हर चार में एक वयस्क भारतीय हाई बीपी का शिकार: एम्स

नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के शीर्ष डॉक्टरों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने देश में बढ़ते हाई ब्लड प्रेशर के मामलों पर चिंता जताते हुए इसे समय रहते नियंत्रित करने की जरूरत पर जोर दिया है। उनका मानना है कि अब समय आ गया है कि हाई ब्लड प्रेशर को पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी के रूप में प्राथमिकता दी जाए। इसके तहते हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की स्क्रीनिंग को सुधारा जा सकता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनका ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहे। जोधपुर एम्स मं आयोजित इस उच्च स्तरीय बैठक के दौरान गैर-संचारी रोग (एनसीडी) नियंत्रण और खासकर हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की खतरनाक रूप से बढ़ती तादाद को नियंत्रित करने के लिए एक रोडमैप बनाने पर विचार-मंथन किया गया।

इस एक दिवसीय विचार-मंथन में जोधपुर और गोरखपुर एम्स के शीर्ष डॉक्टरों के अलावा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, गुजरात, आईसीएमआर-नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर इम्प्लीमेंटेशन रिसर्च ऑन एनसीडी (एनआईआईआर-एनसीडी), नेशनल हेल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर (एनएचएसआरसी) और इंडिया हाइपरटेंशन कंट्रोल इनिशिएटिव (आईएचसीआई) के विशेषज्ञ शामिल हुए। हालांकि, ब्लड प्रेशर का पता लगाना आसान है और कम खर्च वाली दवाओं से इसका इलाज अपेक्षाकृत संभव है, इसके बावजूद यह अब एक पूर्ण स्वास्थ्य संकट बन गया है। प्रत्येक चार में से एक वयस्क भारतीय इससे पीडि़त है।

इसे दुनिया में मौत का सबसे बड़ा कारण या हत्यारा माना जाता है। इसकी वजह से सालाना कम से कम एक करोड़ 8 लाख लोग मौत के शिकार होते हैं। जबकि यह 21.2 करोड़ लोगों के डिसेबिलिटीज-एडजस्टेड लाइफ ईयर्स के लिए जिम्मेदार है। दुनिया के 1.4 अरब से ज्यादा लोग इस स्थायी रोग के साथ जी रहे हैं। अनियंत्रित ब्लड प्रेशर भारत में अकाल मृत्यु और विकलांगता का एक प्रमुख कारण बन गया है।

गुजरात के स्टेट हेल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. ए. एम कादरी ने इस विचार-मंथन में कहा कि भारत में दिल के दौरे का ज्यादातर कारण अनियंत्रित हाई ब्लड प्रेशर को माना जाता है। ब्लड प्रेशर के इलाज में लापरवाही के चलते ऐसा होता है। हमारा अनुमान है कि ब्लड प्रेशर के मरीजों की वास्तविक संख्या के केवल आधे का पता चल पाया है। उनमें से भी दस में से सिर्फ एक का ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। जबकि सभी गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की निरंतर देखभाल और इलाज की आवश्यकता होती है। हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटिज पर ध्यान केंद्रित करना बेहद महत्वपूर्ण है। इन्हें भारत की मूक महामारी भी कहा जाता है। उधर, एम्स गोरखपुर की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. सुरेखा किशोर ने हाई ब्लड को देशभर में प्राथमिकता देने और इससे पीडि़त लोगों को समय पर परामर्श लेने को महत्वपूर्ण कदम बताया।

डॉ. सुरेखा किशोर ने कहा कि बिना निदान वाले और अनुपचारित उच्च रक्तचाप संकट से लड़ाई के लिए डॉक्टरों, सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों, चिकित्सा संघों को एक समन्वित कार्यबल के रूप में एकजुट होना चाहिए। विशेषज्ञों के रूप में यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट पर ध्यान दें जो दिनों-दिन बिगड़ता जा रहा है। एम्स जोधपुर के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डीन और कम्युनिटी एवं फैमिली मेडिसिन विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. पंकज भारद्वाज ने इस विचार-मंथन सत्र का समापन किया। सत्र का समापन करते हुए डॉ. भारद्वाज ने कहा कि देशभर की चिकित्सा बिरादरी इस बात का पूरा संज्ञान लेती है कि यह समय की आवश्यकता है कि स्थानीय स्तर के समाधान, जागरूकता निर्माण, रोगी सहायता समूह को मजबूत बनाने, नीति-निर्माताओं के साथ चर्चा करने के साथ-साथ हम हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए हेल्थ डिलीवरी को मजबूत बनाने के तरीकों की तलाश करेंगे।

इस दिशा में बहुत सारे अच्छे काम पहले से हो रहे हैं। उन नवाचारों और बेहतर कार्यप्रणालियों पर विशेष ध्यान देना सार्थक कदम होगा।

————- इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम

ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, 48 घंटों में होर्मुज स्ट्रेट न खोलने पर पावर प्लांट्स पर करेंगे हमला

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ईरान 48 घंटों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से नहीं खोलता है तो संयुक्त राज्य अमेरिका...

