महामारी के बीच परीक्षा आयोजित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र सरकार को लगाई फटकार

२४ जून, २०२१

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश सरकार को कोविड की स्थिति के बीच 12वीं की शारीरिक तौर पर (फिजिकल) परीक्षा आयोजित करने पर जोर देने के लिए फटकार लगाई और परीक्षा आयोजित करने के लिए अपनाए गए तंत्र पर असंतोष व्यक्त किया। न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर और न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी की पीठ ने राज्य सरकार के वकील महफूज ए. नाजकी से कहा कि अदालत 12वीं कक्षा की राज्य बोर्ड परीक्षाओं की अनुमति तब तक नहीं देगी, जब तक कि सरकार उन्हें कोविड के प्रसार के खिलाफ किए गए उपायों से संतुष्ट नहीं करती।

पीठ ने कहा, आप कहते हैं कि एक परीक्षा कक्ष में केवल 15 छात्रों को बैठाया जाएगा। फिर तो आपको 34,634 कमरों की आवश्यकता होगी। क्या आपके पास वह (कक्षों की संख्या) है?

पीठ ने नाजकी से पूछा कि क्या राज्य सरकार इतने सारे परीक्षा कक्षों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कोई ठोस फार्मूला लेकर आई है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, आप जो प्रतिबद्धता बना रहे हैं.. हम उससे सहमत नहीं हैं। एक कमरे में 15 छात्र। इस तरह से आपको 35,000 कमरों की आवश्यकता होगी।

न्यायमूर्ति माहेश्वरी ने कहा कि परीक्षा देने वाले 5 लाख छात्रों के अलावा लगभग एक लाख लोग और इस प्रक्रिया में शामिल होंगे, जिसमें पर्यवेक्षक और अन्य कर्मचारी शामिल होंगे। अदालत ने उनसे कोविड के उपायों पर स्पष्टीकरण मांगा।

न्यायमूर्ति खानविलकर ने यह भी कहा कि कोरोनावायरस के डेल्टा वेरिएंट के संबंध में अनिश्चितता है, इसलिए ऐसे समय में शारीरिक रूप से परीक्षा आयोजित कराना सही नहीं है।

अदालत ने सवाल पूछते हुए कहा, क्या होगा अगर परीक्षा के बीच में तीसरी लहर शुरू हो जाए?

पीठ ने कहा कि महामारी की स्थिति बहुत अनिश्चित है और कोई भी भविष्यवाणी नहीं कर सकता कि जुलाई के अंतिम सप्ताह के दौरान क्या हो सकता है। अदालत ने जुलाई में अगर मामले बढ़ते हैं तो उस पर राज्य सरकार की आकस्मिक योजना क्या होगी, उसे लेकर स्पष्टीकरण भी मांगा।

अदालत ने कहा कि राज्य सरकार परीक्षा और परिणामों के लिए एक विशिष्ट समय सीमा निर्धारित नहीं करके छात्रों को अनिश्चितता में डाल रही है।

पीठ ने कहा, आपको कम से कम 15 दिन का नोटिस देना होगा। आप ऐसा कब करने जा रहे हैं?

पीठ ने जोर देकर कहा कि अन्य बोडरें ने परीक्षा रद्द कर दी है और ऐसा कोई कारण नहीं है कि आंध्र प्रदेश बोर्ड भी ऐसा नहीं कर सकता है। न्यायमूर्ति खानविलकर ने कहा, क्या आप छात्रों को जोखिम में डालने जा रहे हैं? क्यों न आज ही फैसला लिया जाए।

पीठ ने यह भी कहा कि अगर सरकार जुलाई के अंतिम सप्ताह में परीक्षा आयोजित करने पर जोर देती है, तो आंध्र प्रदेश बोर्ड के छात्रों के कॉलेज में एडमिशन को लेकर देरी होगी। अदालत ने कहा कि वह यूजीसी को प्रवेश के लिए कट-ऑफ घोषित करने का निर्देश देगी।

