राम वनगमन मार्ग को मिलेगी रामायण कालीन वृक्षों की छांव


विवेक त्रिपाठी

26 जून, 2021

tलखनऊ: राम वनगमन मार्ग को मिलेगी रामायण कालीन वृक्षों की छांव। बेला और चमेली से महकेगा पूरा रास्ता। जगह जगह लगने वाले कदम,रसाल,अशोक,पारिजात,और जामुन आदि के वन त्रेतायुग के परिवेश को पूरी तरह जीवंत करेंगे। इनके पौधों का रोपण वैदिक रीति से होगा।

मालूम हो कि वनवास होने पर भगवान श्रीराम जिस रास्ते से गुजरे थे, उसे पौराणिक ग्रन्थों में राम वनगमन मार्ग के नाम से जाना जाता है। महर्षि बाल्मीकि द्वारा रचित रामायण में अयोध्या और इस मार्ग पर 88 वृक्ष प्रजातियों का वर्णन मिलता है। मुख्यमंत्री की मंशा राम वनगमन मार्ग और उसके अगल-बगल पड़ने वाले ग्राम सभाओं में इसी प्रजाति के वृक्ष और वन लगाने की है। इसमें वृक्षों के अलावा झाड़ियां और घास भी शामिल हैं। इस वर्ष कुल मिलाकर 27,720 पौधों के रोपण किया जाना है।

वन जाते समय भगवान श्रीराम ने तमसा नदी के किनारे पहली रात गुजारी थी। इस जगह को रामचौरा (गौराघाट) के नाम से भी जाना जाता है। अयोध्या वन प्रभाग द्वारा इस स्थान पर इस वर्ष 200 ब्रिकगार्ड बनाए गए हैं। इनमें वैदिक रीति से पौधरोपण कराया जायेगा। इसी तरह बिसुही नदी के किनारे गक्रिजा माता के मंदिर वहां भी इसी तरह पौधरोपण होना है। बिसुही नदी को पार करने के पूर्व इस मंदिर में भी भगवान श्री राम ने पूजा अर्चना की थी। इसके अलावा राम वनगमन मार्ग पर पडने वाले धार्मिक स्थलों पर भी पौधरोपण होना है। राम वनगमन मार्ग के आसपास की ग्राम सभाओं में भी इस सीजन में 27 हजार पौधे रोपित किये जाएंगे।

ग्राम समाज वृक्षारोपणों में स्थल के अनुरूप अलग-अलग प्रजातियों (वृक्ष समूहों) के वन तैयार किये जाएंगे जैसे कदम्ब वन, रसाल वन, अशोक वन, पारिजात वन, जामुन के वन आदि। प्रत्येक स्थल पर रोपण की शुरूआत वैदिक रीति से करायी जायेगी तथा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में उनके द्वारा करवायी जायेगी। रोपण में जन भागीदारी भी रहेगी। समस्त कार्यवाहियों के फोटोग्राफ रोपण कार्य के पूर्व रोपण कार्य के मध्य व रोपण समाप्ति पर संकलित किये जाएंगे।

इसमें अशोक, साल, आम, परिजात (कल्पवृक्ष), बरगद, चंदन, देवदारू, चंपा , नागकेसर , पुंनाग , महुआ , कटहल , असन , लोध , कदंब , अर्जुन , अक छितवन , अतिमुक्तक , मंदार , प्रियंगु , केश बकुल , जामुन , अनार , कोविदार जन (कचनार) , बेल , खैर , पलाश , बहेड़ा , पीपल , इंगुदी , शीशम, करीर ( करौंदा) , बज्जुल (बेंत), तिलक , ताड़ , तमाल , आंवला , मालती (चमेली) , कुश, गे, सरकंडा, नीम, मल्लिका (बेला), सुपारी, बांस, चिरौंजी, धवक (बाकली) , अंकोल, तेंदू, रीठा, वरण, तिनिश, बेर, धामन, भोजपत्र, कचनार, भिलावा, खस, सलई, नीवार, चिलबिल, केवडा, बड़हल, गर्जन, शमी, पाटल, कुंद, कनेर, करज्ज, बिजौरा, लिसोडा, कतक, सिदुवार, कुरंट, सेमल, मुचकुंद, सिरस, हिताल, सर्ज, चीड़, अमलतास, कुटज, बंधु जीव, पद्मक, रंजक व खजूर, रक्तचंदन, अगर, नारियल आदि शामिल किए जाएंगे।

