केंद्र ने कोविड टीकाकरण अभियान का 1 साल पूरा होने पर डाक टिकट जारी किया

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने स्वदेशी कोविड वैक्सीन विकसित करने में भारत की उपलब्धि पर रविवार को एक स्मारक डाक टिकट जारी किया। देश में कोविड टीकाकरण अभियान पिछले साल 16 जनवरी से शुरू हुआ था, इसलिए इसकी पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने एक वर्चुअल कार्यक्रम में डाक टिकट जारी किया और भारत के टीकाकरण अभियान को ‘दुनिया में सबसे सफल’ करार दिया।

मंडाविया ने एक ट्वीट में कहा, “आज वैक्सीन ड्राइव का 1 वर्ष पूरा होने के अवसर पर आईसीएमआर और भारत बायोटेक द्वारा संयुक्त रूप से विकसित स्वदेशी कोवैक्सीन पर एक डाक टिकट जारी किया गया है, जो पीएम नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करता है।”

उन्होंने इसी ट्वीट में आगे सभी वैज्ञानिकों को बधाई और धन्यवाद दिया।

मंत्री ने एक चित्रमय रिप्रेजेंटेशन भी साझा किया, जिसमें दिखाया गया है कि भारत का टीकाकरण अभियान कैसे शुरू हुआ और कैसे एक वर्ष में 150 करोड़ से अधिक लोगों को टीके लगाने में देश कामयाब रहा।

जैसा कि भारत में टीकाकरण अभियान की पहली वर्षगांठ है, अब तक 1,68,19,744 सत्रों में चले अभियान के तहत 156.76 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों में 66 लाख से अधिक टीके की खुराक दी गई हैं।

मंडाविया ने ट्विटर पर कहा, “16 जनवरी, 2021 को हमेशा याद किया जाएगा! भारत को 157 करोड़ कोविड-19 टीकाकरण को पार करने के लिए बधाई, वह भी सिर्फ 1 साल में। पीएम नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ, भारत कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में दुनिया में एक उदाहरण के रूप में उभरा है।”

कोविड महामारी के खिलाफ भारत की सामूहिक लड़ाई पिछले साल 16 जनवरी को पूरे देश में टीकाकरण अभियान के साथ शुरू हुई थी।

इस अभियान को बाद में वरिष्ठ नागरिकों और कॉमरेडिडिटी वाले लोगों तक विस्तारित किया गया और अंत में 18 वर्ष से ऊपर उम्र के सभी लोगों को टीका लगाना सुनिश्चित किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और 60 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों को एहतियाती खुराक देने का अभियान इस महीने 10 जनवरी को शुरू हुआ था।

–आईएएनएस

ईरान की सियासत का अहम चेहरा बन कर उभर रहे गालिबाफ! ट्रंप के प्रस्ताव को बताया फेक

नई दिल्ली । ईरान की राजनीति में इन दिनों एक नाम काफी चर्चा में है, और ये मोहम्मद बागर गालिबाफ का है। मौजूदा समय में वे इस्लामिक कंस्लटेटिव असेंबली, यानी...

बांग्लादेश में खाद्य महंगाई की ‘रेड’ स्थिति बरकरार, हालिया वृद्धि से बढ़ी चिंता

नई दिल्ली । बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्टों और वर्ल्ड बैंक की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, देश लगभग पिछले तीन वर्षों से भी उन अर्थव्यवस्थाओं की 'रेड' श्रेणी में बना हुआ है,...

ईरान के नए सुरक्षा प्रमुख होंगे मोहम्मद बाघेर जोलघदर, लारीजानी की मौत के बाद खाली था पद

तेहरान । ईरान ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का नया प्रमुख नियुक्त कर लिया है। नए सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी का स्थान लेंगे, जिनकी 17 मार्च को एयर स्ट्राइक में मौत...

तेल अवीव पर ईरानी मिसाइल हमला, कई घायल, इमारतों को भारी नुकसान

तेल अवीव । इजरायली अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को ईरान की ओर से दागी गई एक मिसाइल तेल अवीव में आकर ग‍िरी। धमाके में कई लोग घायल हो गए...

ईरानी मीडिया का दावा ‘एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला हुआ’, खोर्रमशहर के गवर्नर बोले ‘पाइपलाइन को बनाया निशाना’

तेहरान । ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि मंगलवार को दो गैस संयंत्रों और एक पाइपलाइन को निशाना बनाया गया। फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...

इंडोनेशिया में टीबी के खिलाफ जंग तेज, टीकाकरण को लेकर बनाई राष्ट्रीय रणनीति

जकार्ता । इंडोनेशिया ने वर्ल्ड टीबी डे के मौके पर ऐलान किया कि वो तपेदिक (टीबी) के खिलाफ जंग पूरी मुस्तैदी से लड़ेगा। देश संक्रमण को रोकने, संक्रमितों को ट्रेस...

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

वॉशिंगटन । ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच युद्ध से उपजी चिंताओं के बीच पाकिस्तान दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश करता नजर आ रहा है। वह अमेरिका के...

ट्रंप के ईरान अल्टीमेटम पर रूस का स्पष्ट मत, ‘राजनीतिक और रणनीतिक तरीका अपनाना ही बेहतर’

मास्को । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया, इसके बाद तेहरान ने भी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। दुनिया इन बयानों से...

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक ऊर्जा संयंत्र पर हमने हमला टाला: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर अमेरिका अगले 5 दिन तक कोई हमला नहीं करेगा। ट्रंप ने ट्रुथ पोस्ट...

होर्मुज से गुजरने पर 2 मिलियन डॉलर लेने का दावा निराधार: ईरान

नई दिल्ली । होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर 2 मिलियन डॉलर वसूले जाने के दावे को लेकर फैल रही खबरों पर भारत स्थित ईरानी दूतावास ने स्पष्ट और...

ईरानी लॉन्ग रेंज मिसाइल के निशाने पर ब्रिटेन नहीं: पीएम स्टार्मर

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा है कि फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं है कि मुख्य भूमि ब्रिटेन को ईरान द्वारा निशाना बनाया जा रहा है, साथ...

सरकार को मिडिल ईस्ट युद्ध रुकवाने के लिए कोशिश करनी चाहिए : रामगोपाल यादव

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच लोकसभा में पीएम मोदी के संबोधन पर विपक्षी दलों के नेताओं ने कहा कि वर्तमान की स्थिति काफी गंभीर है...

editors

Read Previous

कोहली के दांव से चित हुए सौरभ गांगुली

Read Next

कम टेस्टिंग पर सत्येंद्र जैन ने आईसीएमआर के दिशानिर्देशों का दिया हवाला

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com