पीठ ने कहा, सिर्फ इसलिए कि आपके बोर्ड ने परीक्षा आयोजित नहीं की है, यह आपके राज्य में एडमिशन शुरू नहीं करने का आधार नहीं हो सकता है। इस प्रकार से तो अन्य बोर्ड के छात्रों को तो प्रवेश मिल जाएगा, और आपके राज्य बोर्ड के छात्र पीछे रह जाएंगे।

शीर्ष अदालत ने इस मामले को 25 जून (शुक्रवार) को दोपहर दो बजे के लिए सूचीबद्ध किया है।

देश में केवल आंध्र प्रदेश सरकार ही है, जो महामारी के बीच कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए शारीरिक तौर पर बोर्ड परीक्षा आयोजित करने पर जोर दे रही है।

–आईएएनएस

भारत-जर्मनी ने साइन किए कई एमओयू, द्विपक्षीय व्यापार 50 अरब डॉलर के पार

नई दिल्ली । भारत और जर्मनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की उपस्थिति में रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए कई बड़े समझौता ज्ञापन (एमओयू) साइन...

एस जयशंकर ने फ्रांस और लक्जमबर्ग दौरे पर भारत और यूरोप के बीच आपसी हितों पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 4 से लेकर 9 जनवरी 2026 तक फ्रांस और लक्जमबर्ग की यात्रा पर थे। ये इस साल का उनका पहला विदेश...

2026 की पहली विदेश यात्रा पर फ्रांस और लक्जमबर्ग का दौरा करेंगे एस जयशंकर

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 4 से 9 जनवरी तक फ्रांस और लक्जमबर्ग के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। जयशंकर का इस साल का यह पहला विदेश...

भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा में व्यापार, एआई और प्रवासी भारतीयों की भूमिका पर जोर

शिकागो । दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के लिए व्यापार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डायस्पोरा मीडिया की भूमिका कुछ प्रमुख मुद्दे हैं। जाने-माने समुदाय के सदस्यों,...

पीएम मोदी-अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से टेलीफोन पर बातचीत की। इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

दो दिवसीय भारत दौरे के लिए रूस से रवाना हुए राष्ट्रपति पुतिन

मॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंचने के लिए मॉस्को से रवाना हो चुके हैं। पुतिन आज शाम करीब 6 बजकर 35...

पुतिन के स्वागत के लिए तैयार दिल्ली, भारत और रूस के बीच इन मुद्दों पर बातचीत संभव

नई दिल्ली । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंच रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम हैं।...

विदेश मंत्री जयशंकर ने कतर के अमीर से की मुलाकात, भारत-कतर संबंध मजबूत करने पर जोर

दोहा । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को दोहा में कतर के अमीर शेख तमिम बिन हमद अल थानी से मुलाकात की और भारत की ओर से द्विपक्षीय संबंधों...

कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू की भारत यात्रा, निवेश और व्यापारिक संबंध पर जोर

नई दिल्ली । कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू बुधवार को भारत यात्रा पर आ रहे हैं। वह दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को आगे बढ़ाने...

किरेन रिजिजू जेद्दा पहुंचे, हज 2026 के लिए सऊदी अरब से द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे

नई दिल्ली । केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू शनिवार को सऊदी अरब के जेद्दा शहर पहुंचे। उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सऊदी अरब के...

बुसान में शी जिनपिंग और ट्रंप की मुलाकात, अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीनी समकक्ष को बताया कठोर वार्ताकार

सियोल । चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण कोरिया पहुंच गए हैं। अमेरिकी टैरिफ से मचे घमासान के बीच...

अफगान विदेश मंत्री अगले सप्ताह भारत यात्रा पर, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को पुष्टि की कि अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी 9 से 16 अक्टूबर तक आधिकारिक दौरे पर भारत आएंगे। नई दिल्ली...

admin

Read Previous

ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिच मार्श को मौका देना जरूरी: गिलक्रिस्ट

Read Next

सिद्धू विवाद : मनीष तिवारी गैर-सिख पंजाब कांग्रेस प्रमुख के समर्थन में

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com