्चा पर दिया जोर

नई दिल्ली । देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बहस तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के शामली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मोहम्मद...

नादिगर संगम चुनाव: नासर, विशाल और कार्थी के कार्यकाल विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

चेन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें अभिनेता नासर, विशाल कृष्णा और कार्थी के दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (नादिगर संगम) के...

पेपर लीक और राम मंदिर मामले को लेकर सीपी जोशी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

भीलवाड़ा । भाजपा सांसद सीपी जोशी ने रविवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

editors

Read Previous

तमिलनाडु की सुपरमार्केट चेन में आयकर विभाग की तलाशी

Read Next

यूपीटीईटी पेपर लीक मामले में परीक्षा नियामक अधिकारी संजय उपाध्याय गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com