सिडनी आतंकी हमले पर फूटा ट्रंप का गुस्सा, आतंकवाद के खिलाफ दुनिया से एकजुट होने की अपील

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में यहूदियों पर रविवार 14 दिसंबर को हुए आतंकी हमले की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी निंदा की। इसके साथ ही उन्होंने दुनिया के तमाम देशों को कट्टर इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील की।

बता दें, सिडनी के बोंडी बीच पर हनुक्का इवेंट में हुई मास शूटिंग में 15 लोग मारे गए। इसे लेकर ट्रंप ने व्हाइट हाउस में हनुक्का रिसेप्शन में कहा, “सभी देशों को कट्टर इस्लामिक आतंकवाद की बुरी ताकतों के खिलाफ एक साथ खड़ा होना चाहिए, और हम ऐसा कर रहे हैं।”

बता दें, बोंडी बीच हमले का आतंकी पहले पाकिस्तानी बताया जा रहा था। खुलासा हुआ है कि इस हमले को अंजाम देने से पहले दोनों आतंकी पिछले महीने फिलीपींस गए थे। फिलीपींस के अधिकारियों का दावा है कि ये आतंकी भारतीय पासपोर्ट पर फिलीपींस आए थे। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की जांच टीम फिलहाल इसकी जांच कर रही है कि दोनों फिलीपींस किस वजह से गए थे।

दूसरी ओर, भारत की तेलंगाना पुलिस ने पुष्टि की है कि साजिद अकरम (50) असल में दक्षिणी शहर हैदराबाद का रहने वाला था और उसके पास भारतीय पासपोर्ट था। उन्होंने कहा कि उसने यूरोपियन मूल की एक महिला से शादी की और 1998 में नौकरी के मौकों की तलाश में ऑस्ट्रेलिया चला गया था। वह भारत में अपने परिवार से बहुत कम संपर्क में था।

तेलंगाना स्टेट पुलिस चीफ, बी. शिवधर रेड्डी ने एक बयान में कहा, “परिवार वालों को उसकी कट्टर सोच या गतिविधियों के बारे में और न ही उन हालात के बारे में कोई जानकारी है जिनकी वजह से वह कट्टरपंथी बना।”

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने साजिद अकरम को मार गिराया था, जबकि उसका 24 साल का बेटा नवीद अकरम घायल हो गया और अभी भी हॉस्पिटल में है। साजिद के सभी कनेक्शन को ट्रैक कर रही इंटेलिजेंस एजेंसियों को पता चला कि वह हैदराबाद के टोली चौक में अल हसनाथ कॉलोनी का रहने वाला था।

फिलहाल इस बात का कोई संकेत नहीं है कि साजिद भारत में कट्टरपंथी बना था। अधिकारियों का कहना है कि यह पूरी तरह से विचारधारा से प्रेरित हमला था, जिसमें 15 लोगों की जान चली गई। जांच में विसम हद्दाद नाम के एक कुख्यात मौलवी का पता चला है, जो इस्लामिक स्टेट से जुड़ा है। हद्दाद इस्लामिक स्टेट की कट्टरपंथी विचारधारा का प्रचार करता है और कई चेतावनियों के बावजूद, ऑस्ट्रेलियाई एजेंसियां ​​उसके खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम रहीं।

–आईएएनएस

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में मानवीय संकट, संघीय और प्रांतीय सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की संघीय सरकार और खैबर पख्तूनख्वा (केपी) सरकार के बीच तिराह घाटी को लेकर जारी आरोप-प्रत्यारोप ने आतंकवाद-रोधी नीति पर दोनों के बीच गहरे मतभेद उजागर कर...

विदेश मंत्री जयशंकर ने सर्जिया गोर से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों के कई आयामों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर से नई दिल्ली में मुलाकात की है। हफ्ते भर में दोनों नेताओं की...

ट्रंप ने कहा- क्यूबा अमेरिका के लिए गंभीर खतरा, नया ट्रैरिफ सिस्टम लागू करने का आदेश दिया

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि क्यूबा से अमेरिका को एक असामान्य और गंभीर खतरा है। उन्होंने क्यूबा सरकार से पैदा हुए खतरे को लेकर...

ट्रंप का दावा: रूस एक हफ्ते तक यूक्रेन के शहरों पर नहीं करेगा हमला; शांति वार्ता में आई तेजी

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस इस बात पर राजी हो गया है कि कड़ाके की ठंड के दौरान एक हफ्ते तक यूक्रेन की...

अमेरिका वेनेजुएला के ऊपर कमर्शियल एयरस्पेस फिर से खोलने जा रहा है : ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका वेनेजुएला के ऊपर कमर्शियल एयरस्पेस फिर से खोलने जा रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच...

अमेरिका में आयातित दवाओं की गुणवत्ता पर मंथन, लॉ-मेकर्स ने उठाई लेबल में मूल देश का नाम लिखने की मांग

वाशिंगटन । अमेरिके के लॉ-मेकर्स ने एक बार फिर मांग उठाई है कि दवाओं पर साफ-साफ लिखा जाए कि वे किस देश में बनी हैं। उनका कहना है कि भारत...

फिलिस्तीन और इजरायल के बीच संबंधों में अहम भूमिका निभा सकता है भारत: वारसेन अगाबेकियान

नई दिल्ली । फिलिस्तीन की विदेश मंत्री वारसेन अगाबेकियान ने गुरुवार को कहा कि नई दिल्ली फिलिस्तीन और इजरायल, दोनों पक्षों के बीच पुल बनाने में अहम भूमिका निभा सकती...

आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26: भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 7 प्रतिशत रहने का अनुमान

नई दिल्ली । संसद में गुरुवार को पेश किए गए इकोनॉमिक सर्वे 2025-26 में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट यानी आर्थिक विकास दर 7.0 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया...

भारत-ईयू व्यापार समझौता बना वैश्विक संकेत, अमेरिका को आत्ममंथन की जरूरत

वाशिंगटन । भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) मिलकर दुनिया की 25 फीसदी जीडीपी और 33 प्रतिशत वैश्विक व्यापार कवर करते हैं। ईयू के साथ भारत का व्यापार 25 अरब डॉलर...

क्यों बढ़ रही है अमेरिका में महंगाई? फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने बताई असली वजह

वाशिंगटन । अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि अमेरिका में बढ़ती महंगाई की मुख्य वजह लोगों की ज्यादा मांग नहीं, बल्कि आयातित सामान पर...

रेलवे ने खत्म की 20 साल पुरानी परंपरा: रिटायरमेंट पर नहीं मिलेगा गोल्ड प्लेटेड चांदी का मेडल

नई दिल्ली । भारतीय रेलवे में सामने आए चांदी के नकली सिक्के (मेडल) घोटाले के बाद बड़ा असर देखने को मिला है। रेलवे बोर्ड ने इस मामले में एक अहम...

भारत और सऊदी अरब ने आतंकवाद से निपटने में उभरती चुनौतियों पर की चर्चा

नई दिल्ली । भारत-सऊदी अरब सामरिक साझेदारी परिषद (एसपीसी) की राजनीतिक, वाणिज्य और सुरक्षा सहयोग कमेटी के तहत भारत-सऊदी अरब सुरक्षा वर्किंग ग्रुप की तीसरी मीटिंग बुधवार को रियाद में...

admin

Read Previous

एमसीएक्स पर चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से मिला सपोर्ट

Read Next

‘शेरों की धरती पर आकर बहुत अच्छा लगा’, इथियोपिया की संसद में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com