डिमोना और अराद में ईरान के हमले के बाद पीएम नेतन्याहू ने लिया स्थिति का जायजा, जरूरी मदद का दिया निर्देश

तेल अवीव । ईरान ने इजरायल के परमाणु ठिकाने पर बड़ा हमला किया है। ईरान ने इजरायल के दक्षिणी शहरों में न्यूक्लियर सिटी डिमोना के साथ अराद में बड़ा मिसाइल...

श्रीलंका में ईंधन की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी, बस सेवाएं प्रभावित

कोलंबो । श्रीलंका की सरकारी स्वामित्व वाली सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने ईंधन की कीमतों में संशोधन की घोषणा की। ऑटो डीजल, पेट्रोल और केरोसिन सहित सभी ईंधन उत्पादों की कीमतों...

फ्लोरिडा में यूक्रेन-यूएस के वार्ताकारों की बैठक, एनएसडीसी सचिव बोले- ‘मुख्य मुद्दों’ पर हुई चर्चा

फ्लोरिडा । यूक्रेन-यूएस के प्रतिनिधिमंडल ने फ्लोरिडा राज्य में हुई नई बातचीत में "खास मुद्दों" और यूक्रेन संकट को सुलझाने के अगले कदमों पर चर्चा की। यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा...

रॉबर्ट मुलर : आतंकवाद के खिलाफ भारत-अमेरिकी संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने वाली शख्सियत

वॉशिंगटन । फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट एस. मुलर III को एक ऐसी शख्सियत के तौर पर याद किया जा रहा है जिनका व्यक्तित्व शांत था लेकिन...

अमेरिका विश्व ऊर्जा बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: रूसी विदेश मंत्री

मॉस्को । रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रूसी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका ग्लोबल एनर्जी मार्केट में अपना दबदबा बनाने की नीति अपना रहा...

अफगानिस्तान ने लगाया आरोप, युद्धविराम के बावजूद पाकिस्तान डूरंड लाइन पर कर रहा गोलाबारी

काबुल । पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने ईद के मद्देनजर 18 से 23 मार्च अस्थायी युद्ध विराम पर सहमति जताई है, लेकिन अफगानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तान की सेना युद्ध...

सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद में एक भारतीय नागरिक की मौत, दूतावास ने जताया दुख

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग को आज 21 द‍िन हो गए हैं। इस बीच सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद से एक भारतीय नागरिक की मौत की...

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने काबुल हवाई हमले पर उठाए गंभीर सवाल, पाकिस्तान से मांगा जवाब

काबुल/इस्लामाबाद । वैश्विक मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित एक नशामुक्ति पुनर्वास केंद्र पर पाकिस्तान के हालिया हवाई हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के...

हॉर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देना तेहरान की दोस्ती का प्रमाण: ईरानी राजनयिक

मुंबई । मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूत सईद रज़ा मोसायब मोतलघ ने शुक्रवार को कहा कि हॉर्मुज़ स्ट्रेट के जरिए भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का तेहरान का...

ओमान की खाड़ी के पास इंडियन नेवी ने बढ़ाई अपने वॉरशिप की तादाद, भारतीय फ्लैग्ड शिप्स को कर रही है एस्कॉर्ट

नई दिल्ली । वेस्ट एशिया में युद्ध जैसे हालातों ने दुनिया भर में एनर्जी सिक्योरिटी पर संकट के बादल खड़े कर दिए हैं। भारतीय फ्लैग्ड टैंकरों को 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'...

लारीजानी देश के समर्पित सेवक थे, यूएस-इजरायल के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए यूएन : ईरान

नई दिल्ली । ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिव अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में आंतरिक सुरक्षा के उप-प्रमुख अलीरेजा बायात, समेत कई...

editors

Read Previous

चेतन दत्ता दबाएंगे ट्विन टावर के ब्लास्ट का फाइनल बटन

Read Next

मध्य प्रदेश में 100 करोड़ का ऑफिस बना रही भाजपा, छत पर होगा हेलीपैड

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com