दिल्ली: 1965 के बाद पहली बार इतना घटा है यमुना का जल स्तर


नई दिल्ली: हरियाणा से पानी नहीं छोड़े जाने के चलते दिल्ली में यमुना का जल स्तर 7.5 फीट घट गया है। दिल्ली जलबोर्ड ने कहा कि अगर हरियाणा ने पानी नहीं छोड़ा तो, दिल्ली में त्राहिमाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

दिल्ली जलबोर्ड ने कहा कि 1965 के बाद पहली बार यमुना का जल स्तर इतना घटा है और इसके चलते दिल्ली में रोजना 100 एमजीडी पानी का उत्पादन प्रभावित हो रहा है। दिल्ली जलबोर्ड ने उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने कहा कि सेंट्रल दिल्ली, वेस्ट दिल्ली और साउथ दिल्ली में जल संकट गहरा गया है, जिसमें पीएम आवास, राष्ट्रपति भवन, सुप्रीम कोर्ट और अंतरराष्ट्रीय दूतावास शामिल हैं। डीजेबी ने याचिका दायर कर सुप्रीम कोर्ट से 1995 में दिए अपने आदेश के अनुसार हरियाणा सरकार को रोजाना पानी देने के लिए निर्देशित करने की मांग की है। राघव चड्ढा ने कहा कि हम झोली फैला कर मांगते हैं कि दिल्ली वालों को मानवीय और कानूनी आधार पर उनके हक का पानी दीजिए। इस पर राजनीति न करिए।

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने हरियाणा से यमुना में पानी नहीं छोड़े जाने की वजह से दिल्ली में गहराए जल संकट के मद्देनजर सोमवार को वजीराबाद बैराज का निरीक्षण किया। राघव चड्ढा ने कहा कि हरियाणा की खट्टर सरकार सुप्रीम कोर्ट के दिए आदेश के अनुसार दिल्ली को पानी दे।

उन्होंने कहा कि वजीराबाद बैराज में हरियाणा की ओर से यमुना नदी का पानी छोड़ा जाता है। हम सीधा नदी से पानी उठाकर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में देते हैं और उसे अपने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में साफ करते हैं। इसके बाद हम लोगों के घरों तक पहुंचाते हैं। यह नदी पूरी भरी हुई होती है और नदी का स्तर 7.50 फीट और ऊपर होता है, लेकिन आज पानी बहुत कम स्तर पर नजर आ रहा है और एक बहुत बड़ा खाली मैदान नजर आ रहा है। यह रिवर बेल्ट पूरा भरा होता है, लेकिन क्योंकि हरियाणा ने दिल्ली के हक और दिल्ली के अधिकार का पानी रोक लिया है, इसके चलते आज नदी सूख गई है।

राघव ने कहा कि रिवर बेल्ट इतना सूख गया है कि आप यहां क्रिकेट या हॉकी भी खेल सकते हैं। हरियाणा ने दिल्ली के अधिकार का कम से कम 120 एमजीडी पानी आज के समय में रोका हुआ है, जिसके चलते दिल्ली में एक जल संकट बनता नजर आ रहा है।

डीजेबी उपाध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली एक लैंड लॉक शहर है। हम लोग आसपास पड़ोसी राज्यों से घिरे हुए हैं। पड़ोसी राज्यों पर हम अपने जलापूर्ति के लिए निर्भर हैं। लेकिन हरियाणा सरकार ने दिल्ली का हक मार लिया है। हरियाणा हमें अपने अधिकार और हक का पानी नहीं दे रहा है। उन्होंने पानी इस कदर रोका है कि 1965 के बाद पहली बार यमुना नदी का जल स्तर इस वजीराबाद बैराज पर इतना घट गया है।

–आईएएनएस

मौसम विभाग की भविष्यवाणी: तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी के साथ चलेगी लू

चेन्नई । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की है कि तमिलनाडु के आंतरिक भागों में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा, और अधिकतम तापमान...

एनसीआर में 8 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम, तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

नोएडा । एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण क्षेत्र में लगातार बादल छाए हुए...

एनसीआर में तेज हवाओं से राहत, अधिकांश इलाके रेड जोन से बाहर, प्रदूषण में आंशिक सुधार

नोएडा । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पिछले कुछ दिनों से चल रही तेज सतही हवाओं ने लोगों को प्रदूषण से राहत प्रदान की है। मौसम विभाग के अनुसार, आने...

एक बार फिर बदलेगा एनसीआर का मौसम, बारिश-आंधी से गिरेगा तापमान, हवा हुई साफ

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 31 जनवरी और 1 फरवरी को...

वायु प्रदूषण रोकने के लिए कोलकाता के मेयर ने पुलिस को दिए सक्रिय रहने के निर्देश

कोलकाता । कोलकाता हाईकोर्ट ने बढ़ते वायु प्रदूषण पर संज्ञान लिया है, जिसके बाद कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने शहर के सभी पुलिस स्टेशनों और ट्रैफिक चौकियों को एयर...

चेन्नई में वायु गुणवत्ता की जांच के लिए 100 डिजिटल सेंसर बोर्ड लगाए जाएंगे

चेन्नई । वायु प्रदूषण के प्रतिकूल प्रभाव दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में ग्रेटर चेन्नई नगर निगम ने शहर भर में वायु गुणवत्ता की निगरानी के लिए उन्नत तकनीक...

एनसीआर में वायु प्रदूषण पर हाई-लेवल बैठक: भूपेंद्र यादव ने दिल्ली सरकार के एक्शन प्लान की समीक्षा की

नई दिल्ली । पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के शहरों में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार की कार्ययोजना...

पश्चिम बंगाल में कड़ाके की ठंड जारी, कोलकाता समेत कई जिलों में गिरा तापमान

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में जारी ठंड शनिवार को और बढ़ गई है। कोलकाता समेत कई जिलों में तापमान और नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ...

दिल्ली के लोगों को स्वच्छ हवा मुहैया कराना भाजपा सरकार की प्राथमिकता: प्रवीण खंडेलवाल

नई दिल्ली । दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर दिल्ली की भाजपा सरकार विपक्ष के सवालों में घिर गई है। विपक्ष का दावा है कि सरकार प्रदूषण के रोकथाम के लिए...

मौसम: उत्तर प्रदेश में ठंड के साथ घने कोहरे ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में लगातार दूसरे दिन की शुरुआत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ हुई। इससे जनजीवन पर असर दिखाई पड़ने लगा है।...

दिल्ली में एक्यूआई 450 के पार, एनसीआर में जीआरएपी-4 इमरजेंसी पाबंदियां लागू

नई दिल्ली । ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (जीआरएपी) स्टेज 4 के तहत सख्त प्रदूषण नियमों के लागू होने के बाद, रविवार को दिल्ली भर में इमरजेंसी पाबंदियां लगा दी गईं...

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ युद्ध, मेट्रो को बनना होगा मॉडल एजेंसी: सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह अपने विभिन्न निर्माण स्थलों पर प्रभावी धूल...

admin

Read Previous

कर्नाटक भाजपा आरएसएस की कठपुतली, उनके आदेश पर काम कर रही है : सिद्धारमैया

Read Next

अमेरिकी नियामक ने अमेजॉन पर खतरनाक उत्पादों के लिए ठोका मुकदमानई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com