‘मैंने नेतन्याहू को गाजा युद्ध लड़ने से रोका था, नहीं तो शायद ये बरसों तक जारी रहता: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उनकी वजह से ही गाजा युद्धविराम संभव हो पाया और अगर वो मध्यस्थता न करते तो शायद ये बरसों तक जारी रहता।

ट्रंप ने अमेरिकी पत्रिका ‘टाइम’ को दिए एक इंटरव्यू में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को गाजा में हमास के खिलाफ युद्ध रोकने पर मजबूर किया, और अगर ऐसा नहीं होता तो यह वर्षों तक चलता रहता।

15 अक्टूबर को हुआ साक्षात्कार 23 अक्टूबर को प्रकाशित किया गया, जिसमें ट्रंप ने दावा किया, “मैंने बीबी (नेतन्याहू) से कहा, बीबी, तुम दुनिया से नहीं लड़ सकते। तुम अलग-अलग लड़ाइयां लड़ सकते हो, लेकिन दुनिया तुम्हारे खिलाफ है। और दुनिया की तुलना में इजरायल बहुत छोटी जगह है।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा, “आप जानते हैं, मैंने उन्हें रोक दिया, नहीं तो वह यूं ही लड़ते रहते। यह बरसों तक चलता रहता। और मैंने उसे रोका, और जब मैंने रोका तो सभी एकजुट हो गए। यह अद्भुत था।”

उन्होंने कतर में हमास नेताओं पर इजरायल के हमले के प्रयास को “भयानक गलती” बताया, लेकिन कहा कि इससे समझौते की दिशा में गति भी आई। ट्रंप बोले, “और जब उन्होंने कतर पर हमला कर एक रणनीतिक गलती की, वह बहुत भयानक थी। लेकिन वास्तव में, और मैंने अमीर से कहा भी, यही वह बात थी जिसने हम सबको एकजुट किया, क्योंकि यह इतना बेमेल था कि इसने सभी को वह करने पर मजबूर कर दिया जो उन्हें करना था।”

इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि अगर इजरायल पश्चिमी तट पर कब्जा करने की कोशिश करेगा, तो वह अमेरिका का ‘पूरा समर्थन’ खो देगा। ट्रंप से इजरायल के पश्चिमी तट के पूरे या कुछ हिस्सों पर कब्जा करने की कोशिश को लेकर सवाल किया गया।

तो ट्रंप बोले, “ऐसा नहीं होगा। ऐसा नहीं होगा। ऐसा इसलिए नहीं होगा क्योंकि मैंने अरब देशों को अपना वचन दिया था और अब आप ऐसा नहीं कर सकते। हमें अरब देशों का बहुत अच्छा समर्थन मिला है। मैंने अरब देशों को अपना वचन दिया था। ऐसा नहीं होगा। अगर ऐसा हुआ, तो इजरायल पूरी तरह से अमेरिका का समर्थन खो देगा।”

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

admin

Read Previous

दूसरा वनडे: शॉर्ट और कोनोली का अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2 विकेट से हराया

Read Next

बिहार चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, आजम खान का नाम शामिल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com