नांदेड़ अस्पताल की त्रासदी : 4 शिशुओं सहित 7 और लोगों की मौत, कांग्रेस ने की सरकार की आलोचना

नांदेड़ । नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में मौत का नृत्य जारी है। यहां कल रात से 4 शिशुओं सहित 7 और लोगों की मौत हो गई। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने मंगलवार एक एक्स पोस्ट में कहा कि सरकारी अस्पताल में मौतों का सिलसिला लगातार जारी है और सरकार को इसके लिए जिम्मेदारी तय करनी चाहिए।

आलोचना झेल रहे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह आगे कदम उठाने से पहले घटना पर पूरी जानकारी लेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने त्रासदी पर दुख व्यक्त किया, भारतीय जनता पार्टी की आलोचना की और उपचारात्मक कदम उठाने का आह्वान किया।

“यह पहली बार नहीं हैै, अगस्त 2023 में, ठाणे के एक अस्पताल में 18 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी। इससे सरकारी स्वास्थ्य विभाग पर सवाल खड़े हो गए है। खड़गे ने कहा, हम नांदेड़ त्रासदी की जांच और जिम्मेदार लोगों के लिए कड़ी सजा की मांग करते हैं। राहुल गांधी ने तीखे स्वर में कहा, “बीजेपी सरकार के पास प्रचार पर खर्च करने के लिए हजारों करोड़ रुपये हैं, लेकिन बच्चों की दवाओं पर नहीं, बीजेपी के लिए गरीबों की जान की कोई कीमत नहीं है।”

प्रियंका वाड्रा ने आग्रह किया, “सरकार को जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़े कदम उठाने चाहिए और पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा देना चाहिए।” राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार, कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले, प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल, शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे, सांसद संजय राउत, सुषमा अंधारे, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रवक्ता संदीप देशपांडे और अन्य ने नांदेड़ अस्पताल में हुई मौतों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

सुले ने मांग की, “इन मौतों के लिए महाराष्ट्र सरकार जिम्मेदार है और स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत को इस्तीफा देना चाहिए।”

गौरतलब है कि सोमवार दोपहर को नांदेड़ के डॉ. शंकरराव चव्हाण सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 12 शिशुओं समेत 24 मौतों के खुलासे से राज्य सहम गया था। चव्हाण ने कहा कि उन्होंने डीन डीआर से बात की है। उन्‍होेंने नर्सिंग और चिकित्सा कर्मचारियों की कमी, कुछ उपकरणों के काम न करने या कुछ विभागों के विभिन्न कारणों से निष्क्रिय होने की जानकारी दी। अंधारे ने स्वास्थ्य अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया और अगस्त के मध्य में ठाणे के छत्रपति शिवाजी महाराज सरकारी अस्पताल में 18 मरीजों की इसी तरह की मौत का हवाला दिया।

— आईएएनएस

ईरान की दमनकारी बासिज फोर्स के प्रमुख को आईडीएफ ने किया ढेर, शीर्ष अधिकारी लारिजानी पर भी निशाना

तेल अवीव । इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष को लेकर इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) ने बड़ी सफलता हाथ लगने का दावा किया है। आईडीएफ ने दावा किया है...

विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरान से 550 से ज्यादा भारतीयों को निकालने में मदद के लिए आर्मेनिया को दिया धन्यवाद

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर बेल्जियम के दौरे पर हैं। मिडिल ईस्ट में इस समय भारी तनाव चल रहा है। ताजा हालात में वहां के...

ईरान में कैसा था राजशाही शासन? इस्लामिक क्रांति के बाद शाह शासन का अंत और धार्मिक सत्ता की हुई शुरुआत

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव लगातार जारी है। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। अमेरिकी सरकार ने पहले ही कह दिया है कि...

ट्रंप की अपील: ऑस्ट्रेलिया ईरानी महिला सॉकर टीम को शरण दे, मौत के खतरे से बचाए- अमेरिका तैयार

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑस्ट्रेलिया सरकार पर मानवीय गलती का आरोप लगाते हुए ईरानी राष्ट्रीय महिला सॉकर टीम को शरण देने की अपील की है। ट्रंप ने...

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के लोगों के लिए जारी की चेतावनी, हिजबुल्लाह के ठिकानों से दूर चले जाएं

नई दिल्ली । ईरान-इजरायल-अमेरिका संघर्ष का असर काफी व्‍यापक हो गया है। दक्षिणी लेबनान में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने लिटानी नदी...

पेजेशकियान की टिप्पणी पर ट्रंप का तंज, ‘पड़ोसी देशों के सामने ईरान ने कर दिया सरेंडर’

वाशिंगटन । ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान की पड़ोसी देशों से मांगी गई माफी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'दबाव' में उठाया गया कदम करार दिया है। शनिवार को...

अन्‍य देशों की मध्यस्थता की कोशिशों के बीच ईरान का कड़ा संदेश, ‘हमें कम मत आंकिए’

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने शुक्रवार को कहा कि कुछ देशों ने अमेरिका और इजरायल के साथ चल रहे झगड़े में बीच-बचाव की कोश‍िश शुरू कर दी...

ईरान: यूएस-इजरायल हमलों के बीच खामेनेई की अंतिम विदाई का समारोह स्थगित

तेहरान । ईरान की राजधानी तेहरान में अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई के लिए बुधवार रात प्रस्तावित समारोह को टाल दिया गया है। ईरानी स्टेट मीडिया ने पुष्टि की...

ईरान ‘अभी रुका नहीं है’, हालात पर पूरी नजर: राष्ट्रपति पेजेशकियान

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने दावा किया है कि उनका देश रुक नहीं गया है, बल्कि सियासी नेताओं और देश भर के गवर्नरों से संपर्क साधे हुए...

ईरान पर हमले से पहले ट्रंप ने 74 बार दी थी चेतावनी

वाशिंगटन । ईरान के खिलाफ मिलिट्री हमले का फैसला लेने से पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कम से कम 74 बार यही मैसेज दे चुके थे: तेहरान के पास न्यूक्लियर...

अमेरिका और खाड़ी देशों ने ईरान के मिसाइल हमलों की निंदा की

वाशिंगटन । इजरायल और अमेरिका की ओर से किए गए हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में कई देशों पर हमले कर दिए। ईरान की तरफ से किए गए...

ईरान बैलिस्टिक हमलों में नागरिकों को निशाना बना रहा, यह ‘युद्ध अपराध’ है : इजरायली प्रवक्ता

तेल अवीव । इजरायल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ओरेन मर्मोरस्टीन ने रविवार को ईरानी शासन पर जानबूझकर बैलिस्टिक मिसाइलों से नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने इन...

admin

Read Previous

एशियाई खेल : भारत ने 3 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य पदक जीते, बैडमिंटन व ट्रैप टीमों के लिए ऐतिहासिक रहा दिन

Read Next

न्यूज़क्लिक से जुड़े पत्रकारों पर छापेमारी पर अनुराग ठाकुर ने कहा, जांच एजेंसी स्वतंत्र है

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com