वन संरक्षक अयोध्या मंडल अनुरूद्घ पांडेय का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी की मंशा के अनुरूप राम वनगमन मार्ग में रामयणकालीन वृक्षों का रोपण होना है। पौधों की सुरक्षा का विशेष ध्यान दिया जाएगा। जरूरत के हिसाब से ब्रिकगार्ड लगाए जाएंगे। बांकी जगह ग्राम प्रधानों की जमीन की उपलब्धता के अनुसार अलग-अलग प्रजाति के वन लगाएं जाएंगे।

–आईएएनएस

मौसम विभाग की भविष्यवाणी: तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी के साथ चलेगी लू

चेन्नई । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की है कि तमिलनाडु के आंतरिक भागों में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा, और अधिकतम तापमान...

एनसीआर में 8 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम, तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

नोएडा । एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण क्षेत्र में लगातार बादल छाए हुए...

एनसीआर में तेज हवाओं से राहत, अधिकांश इलाके रेड जोन से बाहर, प्रदूषण में आंशिक सुधार

नोएडा । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पिछले कुछ दिनों से चल रही तेज सतही हवाओं ने लोगों को प्रदूषण से राहत प्रदान की है। मौसम विभाग के अनुसार, आने...

एक बार फिर बदलेगा एनसीआर का मौसम, बारिश-आंधी से गिरेगा तापमान, हवा हुई साफ

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 31 जनवरी और 1 फरवरी को...

वायु प्रदूषण रोकने के लिए कोलकाता के मेयर ने पुलिस को दिए सक्रिय रहने के निर्देश

कोलकाता । कोलकाता हाईकोर्ट ने बढ़ते वायु प्रदूषण पर संज्ञान लिया है, जिसके बाद कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने शहर के सभी पुलिस स्टेशनों और ट्रैफिक चौकियों को एयर...

चेन्नई में वायु गुणवत्ता की जांच के लिए 100 डिजिटल सेंसर बोर्ड लगाए जाएंगे

चेन्नई । वायु प्रदूषण के प्रतिकूल प्रभाव दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में ग्रेटर चेन्नई नगर निगम ने शहर भर में वायु गुणवत्ता की निगरानी के लिए उन्नत तकनीक...

एनसीआर में वायु प्रदूषण पर हाई-लेवल बैठक: भूपेंद्र यादव ने दिल्ली सरकार के एक्शन प्लान की समीक्षा की

नई दिल्ली । पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के शहरों में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार की कार्ययोजना...

पश्चिम बंगाल में कड़ाके की ठंड जारी, कोलकाता समेत कई जिलों में गिरा तापमान

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में जारी ठंड शनिवार को और बढ़ गई है। कोलकाता समेत कई जिलों में तापमान और नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ...

दिल्ली के लोगों को स्वच्छ हवा मुहैया कराना भाजपा सरकार की प्राथमिकता: प्रवीण खंडेलवाल

नई दिल्ली । दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर दिल्ली की भाजपा सरकार विपक्ष के सवालों में घिर गई है। विपक्ष का दावा है कि सरकार प्रदूषण के रोकथाम के लिए...

मौसम: उत्तर प्रदेश में ठंड के साथ घने कोहरे ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में लगातार दूसरे दिन की शुरुआत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ हुई। इससे जनजीवन पर असर दिखाई पड़ने लगा है।...

दिल्ली में एक्यूआई 450 के पार, एनसीआर में जीआरएपी-4 इमरजेंसी पाबंदियां लागू

नई दिल्ली । ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (जीआरएपी) स्टेज 4 के तहत सख्त प्रदूषण नियमों के लागू होने के बाद, रविवार को दिल्ली भर में इमरजेंसी पाबंदियां लगा दी गईं...

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ युद्ध, मेट्रो को बनना होगा मॉडल एजेंसी: सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह अपने विभिन्न निर्माण स्थलों पर प्रभावी धूल...

admin

Read Previous

ओपीईसी ने दी चेतावनी, जीवाश्म ईंधन में निवेश रोकना ‘गलत सोच’

Read Next

ओलंपिक : उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे 28 भारतीय

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com